विज्ञापन

वात, पित्त और कफ सब होगा दूर, आज ही मंगवा लें पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड ये पीला दाना

Methi water benefits: मेथी दाना आयुर्वेद में त्रिदोषनाशक माना जाता है, जो वात, पित्त और कफ को संतुलित कर वेट कंट्रोल और पाचन सुधार में मदद करता है. मेथी के बीजों में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखते हैं. महिलाओं के हार्मोन संतुलन में मेथी लाभकारी है, यह त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाती है और पीसीओडी, थायरॉइड जैसी समस्याओं में राहत देती है.

वात, पित्त और कफ सब होगा दूर, आज ही मंगवा लें पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड ये पीला दाना
मेथी दाने के फायदे हैं गजब. फोटो: Freepik

Methi water benefits: पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाना को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है. इसके छोटे-छोटे पीले बीजों में सेहत सुधारने की अद्भुत शक्ति छिपी रहती है. यह शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) का नाश कर वेट कंट्रोल में भी कारगर है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, मेथी त्रिदोषनाशक है, यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है. मेथी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी के बीजों में सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड्स सूजन कम करने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद करते हैं. रात भर मेथी के दानों को भिगोने पर उनके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. सुबह खाली पेट यह पानी पीने से ये तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.

वहीं, आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी का पानी पीने की सलाह दी जाती है. यह सरल घरेलू उपाय कई गंभीर समस्याओं को जड़ से खत्म करने में सक्षम है. सबसे पहले यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियां दूर होती हैं और आंतें साफ रहती हैं. अच्छा पाचन होने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

मेथी के सेवन का डायबिटीज के मरीजों को भी खास फायदा होता है. वजन बढ़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी मेथी का पानी बहुत कारगर है. यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है, लंबे समय तक पेट भरा रहता है, भूख कम होती है, और अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे घटती है. दिल की सेहत के लिए भी यह उपयोगी है. मेथी का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ाता है. इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा घटता है और हृदय मजबूत रहता है.

आयुर्वेद में इसे हृदय पोषक और रक्त संचार सुधारने वाली औषधि माना जाता है. महिलाओं के लिए यह हार्मोनल संतुलन में बहुत लाभकारी है. पीसीओडी, थायरॉइड और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. मेथी के तत्व एस्ट्रोजन को बैलेंस करते हैं, जिससे त्वचा और बाल स्वस्थ, चमकदार बनते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालते हैं, त्वचा साफ और जवां दिखती है.

अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो देर किए बिना इन्‍हें आज ही ऑर्डर कर दें-

FAQ

सवाल 1: मेथी पानी के क्या फायदे हैं?
जवाब: मेथी पानी पाचन सुधारता है, ब्लड शुगर नियंत्रित करता है, वजन घटाता है और हृदय स्वास्थ्य बढ़ाता है.

सवाल 2: मेथी पानी कैसे बनाएं?
जवाब: रात भर मेथी दानों को पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट उसका पानी पीएं. 

सवाल 3: मेथी पानी किस प्रकार के रोगों में लाभकारी है?
जवाब: यह डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन, पाचन समस्या और हृदय रोगों में मदद करता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: