विज्ञापन

घुटनों में हो रहा है दर्द, आ रही है आवाज, तो Knee Cap दे सकती है थोड़ा आराम

घुटनों में कट-कट की आवाज और दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ये गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं. आयुर्वेदिक उपचार, रेगुलर वॉक और तिल के तेल की मालिश से घुटनों के दर्द और आवाज में राहत मिलती है. इसके साथ ही Knee Cap पहनना भी पैरों को आराम देने का काम करता है.

घुटनों में हो रहा है दर्द, आ रही है आवाज, तो Knee Cap दे सकती है थोड़ा आराम
Knee cap के घुटनों की सूजन और दर्द में आराम मिलेगा. फोटो: Freepik

Best knee cap for knee pain and clicking sound: आज की जीवन शैली में शारीरिक गतिविधि बहुत कम हो गई है और मानसिक दवाब बहुत बढ़ गया है. अक्सर लोग घुटनों में दर्द और घुटनों में कट-कट की शिकायत करते देखा जाता है. घंटों कुर्सी पर बैठकर काम की वजह से पैरों में सूजन, भारीपन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन इन सभी संंकेतों को बिल्कुल भी हल्के में न लें. यह आगे जाकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है. 

घुटनों की “कट-कट” की आवाज को कुछ लोग साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं. लोगों के लगता है कि अपने आप या खान-पान से इस समस्या का समाधान निकल आएगा, लेकिन यह गलत है. घुटनों के आवाज करने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें अत्याधिक गैस बनना, कॉर्टिलेज का घिस जाना, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना, शरीर में गतिविधि का कम होना, बार-बार सीढ़ी चढ़ना और एक ही स्थिति में पैरों को रखना शामिल है, लेकिन अगर आवाज के साथ दर्द महसूस हो रहा है, तो यह सतर्क हो जाने वाली बात है क्योंकि यह संकेत है कि घुटनों में बड़ी परेशानी आ चुकी है.

दर्द से राहत चाहिए और बजट भी कम है? ये बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले Handheld Massagers मिल रहे हैं बेहद कम दाम में

घुटनों में दर्द होने पर Knee Cap और Brace पहनना पैरों के लिए काफी आरामदायक होता है, ये न केवल दर्द से आराम देता है बल्कि घुटने को सपोर्ट देता है, जिससे आपको चलने में मदद मिलती है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon पर आपको बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन मिल सकते हैं.

मालिश है जरूरी

आयुर्वेद में घुटनों में दर्द और आवाज की परेशानी से बचने के लिए तरीके बताए गए हैं, जिसमें अश्वगंधा, योगराज गुग्गल और लाक्षादि गुग्गल का सेवन किया जा सकता है. हालांकि चिकित्सक की सलाह के बाद ही इनका सेवन करें. इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव करने भी जरूरी है. सुबह और शाम 15-20 मिनट की सैर जरूर करें. इससे घुटनों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी. इसके साथ ही रात के समय तिल के तेल की मालिश भी कर सकते हैं. इससे घुटनों की सूजन और दर्द में आराम मिलेगा. रोजाना मालिश करने से कट-कट की आवाज भी कम होगी.

अब परफेक्ट फिट और शानदार कम्फर्ट के साथ प्रीमियम क्वालिटी के Shapewear खरीदें, वो भी बजट-फ्रेंडली कीमत पर

धूप को न करें इग्‍नोर

रोजाना 10 मिनट की धूप भी जरूर लें. शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से भी घुटनों में दर्द और आवाज आने की परेशानी होती है. धूप में घुटनों को सेंकने से दर्द में आराम मिलेगा और विटामिन डी की कमी भी पूरी हो जाएगी. इसके साथ ही मेथी का पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी लें, इससे शरीर में वात संतुलित रहेगा और दर्द से राहत मिलेगी.

घुटनों में दर्द होने पर Knee Cap और Brace पहनना पैरों के लिए काफी आरामदायक होता है, ये न केवल दर्द से आराम देता है बल्कि घुटने को सपोर्ट देता है, जिससे आपको चलने में मदद मिलती है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon पर आपको बजट फ्रेंडली ऑप्‍शन मिल सकते हैं

FAQ

सवाल 1: घुटनों में कट-कट की आवाज क्यों आती है?
जवाब: यह गैस बनना, कॉर्टिलेज घिसना, कैल्शियम या विटामिन डी की कमी, या कम शारीरिक गतिविधि के कारण हो सकता है.

सवाल 2: घुटनों के दर्द में Knee Cap या Brace कैसे मदद करते हैं?
जवाब: ये घुटने को सपोर्ट देते हैं और दर्द को कम कर चलने में सहायता करते हैं.

सवाल 3: घुटनों के दर्द में कौन-से आयुर्वेदिक उपाय लाभदायक हैं?
जवाब: अश्वगंधा, योगराज गुग्गल, लाक्षादि गुग्गल का सेवन चिकित्सक सलाह के बाद करें.
 

इनफट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: