भारतीय भोजन में चावल की अहम भूमिका होती है. रोटी, सब्जी, दाल, सलाद के साथ-साथ चावल भी हमारी डाइट में शामिल होता है. ये आसानी से पचने वाला भोजन है, लेकिन बहुत से लोग चावल पकाने के सही तरीके से अनजान हैं. यह तरीका आपके स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालता है. बहुत से लोग जल्दबाजी में चावल धोते ही तुरंत उबाल देते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करना सही नहीं है. चावल को पकाने से पहले पानी में भिगोना न केवल उसकी पौष्टिकता बढ़ाता है, बल्कि ब्लड शुगर और पाचन संबंधी फायदे भी देता है.
पोषक तत्वों से भरपूर है चावल
चावल में एक प्राकृतिक तत्व फाइटिक एसिड होता है, जो हमारे शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है. अगर चावल को बिना भिगोए पका लिया जाए, तो ये जरूरी मिनरल्स ठीक से शरीर में नहीं पहुंचते. चावल को कुछ देर पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है और पोषक तत्वों का एब्जॉर्प्शन आसान हो जाता है. इससे खासकर उन लोगों को फायदा होता है जिन्हें आयरन या जिंक की कमी है.
ये भी देखें: दिनभर सेहत को दुरुस्त रखेगी ये हेल्दी ड्रिंक, इन इंग्रेडिएंट्स को ऑर्डर कर इस तरह करें सुबह-सुबह सेवन
चावल को भिगोने के फायदे
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, चावल को भिगोने से टेक्सचर और स्वाद भी बेहतर होता है. भीगे हुए चावल जल्दी पकते हैं और नरम रहते हैं. इससे खाना बनाने में आसानी होती है. भिगोने से चावल में मौजूद एंजाइम्स कार्बोहाइड्रेट्स को आसान शुगर में बदलने में मदद करते हैं, जिससे इन्हें पचाना और शरीर में पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है.
ये भी देखें: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये है ‘सुपरफ्रूट', गठिया में भी करता है आराम, दाम ऐसे कि हर कोई खरीदना चाहेगा
चावल को भिगोने से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. भिगोए हुए चावल खाने से ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है. सफेद चावल को 15-20 मिनट, बासमती चावल को 20-30 मिनट, ब्राउन राइस को 6-8 घंटे और साबुत अनाज वाले चावल को 8-12 घंटे भिगोना सबसे अच्छा माना जाता है. भिगोने से पहले चावल को दो या तीन बार धोना भी जरूरी है.
हालांकि, सफेद चावल को ज्यादा देर तक पानी में न छोड़ें, क्योंकि इससे विटामिन और मिनरल निकल सकते हैं और पोषण कम हो जाता है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि चावल को भिगोने की आदत हमारी सेहत के लिए लाभकारी है. यह न केवल पाचन को आसान बनाता है, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.
ये भी देखें: Constipation Home Remedies: कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए रात में अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक उपाय
अगर आप भी अपने खाने में इस पोषक तत्वों का खजाना शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप क्वालिटी के राइस लेकर आया है. बिना देर किए आज ही इन्हें ऑर्डर कर दें
FAQ
सवाल 1: चावल को पकाने से पहले भिगोना क्यों जरूरी है?
जवाब: भिगोने से चावल का फाइटिक एसिड कम होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.
सवाल 2: चावल को कितने समय तक भिगोना चाहिए?
जवाब: सफेद चावल 15-20 मिनट, बासमती 20-30 मिनट, ब्राउन राइस 6-8 घंटे भिगोना चाहिए.
सवाल 3: चावल भिगोने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?
जवाब: यह पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील