विज्ञापन

सावन में हर कोई हो जाएगा आपकी मेहंदी का कायल? Amazon से आज ही खरीदें Readymade Designs

सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है और महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाना सौभाग्य और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. अगर आप भी इस सावन Amazon पर उपब्‍लध ये रेडीमेड मेहंदी के डिजाइन आपको बेहद कम दाम में ऑफर कराए जा रहे हैं.

सावन में हर कोई हो जाएगा आपकी मेहंदी का कायल? Amazon से आज ही खरीदें Readymade Designs
सावन में छा जाएगी आपकी मेहंदी. फोटो: Pexels

सावन का महीना शुरू होने वाला है. ‘विश्व के नाथ' यानी भोलेनाथ को सावन का महीना बेहद प्रिय है, जिसमें ‘पवन' शोर करता है तो हरियाली, बारिश की बूंदों के बीच लोगों को ऐसा अहसास होता है, जैसे मन में ‘मोर' नाच रहा हो. इस माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. वहीं, सेहत के लिहाज से भी ये काफी खास है. सावन में महिलाओं के द्वारा मेहंदी लगाने की परंपरा है, जिसका केवल सौंदर्य से जुड़ाव नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरे धार्मिक और आयुर्वेदिक कारण भी हैं.

मेहंदी को शुभता और प्रेम के साथ सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है. सावन में मेहंदी माता पार्वती की भक्ति और सुहाग की कामना का प्रतीक है. खासकर हरियाली तीज और सावन के सोमवार पर महिलाएं मेहंदी लगाकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं. कहते हैं कि हाथों और पैर में मेहंदी न लगे तो सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है.

सावन में मेहंदी लगाना धर्म और सेहत का सुंदर संगम है. यह भक्ति का रंग है, जो माता पार्वती के प्रेम और तप को दिखाता है और आयुर्वेद का वरदान है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है. यह केवल एक रंग नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और सेहत का अनमोल उपहार है.

सावन में अगर आप भी मेहंदी लगाने का विचार बना रहीं हैं, तो आजकल रेडीमेड मेहंदी डिजाइन उपलब्‍ध कराए जाते हैं, जो न केवल आपको स्‍टाइलिश बल्कि खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगाने का मौका देते हैं. बेहद कम दाम में Amazon पर उपलब्‍ध ये स्‍टीकर इस सावन आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे.

ग्लास स्किन पाने के लिए नहीं फूंकने होंगे हजारों: Myntra पर कौड़ियों के भाव मिल रहे हैं ये ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट

आयुर्वेद में भी अहम है मेहंदी

केवल सौभाग्य, सुंदरता या धार्मिक महत्व से ही नहीं मेहंदी सेहत के लिहाज से भी गुणों की खान है. आयुर्वेद में मेहंदी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. ‘चरक संहिता' और ‘सुश्रुत संहिता' जैसे ग्रंथों में मेहंदी के ठंडक और रोगनाशक गुणों का उल्लेख है. मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याओं को कम करने या राहत देने में कारगर है. पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं.

सावन में नमी के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. मेहंदी की ठंडी तासीर त्वचा को शीतलता प्रदान करती है. यह तनाव को कम करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भी मदद करती है. मेहंदी लगाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, जो सावन की उमस भरी गर्मी में राहत देता है. इसकी खुशबू भी मन को राहत देती है.

मेहंदी लगाने के और भी गुणों का उल्लेख मिलता है. यह सिरदर्द, अनिद्रा और त्वचा की जलन को कम करने में भी कारगर है. मेहंदी में 'लॉसन' नामक रासायनिक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और घावों को ठीक करने में मददगार हैं. वहीं, मेहंदी के तेल का उपयोग जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता है. सावन में मेहंदी लगाने से न केवल मन प्रसन्न होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

ये हैं मेहंदी के टॉप डिजाइन

 
सावन माह पर क्‍या कहते हैं धार्मिक ग्रंथ

हिंदू धार्मिक ग्रंथों में सावन को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रिय महीना माना जाता है. ‘स्कंद पुराण' और ‘शिव पुराण' में वर्णित है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था. धार्मिक मान्यता है कि भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए माता पार्वती ने मेहंदी लगाया था. ऐसे में मान्यता है कि सावन में मेहंदी लगाने और माता पार्वती, भगवती को चढ़ाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है. कहते हैं कि महिला के हाथों में लगी मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उतना ही पति का प्रेम बढ़ता है. वहीं मान्यता है कि इस महीने में मेहंदी चढ़ाने और लगाने से देवी पार्वती प्रसन्न होती हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: