विज्ञापन

स्किन क्‍लींजिग से लेकर इम्युनिटी बूस्ट करने तक, 'लेमन ग्रास टी' के फायदे जान फौरन कर देंगे ऑर्डर

Lemongrass tea benefits: लेमन ग्रास एक औषधीय जड़ी-बूटी है जो डाइजेशन सुधारती है, इफंक्‍शन और थकान से राहत देती है, साथ ही त्वचा की समस्याओं में भी लाभकारी है.अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन लेकर आया है.

स्किन क्‍लींजिग से लेकर इम्युनिटी बूस्ट करने तक, 'लेमन ग्रास टी' के फायदे जान फौरन कर देंगे ऑर्डर
Lemongrass tea को अपना जरूर बनाएं. फोटो: Freepik

Lemongrass tea benefits: गर्मियों का मौसम आ चुका है. ऐसे में ऐसे खानपान की जरुरत है, जो टेस्टी के साथ ही हल्की और सेहतमंद भी हो. लेमन ग्रास भी कुछ ऐसी है औषधि है, जिसके सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं.भारत सरकार का पर्यावरण एवं वन मंत्रालय लेमन ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है. आयुर्वेद के अनुसार, लेमन ग्रास एक स्वादिष्ट और सुगंधित जड़ी-बूटी है, जो त्वचा और शरीर की सफाई के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है. इसे आसानी से घर के आस-पास गमले या बगीचे में उगाया जा सकता है, जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है.

सेहत का साथी है लेमन ग्रास

मौसम के बदलाव में होने वाले संक्रमण, थकान, बार-बार सर्दी-जुकाम और त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में यह कारगर है. आयुर्वेद में इसे पाचन शक्ति बढ़ाने, जोड़ों के दर्द और पीरियड्स की समस्याओं में भी उपयोगी बताया गया है. लेमन ग्रास की चाय के सेवन कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है. यह पाचन क्रिया सुधारने, भूख बढ़ाने और त्वचा के रूखापन को कम करने भी करागर है.

हर मौसम में फायदा देता है ये शरबत, दमदार हैं इसके फायदे, आपने मंगवाया क्‍या?

खास बात यह है कि लेमन ग्रास के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. यह हेलमिन्थेशिया यानी कृमि रोग में उपयोगी है क्योंकि इसमें एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़ों को निकालने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक हो सकते हैं. साथ ही एनोरेक्शिया यानी भूख न लगने की समस्या में लेमन ग्रास भूख बढ़ाने और पाचन सुधारने का काम करती है.

स्किन को देती है राहत

साथ ही कई स्किन डिजीज जैसे फंगल इंफेक्शन, मुंहासे और त्वचा की सूजन में इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को साफ और स्वस्थ रखते हैं. लेमन ग्रास की चाय पीने से सर्दी, खांसी, बुखार में राहत मिलती है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है, तनाव कम करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है.

समय से पहले दिखाई दे रहे हैं बुढ़ापे के लक्षण? आज से ही डाइट में शामिल कर लें ये शानदार एंटी एजिंग फूड्स

अगर आप भी लेमन ग्रास से बनी चाय को एक बार ट्राई करना चाहते हैं, और इसके स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए लेमन ग्रास से बनी चाय लेकर आया है, जो न केवल बजट फ्रेंडली है, बल्कि आपको कई तरह से फायदे भी पहुंचाने वाली है.

FAQ

सवाल 1: लेमन ग्रास क्या है?
जवाब: लेमन ग्रास एक स्वादिष्ट और सुगंधित जड़ी-बूटी है, जो स्वास्थ्य और त्वचा के लिए लाभकारी मानी जाती है.

सवाल 2: लेमन ग्रास के कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ हैं?
जवाब: यह पाचन सुधारता है, संक्रमण और थकान से राहत देता है, जोड़ों के दर्द में मदद करता है और त्वचा की समस्याएं कम करता है.    

सवाल 3: लेमन ग्रास की चाय के फायदे क्या हैं?
जवाब: यह पाचन क्रिया बढ़ाती है, भूख बढ़ाती है, सर्दी-खांसी में राहत देती है और तनाव कम करती है.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: