Amla sharbat ke fayde: गर्मी हो या सर्दी, आंवले का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए लाभकारी होता है. आंवला को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है. क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में आंवला का सेवन करने से बॉडी में एनर्जी बरकरार रहती है और शरीर की सुस्ती भी खत्म होती है. हालांकि, इसके सेवन से पहले तरीका जान लेना भी जरूरी है. आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या 'अमृतफल' माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है. आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमण से भी बचाता है. गर्मी से बचने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है.
घर में कैसे बनाएं आंवले का शरबत | How to make Amla sharbat at home
इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला का चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें. पानी में एक आंवला रस मिलाएं, सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं. पूरी तरह मिलाने के बाद उसमें धागे वाली मिश्री को पीसकर मिलाएं और आखिर में बर्फ डालकर सर्व करें. यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और थकान तुरंत दूर करता है.
गर्मियों में भी लाभकारी है आंवले का शरबत
इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है. गर्मियों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आंवला का शरबत मदद करता है. गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम है, जिससे शरीर में जकड़न बनी रहती है. इस सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आंवला का शरबत मददगार है.
वात और पित्त के कम होने से पेट की अग्नि भी शांत होती है और चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे कम होते हैं. गर्मियों में शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से रूखा महसूस करता है. आंवला के रस के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है और त्वचा से संबंधित विकार भी कम होते हैं.
अगर आप भी इस हरे रंग के शरबत से अपन बॉडी को गर्मी में भी हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के आंवले का शरबत लेकर आ चुका है, समय रहते ऑर्डर करना न भूले.
FAQ
सवाल 1: आंवले के शरबत के क्या फायदे हैं?
जवाब: आंवले का शरबत शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और गर्मी में ठंडक पहुंचाता है.
सवाल 2: गर्मियों में आंवला शरबत कैसे मदद करता है?
जवाब: यह लू लगने का खतरा कम करता है, शरीर का तापमान संतुलित रखता है और पित्त वात को नियंत्रित करता है.
सवाल 3: आंवले का शरबत घर पर कैसे बनाएं?
जवाब: मटके का पानी, आंवला रस, सेंधा नमक, मिश्री और सब्जा के बीज मिलाकर बर्फ के साथ परोसें.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील