विज्ञापन

एसिडिटी, पेट में जलन, गैस से हैं परेशान? रसोई में मौजूद इन चीज़ों से चुटकियों में खत्म करें ये सभी परेशानियां

अगर पेट में जलन और एसिडिटी बार-बार परेशान कर रही है, तो राहत के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम मसाले ही पाचन सुधारने और पेट को आराम देने में मदद कर सकते हैं.

एसिडिटी, पेट में जलन, गैस से हैं परेशान? रसोई में मौजूद इन चीज़ों से चुटकियों में खत्म करें ये सभी परेशानियां
दवाई नहीं, रसोई की ये चीजें दिलाएंगी एसिडिटी और गैस से फौरन राहत; Photo Credit: Pexels

आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी में पेट से जुड़ी दिक्कतें बहुत आम हो गई हैं. देर से सोना, बाहर का खाना ज्यादा खाना, घंटों एक जगह बैठकर काम करना और समय पर भोजन न करना, ये सब हमारी सेहत पर असर डालते हैं. इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और धीरे-धीरे एसिडिटी, पेट में जलन, गैस और खट्टी डकार जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं.

डॉक्टर्स के मुताबिक, जब पेट का एसिड ऊपर की ओर जाने लगता है तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है. इससे सीने में जलन और पेट भारी लगने जैसी परेशानी होती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको हमेशा दवाइयों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. आपकी अपनी रसोई में ही कुछ ऐसे घरेलू मसाले मौजूद हैं, जो इन समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मददगार हो सकते हैं. साथ ही इन सभी को आप Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं. 

एसिडिटी से राहत देने वाले घरेलू मसाले

सौंफ

सौंफ को पाचन के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है. इसमें मौजूद एनेथोल शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है. खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ चबाने से गैस और जलन कम हो सकती है. आप चाहें तो सौंफ का पानी पीकर भी आराम पा सकते हैं.


जीरा

जीरा हर भारतीय किचन का जरूरी हिस्सा है और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें क्यूमिनाल्डिहाइड नाम का तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है.  
जीरे पानी का सेवन करने से भोजन जल्दी पचता है और पेट में भारीपन भी कम होता है.

अदरक

अदरक को नेचुरल डाइजेशन बूस्टर कहा जाता है. इसमें मौजूद जिंजरोल और अन्य तत्व पेट की सूजन कम करने में मदद करते हैं.  
हल्का सा अदरक पानी या चाय में डालकर पीने से पाचन बेहतर होता है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है.

इलायची

इलायची सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है. यह पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद करती है और गैस की समस्या भी कम करती है. खाने के बाद इलायची चबाना आसान और असरदार घरेलू उपाय है.

तुलसी

तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इसमें मौजूद तत्व पेट को शांत रखते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं. 2-3 तुलसी के पत्ते चबाने या पानी में डालकर पीने से भी पेट की जलन में राहत मिल सकती है.

इन मसालों के फायदे

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं
  • गैस, एसिडिटी और जलन कम करते हैं
  • नेचुरल और सुरक्षित घरेलू उपाय
  • आसानी से किचन में उपलब्ध
  • रोजाना इस्तेमाल में भी आसान


अगर आप एसिडिटी और पेट की जलन से परेशान हैं, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. साथ ही, रोजाना के खाने में इन छोटे-छोटे घरेलू मसालों को शामिल करने से भी काफी फर्क पड़ सकता है. ये उपाय आसान हैं, सस्ते हैं और लंबे समय तक राहत देने में मदद कर सकते हैं. बस थोड़ी सी सावधानी और सही आदतों से आप अपने पेट को हेल्दी रख सकते हैं. इन सभी चीज़ों को आप Amazon से आसानी से घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: