विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: मिनटों में पानी में घुलेंगी ये इको फ्रेंडली प्रतिमाएं, आज ही खरीदें, बनी हैं 100% मिट्टी से

क्‍या आप भी इस बार इको फ्रेंडली अंदाज में गणेश चतुर्थी फेस्टिवल सेलिब्रेट करने का मन बना रहे हैं, तो इसकी शुरुआत इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं से करें. Amazon पर इन मूर्तियों को बेहद किफायती दाम पर ऑफर किया जा रहा है.

Ganesh Chaturthi: मिनटों में पानी में घुलेंगी ये इको फ्रेंडली प्रतिमाएं, आज ही खरीदें, बनी हैं 100% मिट्टी से
प्रकृति और आस्था का संगम, गणेश चतुर्थी 2026 के लिए बेस्ट हैं ये 5 हैंडक्राफ्टेड मिट्टी के गणपति. फोटो: AI

भारत में 10 दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का त्‍योहार बेहद उत्‍साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. गणेश जी की स्‍थापना के साथ शुरू होने वाला ये महोत्‍सव विसर्जन के साथ खत्‍म होता है, जिसमें गणेश की मूर्तियों को पानी में विसर्जित किया जाता है. माना जाता है कि ये त्‍योहार भक्‍तों की चिंताओं और मुश्किलों को दूर करता है. इस फेस्टिव पर जहां कुछ लोग POP से बनी मूर्तियां अपने घरों में स्‍थापित करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इको फ्रेंडली आइडल लेना पसंद करते हैं. POP से बनी मूर्तियां पिघलने में लंबा समय लेती हैं, वहीं नेचुरल मटेरियल से बनी इको फ्रेंडली प्रतिमाएं मिनटों या घंटों में ही पानी में घुल जाती हैं.

इन्‍हें आमतौर पर प्राकृतिक मिट्टी और बायोडिग्रेडेबल मटीरियल से बनाया जाता है और ये ज्‍यादातर छोटे साइज में ही आती हैं, जिससे इन्‍हें घर पर ही पानी की बाल्‍टी में डुबोकर गणपति का विसर्जन किया जा सकता है. आजकल कई मूर्तियां ऐसी भी आने लगी हैं, जिनमें पौधों के बीज लगे होते हैं, जिनका इस्‍तेमाल आप पौधे उगाने के लिए कर सकते हैं. आप भी इस साल इको फ्रेंडली सेलिब्रेशन का प्लान बना रहे हैं, तो गणेश चतुर्थी 2026 के लिए हम बेस्‍ट इको-फ्रेंडली मूर्तियां लेकर आ चुके हैं.

इस बार घर लाएं इको-फ्रेंडली बप्‍पा

1. B S NATURAL Eco-Friendly Clay Ganesha Murti

हाथ से बनी गणेश जी की ये प्रतिमा बायोडिग्रेडेबल मिट्टी से बनाई गई है, जिससे विसर्जन के बाद ये आसानी से पानी में घुल जाती है. कॉम्‍पैक्‍ट और स्‍पेस सेविंग डिजाइन में आने के चलते आप इसे कहीं पर भी स्‍थापित कर सकते हैं. 

खास बातें:

  • यह मूर्ति 19cm लंबी है
  • इसके साथ रोली और चावल भी मिलते हैं
  • इसमें गेंदे के बीज लगे हुए हैं
  • कारीगरों की डिटेलिंग के साथ हाथ से बना डिज़ाइन

2.  Eco-Friendly Clay Ganesh Idol | 6 Inch | Premium Handcrafted 

गणपति बप्‍पा की इस प्रतिमा में उनका प्रिय वाहन मूषक यानी चूहा भी बनाया गया है. इस मूर्ति में बीज भी लगाए गए हैं, जो प्रकृति को बेहतर बनाने के लिए पसंद की जा रही है. इन बीजों के इस्‍तेमाल से आप पौधे लगा सकते हैं. 6 इंच के छोटे साइज के चलते ये मूर्ति छोटी जगह पर भी आसानी से फिट हो जाती है. इस मूर्ति में व्‍हाइट कलर से गणपति के दांत, तिलक और हाथों को हाइलाइट किया गया है.

खास बातें:

  • ये मूर्ति पूरी तरह से कैमिकल फ्री है
  • इसे 100% प्राकृतिक मिट्टी से बनाया गया है
  • आसानी से पिघल जाती है
  • इसमें पौधों के बीज भी लगे हुए हैं
Photo: Amazon

3. Clay Ganesh Idol Water-Soluble Ganpati Murti

प्रीमियम क्‍वालिटी की नेचुरल क्‍ले से बनी ये मूर्ति गणपति के बाल गोपाल स्‍वरूप को दर्शाती है. इसका हैंडक्राफ्ट डिजाइन हर किसी को अट्रैक्‍ट करता है.  ये पानी में बेहद आसानी से घुल जाती है. ये मूर्ति बायोडिग्रेडेबल है, जिससे ये पानी को नुकसान पहुंचाए बिना या जहरीले पदार्थ छोड़े बिना अपने आप घुल जाती है.

खास बातें:

  • पानी में आसानी से घुल जाती है
  • प्राकृतिक मिट्टी से बनी है
  • इसका डिजाइन बेहद क्‍यूट है
  • 4 इंच के कॉम्‍पैक्‍ट साइज में आती है

4. Bossify 100% Eco-Friendly Clay Ganesh Idol

अगर आप इस बार गण‍पति बप्‍पा की कलरफुल प्रतिमा स्‍थापित करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये ऑप्‍शन आपके लिए बेस्‍ट कहा जा सकता है. ये मूर्ति 100% इको फ्रेंडली क्‍ले से बनी है और इसे वाइब्रेंट कलर्स से डेकोरेट किया गया है. अपनी नॉन टॉक्सिक बनावट के चलते ये बेहद पसंद की जा रही है.

खास बातें:

  • इसका डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है
  • इको फ्रेंडली क्‍ले से बनाई गई है
  • आसानी से पानी में घुल जाती है
  • वाइब्रेंट कलर से डेकोरेट की गई है

5. SAUDEEP INDIA Eco-Friendly Handcrafted Mud Ganesh Idol 

कमल के फूल पर विराजमान गणपति की ये प्रतिमा गणेश चतुर्थी 2026 के लिए बेस्‍ट मूर्ति कही जा सकती है. 6 इंच का इसका साइज काफी कॉम्‍पैक्‍ट फील होता है. नेचुरल क्‍ले से बनी ये 6 इंच की मूर्ति एनवायरनमेंट-फ्रेंडली है. यह नॉन-टॉक्सिक है, और इसे सस्टेनेबल सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया गया है.

खास बातें:

  • लोटस इंस्‍पायर्ड डिजाइन
  • पानी में आराम से घुल जाती है
  • घर पर विसर्जन के लिए परफेक्‍ट है
  • लाइटवेट है

आपने देखा होगा विसर्जन के बाद कई खंडित मूर्तियां नदी, समुद्र से बाहर निकाली जाती हैं, POP से बने होने के कारण ये जल्‍दी पिघलती नहीं है. वहीं इको-फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति घर पर आसानी से विसर्जन के लिए प्रेरित करती है. कॉम्‍पैक्‍ट आइडल से लेकर खूबसूरत लोटस स्‍टाइल डिजाइन तक ये सभी प्रतिमाएं इको फ्रेंडली हैं. इनकी खूबसूरती हर किसी का मन जीत लेती है. यही कारण है कि Amazon आपको किफायती दाम में इन्‍हें खरीदने का मौका दे रहा है.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: