विज्ञापन

पेट को ठंडक देती है लस्‍सी, बॉडी टेम्‍प्रेचर को करती है कंट्रोल, आज ही करें अपनी डाहट में शामिल

गर्मियों में लस्सी शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाला प्राकृतिक पेय है, जो पाचन को भी मजबूत करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर में लस्सी पीना सबसे फायदेमंद होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. रात को लस्सी पीना कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए दिन में सेवन बेहतर है.

पेट को ठंडक देती है लस्‍सी, बॉडी टेम्‍प्रेचर को करती है कंट्रोल, आज ही करें अपनी डाहट में शामिल
लस्‍सी है सेहतके लिए फायदेमंद. फोटो: Unsplash

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले कोल्ड ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में लोग अक्सर सेहत से खिलवाड़ करते हुए डब्बा बंद आर्टिफिशियल पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं. वहीं, लस्सी एक ऐसा पारंपरिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करती है. दही से तैयार होने वाला यह पेय भारत में लंबे समय से खानपान का अहम हिस्सा रहा है.

लस्सी एक ऐसा पेय है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन बैलेंस देता है. अगर इसे सही समय पर और संतुलित मात्रा में पीया जाए, तो यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. लस्सी को आमतौर पर दही को मथकर उसमें चीनी समेत अन्य स्वाद बढ़ाने वाली चीजें मिलाकर बनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका स्वाद और बनाने का तरीका भी बदल जाता है.

गर्मी का सबसे बड़ा तोड़ है ये शरबत, डाइजेशन को बनाता है बेहतर, देता है कूलिंग इफेक्‍ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लस्सी एक प्राकृतिक कूलिंग एनर्जी ड्रिंक है, जिसकी तासीर ठंडी होती है. यही कारण है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को तुरंत राहत देता है और तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इसके अलावा, लस्सी पाचन तंत्र को मजबूत करती है, शरीर को हाइड्रेट रखती है और तुरंत एनर्जी भी प्रदान करती है. इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है.

हालांकि, लस्सी पीने का सही समय जानना भी उतना ही जरूरी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका सेवन दिन में, खासकर दोपहर के समय करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है. दोपहर के भोजन के साथ लस्सी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है. यह गर्मी के असर को कम करने में भी मददगार साबित होती है.

जोड़ों के दर्द, सूजन से लेकर कब्ज की दिक्कत तक, खाने में शामिल करें ये चीज़, मात्रा चुटकी भर, लेकिन फायदे दमदार

कुछ लोग रात के समय भी लस्सी पीते हैं, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. रात में इसका सेवन कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानी या भारीपन की वजह बन सकता है. इसलिए इसे दिन के समय ही पीना बेहतर विकल्प माना जाता है. दिन में लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है. खासतौर पर दोपहर में इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देता है.

अगर आप भी लस्‍सी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप ब्रांड की लस्‍सी के पैक लेकर आया है

FAQ

सवाल 1: लस्सी क्या है और इसके फायदे क्या हैं?
जवाब: लस्सी दही से बनी एक पारंपरिक ठंडक देने वाली ड्रिंक है जो पाचन सुधारती है, शरीर को हाइड्रेट रखती है और कैल्शियम प्रदान करती है.

सवाल 2: गर्मियों में लस्सी पीने का सही समय कब होता है?
जवाब: दिन में खासकर दोपहर के समय लस्सी पीना सबसे फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन में मदद करता है और शरीर को ठंडक देता है.

सवाल 3: क्या रात में लस्सी पीना सही है?
जवाब: रात में लस्सी पीना कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं या भारीपन का कारण बन सकता है, इसलिए दिन में पीना बेहतर है.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: