विज्ञापन

अब हेल्दी रहने के लिए जिम जरूरी नहीं, इन चीज़ों को डाइट में शामिल करने से वेट और एनर्जी दोनों रहेंगे बैलेंस

बिजी लाइफस्टाइल में हेल्दी रहना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. ओट्स, दही, फल और स्प्राउट्स जैसे बिना पकाए खाने वाले ऑप्शन वजन संतुलित रखने के साथ शरीर को दिनभर ऊर्जा देने में मदद करते हैं. इन सभी ज़रूरी चीज़ों को आप Flipkart से हैवी डिस्काउंट में ऑर्डर कर सकते हैं.

अब हेल्दी रहने के लिए जिम जरूरी नहीं, इन चीज़ों को डाइट में शामिल करने से वेट और एनर्जी दोनों रहेंगे बैलेंस
भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने का आसान तरीका, इन चीज़ों से वेट रहेगा मेंटेन और एनर्जी भी रहेगी भरपूर; Photo Credit: Pexels

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम, सफर और जिम्मेदारियों में इतने बिजी रहते हैं कि खुद की सेहत के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. सुबह ऑफिस की जल्दी हो या दिनभर की थकान, ऐसे में लोग अकसर बाहर का तला-भुना या जंक फूड खा लेते हैं, जो पेट तो भर देता है लेकिन शरीर को जरूरी पोषण नहीं दे पाता.

हालांकि, आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों मानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें बिना ज्यादा पकाए या कम समय में तैयार करके खाया जा सकता है. ये खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखते हैं और वजन को बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करते हैं. ओट्स से लेकर स्प्राउट्स तक ऐसे कई आसान ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें रोजमर्रा की भागदौड़ में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

ये भी देखें: अब गर्मियों में भी कम नहीं होगा आपका स्‍टाइल, Aamzon लेकर आया है Saree, Suit पर बंपर डिस्‍काउंट

ओट्स, जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी ऑप्शन 


आज के समय में ओट्स को सबसे आसान और पौष्टिक भोजन माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स हल्का और सुपाच्य होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. 

विज्ञान भी मानता है कि ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. ओट्स को दूध या पानी में भिगोकर, ऊपर से फल, शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर आसानी से खाया जा सकता है.

दही और फल, पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद

 
दही और फलों का मिश्रण भी बिना पकाए खाया जाने वाला एक बेहतरीन ऑप्शन है. आयुर्वेद में दही को अच्छे जीवाणुओं से भरपूर माना गया है, जो पेट की सेहत को बेहतर बनाते हैं. विज्ञान में इन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है, जो पाचन को सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं. जब इसमें केला, सेब या पपीता जैसे फल मिलाए जाते हैं, तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाता है.

स्प्राउट्स, ताकत और संतुलित वजन के लिए  


अंकुरित दालों में विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है. मूंग या चना स्प्राउट्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. इसमें नींबू, थोड़ा नमक और प्याज मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. स्प्राउट्स लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और वजन को कंट्रोल रखने में भी सहायक होते हैं.

ब्रेड और पीनट बटर, जल्दी में एनर्जी का स्रोत  


अगर समय की कमी हो, तो ब्रेड और पीनट बटर एक आसान ऑप्शन बन सकता है. पीनट बटर में प्रोटीन और अच्छे वसा तत्व होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं. आयुर्वेद में मूंगफली को बलवर्धक माना गया है. ब्राउन ब्रेड के साथ इसे खाने से फाइबर भी मिलता है, जिससे पाचन सही रहता है.

बिना पकाए हेल्दी सैंडविच  


ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर डालकर एक संतुलित और हेल्दी सैंडविच तैयार किया जा सकता है. इसमें मौजूद कच्ची सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन और खनिज तत्व देती हैं. हल्के मसालों के साथ यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला ऑप्शन भी बन जाता है.


बिना पकाए हेल्दी खाने के फायदे

  • समय की बचत और आसान तैयारी
  • पाचन तंत्र मजबूत रहता है
  • लंबे समय तक एनर्जी मिलती है
  • वजन कंट्रोल रखने में मदद
  • बाहर के जंक फूड से बचाव

भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने के लिए घंटों किचन में बिताना जरूरी नहीं है. सही जानकारी और थोड़ी समझदारी के साथ ऐसे खाद्य पदार्थ चुने जा सकते हैं, जो कम समय में तैयार हों और शरीर को पूरा पोषण दें. ओट्स, दही, फल और स्प्राउट्स जैसे ऑप्शन रोजमर्रा की थकान को कम करने और फिट रहने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही इन सभी चीज़ों को आप Flipkart से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: