Nutmeg benefits for digestion and sleep: बदलते मौसम का असर हर किसी पर नजर आता है. इस दौरान कोई खांसी से तो, कोई पेट से परेशान होता नजर आने लगता है, लेकिन छोटे बच्चे बदलते मौसम की मार सबसे ज्यादा झेलते हैं. पेट खराब होना या सिर्फ जुकाम होना, ये समस्याएं बच्चों को सबसे अधिक परेशान करती हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे आराम उपाय बताए गए हैं, जिससे बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है.
क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद में जायफल को इसका एक मात्र उपाय बताया है. आयुर्वेद में जायफल को वात-शामक, पाचक और मेध्य माना गया है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से लेकर मस्तिष्क को पोषण देने में मदद करता है. इससे पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस में भी आराम मिलता है, लेकिन उसके सेवन का तरीका बहुत कम लोग ही जानते हैं.
डाइजेशन के लिए दमदार है अंजीर, हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद , आज ही करें ऑर्डर
आयुर्वेद में माना गया है कि किसी औषधि को उचित संस्कार देने से उसके गुण अधिक संतुलित और शरीर के लिए कोमल हो जाते हैं, क्योंकि जायफल स्वभाव से तीक्ष्ण माना जाता है. इसलिए बच्चों के लिए उसे इस प्रकार तैयार किया जाता था.
कैसे करें जायफल का सेवन
पुराने समय से ही खासकर बच्चों के लिए जायफल को सीधे नहीं दिया जाता था. पहले उसे दूध में उबाला जाता, फिर दही में रखा जाता और अंत में घी में पकाया जाता था. इसके बाद ही उसे दूध में घिसकर बच्चों को बहुत थोड़ी मात्रा में दिया जाता था. सबसे पहले जायफल को थोड़ी देर दूध में उबाला जाता है और फिर कुछ घंटों के लिए दही में थोड़ा दिया जाता है और आखिर में घी में पकाया जाता है. इससे जायफल की गर्म और तीखी तासीर कम होती है, और इसके औषधीय गुण भी बढ़ जाते हैं.
अब मोर्निंग होगी जबरदस्त, इन दमदार ब्रेकफास्ट ऑप्शन के साथ, आज ही मंगवाएं ये यम्मी आइटम
इम्यूनिटी को करता है बेहतर
इसके चुटकीभर सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, बैचेनी कम होती है. पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है और सर्दी और खांसी-जुकाम में आराम मिलता है. अगर बच्चा ठीक से सो नहीं पाता है, तब भी कम मात्रा में इसे बच्चों को दिया जाता है. यह तंत्रिक तंत्र को शांत करके बच्चों को गहरी नींद लाने में मदद करता है. ध्यान रखने वाली बात 6 महीने से कम उम्र के बच्चे को बिना चिकित्सक की सलाह के न दें और अगर बच्चे का पेट खराब है, तब भी इसे देने से बचें.
गर्मी से हैं परेशान, तो ये एक ड्रिंक करें ट्राई, असर देख हो जाएंगे हैरान
अगर आप भी अपनी फैमिली को बेहतर स्वास्थ्य देना चाहते हैं, तो ये मोका आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है Flipkart जायफल पर दमदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, देर किए बिना आज ही इन्हें ऑर्डर करें.
ये हैं प्रीमियम ब्रांड के जायफल
FAQ
सवाल 1: आयुर्वेद में जायफल के क्या लाभ हैं?
जवाब: जायफल वात-शामक, पाचक और मेध्य है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पेट व मस्तिष्क को पोषण देता है.
सवाल 2: बच्चों के लिए जायफल का सेवन कैसे करना चाहिए?
जवाब: जायफल को दूध में उबालकर, दही में रखकर और घी में पकाकर थोड़ी मात्रा में देना चाहिए.
सवाल 3: जायफल बच्चों की किस समस्याओं में मदद करता है?
जवाब: यह पेट की समस्याएं, सर्दी, खांसी-जुकाम और नींद की समस्या में राहत देता है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील