विज्ञापन

Hanuman Jayanti: संकट मोचन को आज जरूर चढ़ाएं ये भोग, मिलेगी बजरंग बली की असीम कृपा

Hanuman Jayanti: आज हनुमान जन्मोत्सव है और देशभर में ये त्‍योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर 8 विशेष प्रसाद चढ़ाने से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. चना-गुड़, मीठा पान, कच्चा नारियल आदि प्रसाद हनुमान जी को अति प्रिय हैं.

Hanuman Jayanti: संकट मोचन को आज जरूर चढ़ाएं ये भोग, मिलेगी बजरंग बली की असीम कृपा

8 prasads loved by Lord Hanuman according to beliefs: आज देश में हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर श्रीराम भक्त की पूजा-अर्चना से विशेष फल की प्राप्ति होती है. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, हनुमान जी को 8 विशेष प्रसाद अत्यंत प्रिय हैं. इन प्रसादों को चढ़ाने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं. 

माना जाता है कि भगवान हुनमान को ये प्रसाद चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता भी माना जाता है. अगर आप भी बजरंग बली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये 8 प्रसाद उन्‍हें विशेष रूप से जरूर चढ़ाएं. Flikpart इन प्रसादों पर डिस्‍काउंट भी दे रहा है.

ये भी देखें: करनी है राम भक्त हनुमान जी की पूजा? तो इन चीजों को आज ही ले आएं घर, होगी हर मनोकामना पूरी

चना और गुड़

हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद सबसे अधिक प्रिय है. गुड़ ऊर्जा और चना बल का प्रतीक है. चना-गुड़ चढ़ाने से मंगल दोष शांत होता है और शारीरिक-मानसिक शक्ति बढ़ती है.

मीठा पान

बिना तंबाकू वाला मीठा पान का बीड़ा चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह प्रसाद हनुमान जी को बहुत भाता है. गुलकंद वाला मीठा पान भगवान को अर्पित जरूर करें.

कच्चा नारियल

बिना फोड़े पूरा कच्चा नारियल चढ़ाना चाहिए. इससे अर्जी स्वीकार होती है और इच्छाएं पूरी होती हैं.

इमरती

शुद्ध घी में बनी इमरती चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.

मोतीचूर के लड्डू

मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से अखिल भक्ति की प्राप्ति होती है.

केसर भात

केसर मिलाकर बनाया गया भात चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है.

रोटी

सादी रोटी या रोट में शुद्ध घी लगाकर चढ़ाने से रोग-बाधा से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

पंचमेवा

किशमिश, छुहारा, काजू, मखाना और चिरौंजी मिलाकर बनाया गया पंचमेवा चढ़ाने से सिद्धि पूर्ण होती है.

FAQ
सवाल 1: हनुमान जी को कौन से प्रसाद सबसे प्रिय हैं?

जवाब: चना, गुड़, मीठा पान, कच्चा नारियल, इमरती, मोतीचूर के लड्डू, केसर भात, रोटी और पंचमेवा हनुमान जी को प्रिय हैं.

सवाल 2: हनुमान जन्मोत्सव पर कौन से उपाय शुभ माने जाते हैं?
जवाब: हनुमान जन्मोत्सव पर इन आठ प्रसादों का भोग लगाना और हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, श्रीराम चरितमानस का पाठ करना शुभ होता है.

सवाल 3: हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद क्यों दिया जाता है?
जवाब: चना और गुड़ से मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ती है तथा मंगल दोष शांत होता है.

सवाल 4: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किस दिन प्रसाद चढ़ाना शुभ होता है?
जवाब: हनुमान जन्मोत्सव, मंगलवार और शनिवार को प्रसाद चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है.

सवाल 5: हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाने से क्या लाभ होते हैं?
जवाब: हनुमान जी प्रसन्न होकर संकट दूर करते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

धार्मिक मान्यता है कि इन प्रसादों को श्रद्धा और भक्ति भाव से चढ़ाने से हनुमान जी भक्तों के संकट हर लेते हैं. खासकर जन्मोत्सव, मंगलवार और शनिवार को इन प्रसादों का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन प्रसादों को चढ़ाकर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, श्रीराम चरितमानस का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: