विज्ञापन

गुड़हल चाय रखेगी आपको कूल-कूल, गर्मी में थकान और स्‍ट्रेस को करेगी दूर

गर्मी में गुड़हल की चाय से शरीर को ठंडक मिलती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है. इतना ही नहीं गर्मी के कारण होने वाले स्‍ट्रेस को भी ये कम करने में मददगार मानी गई है. अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Amazon पर आपके लिए टॉप ब्रांड की चाय उपलब्‍ध है.

गुड़हल चाय रखेगी आपको कूल-कूल, गर्मी में थकान और स्‍ट्रेस को करेगी दूर
शरीर के लिए फायदेमंद है hibiscus tea. फोटो: Unsplash

गर्मी तेजी से बढ़ रही है. पसीना, धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है. यह शारीरिक तौर पर कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है. थकान और तनाव के साथ ही डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं गर्मी में आम बात है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को गुड़हल की चाय के सेवन की सलाह देता है, जो बेहतरीन नेचुरल उपाय साबित हो सकती है.  

अगर आप भी गुड़हल फूल से बनी चाय को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं,तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की गुड़हल चाय लेकर आया है. प्रीमियम क्‍वालिटी, दमदार स्‍वाद के चलते ये चाय पिछले कई दिनों से काफी पसंद की जा रही है. लेकिन इसे खरीदने से पहले आइए आपको बताते हैं, इसके फायदों के बारे में- 

थकान और कमजोरी को कहें अलविदा, ये हेल्दी ड्रिंक दिनभर रखेगी आपको फिट और फ्रेश, वेट भी करेगी मेंटेन

गुड़हल फूल से बनी चाय के फायदे

सुंदर लाल रंग के गुड़हल फूल से बनी चाय न सिर्फ तन-मन को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करती है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी गुड़हल की चाय को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताता है. गुड़हल का फूल देवी-देवताओं को प्रिय होता है. वहीं, इसके औषधीय गुण प्राचीन आयुर्वेद में भी बताए गए हैं. गर्मियों में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और तनाव का स्तर ऊंचा रहता है, तब गुड़हल की चाय पीना बहुत राहत देता है. यह चाय शरीर को ठंडक पहुंचाती है और मन को शांत रखती है.

पीरियड्स के दर्द और सूजन से चाहिए तुरंत राहत? पिएं यह आसान और असरदार चाय, मिनटों में मिलेगा आराम

ब्‍लड प्रेशर करती है कंट्रोल

गुड़हल की चाय के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह चाय बहुत उपयोगी है. यह रक्त वाहिकाओं को आराम देती है और प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर को कम करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं. यह वजन घटाने में भी कारगर है, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी व नमक निकालने में सहायक होती है. कम कैलोरी होने के कारण डाइटिंग करने वालों के लिए यह आदर्श पेय है.

सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी सुबह खाली पेट खाती हैं ये मैजिकल चीज, वजन रहेगा कंट्रोल और चेहरा भी करेगा ग्लो

डायबिटीज को करती है बैलेंस

इसके सााथ ही गुड़हल की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है. साथ ही लिवर और इम्युनिटी के लिए भी बेहतर है. चाय लीवर को स्वस्थ रखती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है.

घर में कैसे बनाए गुड़हल फूल से बनी चाय

गुड़हल की चाय बनाना बहुत आसान है. सूखे गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में 5-7 मिनट उबालकर या भिगोकर पी सकते हैं. स्वाद के अनुसार चाय में शहद या थोड़ा नींबू मिलाया जा सकता है. दिन में 1-2 कप पीना पर्याप्त है. हालांकि, इसका सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. गर्भवती महिलाओं, कम ब्लड प्रेशर वाले लोगों और कुछ दवाइयां लेने वाले मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

ये है टॉप ब्रांड की गुड़हल फूल से बनी चाय 

FAQ

सवाल 1: गुड़हल की चाय के मुख्य स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: यह शरीर को ठंडक देती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है और डायबिटीज मैनेज करने में मददगार होती है.

सवाल 2: गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर पर कैसे इफेक्‍ट डालती है?    
जवाब: यह ब्‍लड सेल्‍स को आराम देती है और नेचुरली ब्लड प्रेशर कम करती है.

सवाल 3: गुड़हल की चाय डायबिटीज के लिए कैसे फायदेमंद है?
जवाब: यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और ब्लड शुगर को स्‍टेबल रखती है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: