फेस्टिव सीजन जब शुरू होता है, तो अपने साथ मस्ती, मजा, लाइटिंग, फैमिली के साथ पार्टी और कई खूबसूरत यादें लेकर आता है. ऐसे में हम सभी ऐसा मेकअप करना पसंद करते हैं, जो न केवल लंबे समय तक बना रहे बल्कि लाइटवेट हो, और एलिगेंस भी बनाए रखे. इस कड़ी में काजल सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. अच्छी क्वालिटी का काजल न केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि आपकी पर्सनालिटी में निखार लाने का भी काम करता है. चाहे दीवाली पूजा हो, कल्चरल इवेंट हो, फैमिली डिनर हो या फिर नाइट पार्टी में जाना हो, आंखों को डिफाइन करने वाला काजल, इंस्टेंट अपना असर दिखाता है.
भारत में काजल हमेशा से ही महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा रहा है. हर मेकअप बैग में ये आपको देखने को जरूर मिल जाएगा. लेकिन इन सबके बीच डीप ब्लैक फिनिश वाला सही क्वालिटी का काजल सेलेक्ट करना अहम हो जाता है. वॉटरप्रूफ, लंबे समय तक स्टे करने वाला और स्मज न होने वाले काजल लेना अब मुश्किल नहीं रह गया है. Amazon आपके लिए ऐसे बेहतरीन पांच काजल लेकर आया है, जो आपकी आंखों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे.
साड़ी हो या लहंगा, हर आउटफिट पर जंचेंगे ये लिप शेड्स, Amazon से खरीदें बेस्ट लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Lakme 9-5 Eyeconic Kajal | 4.3 | ₹219 |
| RENEE Midnight Kohl Kajal Pencil | 4.0 | ₹399 |
| Blue Heaven 24HR Stay Kajal | 3.9 | ₹60 |
| Lotus Make-Up Ecostay Kajal Pencil | 4.6 | ₹664 |
| SWISS BEAUTY, YOU & EYE POWER Black Pencil Kajal | 4.0 | ₹151 |
700 रुपये के अंदर आने वाले ये हैं टॉप 5 Kajal Pencils
1. Lakme 9-5 Eyeconic Kajal
आपको फंक्शन या इवेंट में जाना है, लेकिन मेकअप करने का आपके पास समय नहीं है, ऐसे में ये काजल यकीन मानिए आपको निराश नहीं करेगा. ये काजल सिंगल स्ट्रोक में भी आंखों को रिच, डार्क डेफिनेशन तो देता ही है, साथ ही ये जल्दी हटता भी नहीं है. ह्यूमिडिटी और सेलिब्रेशन के दौरान ये आपके आंखों की खूबसूरती बनाए रखेगा.
खासियतें:
- ये काजल फैलता नहीं है
- वॉटरप्रूफ होने के चलते हर सीजन में यूज कर सकते हैं
- सेंसिटिव आईज पर भी यूज कर सकते हैं
- लंबे समय तक हटता नहीं है
2. RENEE Midnight Kohl Kajal Pencil
अगर आप डार्क आईमेकअप पसंद करते हैं, तो ये काजल आपकी पहली पसंद बन जाएगा. पेंसिल फॉर्म में आने वाला ये काजल सिंगल स्ट्रोक में भी इंटेंस ब्लैक फिनिश देता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये लगभग 24 घंटे तक आपके आंखों की शोभा बढ़ा सकता है.
खासियतें:
- डीप ब्लैक फिनिश देता है
- विटामिन E, ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल से भरपूर है
- वॉटरप्रूफ होने के चलते मानसून में भी यूज कर सकते हैं
- जरा भी फैलता नहीं है
3. Blue Heaven 24HR Stay Kajal
ब्लैक काजल खरीदने के लिए अब आपको मोटी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है. 24 घंटे तक टस से मस नहीं होने वाला ये काजल क्रीमी फॉर्मूले के साथ आता है और आपकी आंखों को बोल्ड और जेट फिनिश देने का काम करता है. पसीना हो या नमी, ये काजल एक बार अप्लाई करने के बाद बिलकुल भी हटता नहीं है.
खासियतें:
- जैट ब्लैक फिनिश देता है
- पसीने और ह्यूमिडिटी में भी हटता नहीं है
- स्मूथ और क्रीमी टेक्स्चर के साथ आता है
- आंखों पर हैवी फील नहीं होता
4. Lotus Make-Up Ecostay Kajal Pencil
अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो नेचुरल इंग्रेडिएंट वाले ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करना पसंद करते हैं, तो ये काजल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इस काजल में न तो कोई पैराफिन मिलाया गया है और न ही ये किसी भी तरह के एनिमल ऑयल से बनाया गया है. इसमें जोजोबा ऑयल शामिल है, जो पेंसिल को स्मूद, मखमली एहसास देता है.
खासियतें:
- वाटरप्रूफ है
- जोजोबा ऑयल के गुणों से भरपूर है
- कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वाले लोग भी यूज कर सकते हैं
- डीप ब्लैक फिनिश देता है
5. SWISS BEAUTY, YOU & EYE POWER Black Pencil Kajal
विटामिन ई से भरपूर ये काजल पलकों और वाटरलाइन पर आसानी से अप्लाई हो जाता है. ये इतना लाइट है, कि इसे लगाने के बाद आपको जरा भी असुविधा नहीं होगी. ये आपको मैट फिनिश देता है और 24 घंटे तक आपकी आंखों की खूबसूरती बनाए रखता है.
खासियतें:
- 24 घंटे तक हटता नहीं है
- फैलता नहीं है
- विटामिन ई के गुणों से भरपूर है
- ट्विस्ट-अप रिट्रैक्टेबल डिजाइन
FAQ
सवाल 1: काजल लगाने के क्या फायदे हैं?
जवाब: काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है और पर्सनालिटी में निखार लाता है.
सवाल 2: ऊपर दिए गए काजल में से कौन से काजल वॉटरप्रूफ हैं?
जवाब: Lakme 9-5 Eyeconic, RENEE Midnight Kohl, और Lotus Make-Up Ecostay वॉटरप्रूफ काजल हैं.
सवाल 3: काजल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: गुणवत्ता, वॉटरप्रूफ होना, फैलाव न होना और आंखों के लिए सुरक्षित होना जरूरी है.
काजल उन मेकअप प्रोडक्ट में से एक है, जो महिलाओं में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. आई लाइनर, मस्कारा, आईशैडो भले ही आप कितना ही लगा लें, लेकिन काजल का जब तक सिंगल कोट न लगे, आंखों की खूबसूरती अधूरी लगती है. ऐसे में चाहे आप डीप ब्लैक फिनिश वाला काजल लें, या मैट टच पसंद करते हों, अपने वैनिटी में इसको जरूर शामिल करें. पार्टी, वेडिंग से लेकर प्रोफेशनल लुक तक, ये हमेशा आपकी खूबसूरती को नया आयाम देने का काम करता आया है. तो देर न करें, मौके का फायदा उठाएं, और Amazon के इन टॉप प्रोडक्ट को अपना जरूर बनाएं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील