सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस पूरे महीने में भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं. खासतौर पर सावन के सोमवार का धार्मिक महत्व बहुत अधिक होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है. ऐसे में अगर आप पहली बार सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियमों को जानना बेहद जरूरी है. व्रत केवल भूखे रहने का नाम नहीं है बल्कि यह मन, वचन और कर्म की शुद्धता का भी प्रतीक है. इस दौरान अगर आप भी सेमवार का व्रत रखना चाह रहें हैं, तो Amazon आपके लिए कुछ ऐसी चीजें लेकर आया है, जो न केवल व्रत में आसानी से खाई जा सकती हैं, बल्कि आपकी भूख को भी लंबे समय तक शांत रखने का काम करती हैं-
कैसे शुरू करें Sawan Fast
सावन के सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद मन को शांत करके भगवान शिव का ध्यान करें. पूजा स्थल की सफाई करने के बाद शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करें. इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और पूजा सामग्री चढ़ाएं. हालांकि, ध्यान रखें कि शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते और केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं.
व्रत में क्या खाएं
सावन के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस दिन प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन से बचना चाहिए. कुछ परिवारों में सावन के दौरान दही, कढ़ी, बैंगन और कुछ हरी सब्जियों का सेवन भी नहीं किया जाता. हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में परंपराएं अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने परिवार की मान्यताओं का पालन करना बेहतर माना जाता है.
सोमवार के व्रत में सुबह फल, दूध या भुना हुआ मखाना लिया जा सकता है. दोपहर में साबूदाना खिचड़ी, आलू की सब्जी या समा के चावल का सेवन किया जा सकता है. शाम के समय नारियल पानी, सूखे मेवे या फलों की चाट का सेवन किया जा सकता है.
सावन में हर कोई हो जाएगा आपकी मेहंदी का कायल? Amazon से आज ही खरीदें Readymade Designs
कुछ लोग रात को भोजन कर लेते हैं. ऐसे में व्रत समाप्त करने से पहले शाम की पूजा और आरती जरूर करनी चाहिए. इसके बाद ही व्रत का पारण करें. पारण हमेशा हल्के और सात्विक भोजन से करना चाहिए.
शिव का जाप रहेगा फलदायी
व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान शिव की भक्ति, ध्यान और मंत्र जाप में लगाना चाहिए. रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना भी शुभ माना जाता है. इस दिन क्रोध करने, झूठ बोलने, किसी की बुराई करने और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए.
ये हैं टॉप प्रोडक्ट
FAQ
सवाल 1: सावन सोमवार के व्रत में पूजा कैसे करें?
जवाब: स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा व सफेद फूल चढ़ाएं; तुलसी और केतकी नहीं चढ़ाएं.
सवाल 2: सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए?
जवाब: सुबह फल, दूध या भुना मखाना, दोपहर में साबूदाना खिचड़ी, और शाम को नारियल पानी या सूखे मेवे खाएं.
सवाल 3: सावन सोमवार के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
जवाब: प्याज, लहसुन, तामसिक भोजन और कुछ परिवारों में दही, कढ़ी, बैंगन व हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए.
इनपुट: आईएएनएस
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील