विज्ञापन

पेट के लिए ही नहीं स्किन के लिए लिए भी दमदार है बेल का शरबत, करके देखें ट्राई

बेल का शरबत पाचन सुधारने, पेट की समस्याओं में राहत देने और गर्मियों में ठंडक पहुंचाने में कारगर है. बेल वात और कफ को संतुलित कर शरीर को हल्का बनाता है और मधुमेह में शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद करता है. त्वचा की जलन और सूजन में बेल का रस लाभकारी है, साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाकर खांसी-जुकाम से बचाता है.

पेट के लिए ही नहीं स्किन के लिए लिए भी दमदार है बेल का शरबत, करके देखें ट्राई
Bael Juice के हैं दमदार फायदे. फोटो: Pexels

बेल (बिल्व) एक ऐसा फल है जो पुराने समय से ही घरेलू इलाज का हिस्सा रहा है. दादी-नानी के नुस्खों में इसका नाम अकसर सुनने को मिलता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग डाइजेशन, स्किन और बदलती लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में बेल एक आसान और नेचुरल सॉल्‍यूशन है. अगर आपको अक्सर अपच, गैस या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो बेल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. बेल का शरबत खासतौर पर गर्मियों में पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी यह काफी असरदार माना जाता है.

अगर आप भी इसे अपनी डाहट में शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon आपको बेल का शरबत ऑफर कर रहा है. टॉप ब्रांड और प्रीमियम क्‍वालिटी के ये बेल के शरबत आपकी सेहत पर इंस्‍टेंट असर डालते हैं. पर पहले आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

बेल के शरबत के फायदे

बेल वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है. आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में ये दोनों दोष बढ़ जाते हैं, तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे भारीपन, सुस्ती या सर्दी-जुकाम. बेल इन दोनों को नियंत्रित करके शरीर को हल्का और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है.

आजकल मधुमेह और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं भी काफी आम हो गई हैं. ऐसे में बेल का सेवन धीरे-धीरे शरीर के शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायक हो सकता है. यह मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का सही उपयोग होता है और थकान कम महसूस होती है.

इम्‍यूनिटी होगी बेहतर, स्किन को मिलेगा फायदा, ठंडई के हैं जबरदस्‍त फायदे, फौरन कर देंगे ऑर्डर

स्किन के लिए है दमदार

त्वचा के लिए भी बेल किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपको हल्की जलन, सूजन या स्किन पर रैशेज की समस्या रहती है, तो बेल का गूदा या उसका रस लगाने से राहत मिल सकती है. यह त्वचा को ठंडक देता है और अंदर से भी उसे पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ नजर आती है.

खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं में भी बेल मददगार साबित होता है. इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. खासकर बदलते मौसम में बेल का इस्तेमाल शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
 

पेट की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? गर्मियों की डाइट में शामिल करें ये ऑप्शन्स, रिज़ल्ट दिखेगा बेहद फास्ट

FAQ

सवाल 1: बेल के शरबत के मुख्य फायदे क्या हैं?
जवाब: बेल का शरबत पाचन सुधारता है, वात-कफ संतुलित करता है और त्वचा व इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है.

सवाल 2: क्या बेल का सेवन मधुमेह में लाभकारी है?
जवाब: हां, बेल शुगर लेवल संतुलित करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है.

सवाल 3: बेल त्वचा के लिए कैसे लाभकारी है?
जवाब: बेल त्वचा को ठंडक देता है, सूजन कम करता है और पोषण प्रदान करता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: