विज्ञापन

जोड़ों के दर्द, सूजन से लेकर कब्ज की दिक्कत तक, खाने में शामिल करें ये चीज़, मात्रा चुटकी भर, लेकिन फायदे दमदार

काला नमक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में इसे पाचन और शरीर के बैलेंस के लिए फायदेमंद माना गया है. सही मात्रा में इसका सेवन गैस, अपच, सूजन और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. जानें इसके अनेक फायदे और देखें बेस्ट डील्स.

जोड़ों के दर्द, सूजन से लेकर कब्ज की दिक्कत तक, खाने में शामिल करें ये चीज़, मात्रा चुटकी भर, लेकिन फायदे दमदार
स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का ख्याल रखे यह एक चीज़, असर इतना कि फर्क खुद महसूस होगा; Photo Credit: Pexels

भारतीय रसोई में काला नमक एक आम लेकिन खास मसाला है. चाट से लेकर रायता, फल, सलाद और कई घरेलू नुस्खों तक, इसका स्वाद तुरंत पहचान में आ जाता है. इसकी खुशबू और खट्टापन खाने को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं, यही वजह है कि बहुत लोग इसे साधारण नमक से ज्यादा पसंद करते हैं.

लेकिन काला नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है. आयुर्वेद में इसे एक औषधीय नमक माना गया है, जिसका सही तरीके से सेवन शरीर के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है. पाचन से जुड़ी परेशानियों से लेकर सूजन और भारीपन तक, काला नमक कई समस्याओं में राहत देने वाला माना जाता है. हालांकि इसके फायदे तभी मिलते हैं, जब इसका उपयोग सही मात्रा और सही समय पर किया जाए. चलिए जानते हैं काले नमक के फायदे और देखते हैं Flipkart से इसकी बेस्ट डील्स. 

काले नमक की अहमियत  


काले नमक को सौवर्चला लवण कहा जाता है और इसे सामान्य सफेद नमक से अलग माना गया है. इसमें ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, जो खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं. काला नमक पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर के भीतर गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतों को शांत करता है.

पाचन से जुड़ी परेशानियों में कैसे फायदेमंद है काला नमक  


खाना खाने के बाद पेट फूलना, भारीपन महसूस होना या गैस बनना आजकल आम समस्या बन चुकी है. ऐसी स्थिति में काला नमक राहत दिला सकता है. इसकी तासीर हल्की और पाचक मानी जाती है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है.

सही मात्रा और सही तरीका क्यों जरूरी  


हर चीज की तरह काला नमक का ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है. इसकी तासीर गर्म होती है और अधिक मात्रा में लेने से पित्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही भोजन में शामिल करना बेहतर माना जाता है. काला नमक मेटाबॉलिज्म को सुधारने और पित्त को बैलेंस रखने में मदद करता है, लेकिन तभी जब इसका उपयोग समझदारी से किया जाए.

सुबह खाली पेट काला नमक लेना सही है या नहीं  


अगर पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चुटकी काला नमक लेना फायदेमंद हो सकता है. इससे शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है. हालांकि हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी या हड्डियों से जुड़ी समस्या वाले लोगों को खाली पेट नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.

काले नमक के अन्य फायदे

  • जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत के लिए काले नमक और रेत की पोटली से हल्की सिकाई की जा सकती है
  • पेट की जलन और एसिडिटी कम करने में मदद करता है
  • छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर लेने से पाचन बेहतर होता है
  • गर्मियों में शरीर का पित्त संतुलित रखने में सहायक माना जाता है


काला नमक दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके फायदे काफी बड़े हैं. सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन पाचन से जुड़ी कई परेशानियों में राहत दिला सकता है और शरीर के अंदरूनी बैलेंस को बनाए रखने में भी मदद करता है. स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना हो, तो काले नमक को समझदारी से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है. अभी खरीदें इसे Flipkart से. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: