विज्ञापन

इम्युनिटी होगी जबरदस्‍त, मेटाबॉलिज्म बनेगा बेहतर, बस इस एक चीज को आज ही कर लें अपनी किचन में शामिल

Immunity Booster Foods: शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और इंफेक्‍शन से बचाता है. शहद और नींबू कॉम्‍बो वजन घटाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को फास्‍ट करता है. आज ही इसे Flipkart से मंगवाएं.

इम्युनिटी होगी जबरदस्‍त, मेटाबॉलिज्म बनेगा बेहतर, बस इस एक चीज को आज ही कर लें अपनी किचन में शामिल
सेहत के लिए फायदेमंद है शहद. फोटो: Unsplash

Immunity Booster Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कुछ नेचुरल चीजें ऐसी है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बेहतर रिजल्ट देने में मदद करती हैं. इनमें से एक है शहद, जिसे सदियों और गर्मियों दोनों ही मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है. हल्की मिठास और पौष्टिक गुणों से भरपूर शहद न सिर्फ खाने का टेस्‍ट बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि अब लोग इसे वजन घटाने के लिए भी अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं. 

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि शहद को रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो यह शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में भी सहायक होता है.

अगर आप भी अपनी डाइट में शहद को इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप क्‍वालिटी के शहद लेकर आया है. ये  न केवल आपके खाने का टेस्‍ट बढ़ाता है, बल्कि फैट बर्न भी करना है. लेकिन इसे खरीदने से पहने आई जानते हैं, शहद के दमदार फायदों के बारे में.

स्किन क्‍लींजिग से लेकर इम्युनिटी बूस्ट करने तक, 'लेमन ग्रास टी' के फायदे जानकर फौरन कर देंगे ऑर्डर

वजन घटाने में शहद है लाभकारी 

शहद शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है. जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, तो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसके अलावा, शहद मीठा होने के बावजूद रिफाइंड शुगर की तुलना में ज्यादा हेल्दी विकल्प माना जाता है, जिससे लोग बिना ज्यादा नुकसान के अपनी मीठा खाने की इच्छा भी पूरी कर सकते हैं.

वजन कम करने के लिए शहद और नींबू का मिश्रण सबसे ज्यादा फेमस है. आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पीते हैं. यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और फैट बर्न करने के प्रोसेस को तेज करता है. इसके रेगुलर सेवन से शरीर हल्का महसूस होता है और डाइजेशन सिस्‍टम भी बेहतर तरीके से काम करता है.

हर मौसम में फायदा देता है ये शरबत, दमदार हैं इसके फायदे, आपने मंगवाया क्‍या?

इसके अलावा, शहद और दालचीनी भी मोटापा घटाने में मददगार हैं. एक कप ग्रीन टी में शहद और थोड़ी सी दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है. दालचीनी ब्लड शुगर को संतुलित रखती है, जबकि शहद शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है.

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शहद का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में लेने से नुकसान भी हो सकता है.

ये हैं टॉप क्‍वालिटी के शहद

FAQ
सवाल 1: शहद में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब: शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं.

सवाल 2: वजन घटाने में शहद कैसे मदद करता है?
जवाब: शहद मेटाबॉलिज्म को सुधारता है जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और फैट बर्निंग तेज होती है.

सवाल 3: शहद और नींबू का सेवन कैसे किया जाता है?
जवाब: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से डिटॉक्स और फैट बर्निंग में मदद मिलती है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: