विज्ञापन

स्ट्रेस से लेकर मोटापे तक की होगी छुट्टी, जानें साइकिलिंग के फायदे और Amazon की बेस्ट डील्स

साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है, इससे शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और स्‍ट्रेस कम होता है. रेगुलर साइकिलिंग से वजन कम होता है, नींद सुधारती है और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है. अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Amazon से बेहतर प्‍लेटफॉर्म आपको नहीं मिलेगा.

स्ट्रेस से लेकर मोटापे तक की होगी छुट्टी, जानें साइकिलिंग के फायदे और Amazon की बेस्ट डील्स
आज ही अपने फिटनेस रूटिन में शामिल करें साइकिलिंग. फोटो: Pexels

आज की तेज रफ्तार और व्यस्त जीवन में पेट्रोल-डीजल की चिंता किए बिना यात्रा करने का सबसे सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक तरीका है साइकिल चलाना. साइकिल न सिर्फ सफर को आसान बनाती है, बल्कि शरीर और मन दोनों को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी अहम भूमिका निभाती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ साइकिल को सेहत का सच्चा साथी मानते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों मजबूत होते हैं. यह एक ऐसा व्यायाम है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

अगर आप भी साइकिलिंग को अपने फिटनेस रूटिन का हिस्‍सा बनाना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की साइकिल लेकर आ चुका है. साइकिलिंग से दिमाग तेज और चुस्त होता है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना साइकिल चलाने से याददाश्त सुधरती है और एकाग्रता बढ़ती है. इसमें शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन निकलता है, जिसे खुशी का हॉर्मोन कहा जाता है. इससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं. देर किए बिना इन्‍हें जरूर ऑर्डर करें.

Myntra Sale: Cult के स्टाइलिश और आरामदायक एक्टिववियर पर पाएं 50% से अधिक की छूट

यह हल्का-फुल्का व्यायाम है, इसलिए घुटनों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता. पुराने दर्द से परेशान लोग भी इसे आसानी से कर सकते हैं. ताजी हवा में साइकिल चलाने से रचनात्मक सोच बढ़ती है और दिमाग को नई ऊर्जा मिलती है. जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत है, उनके लिए साइकिलिंग बहुत उपयोगी साबित होती है. नियमित साइकिलिंग से रात में गहरी और आरामदायक नींद आती है. वजन कम करने में भी यह कारगर है. आधे घंटे की मध्यम गति वाली साइकिलिंग से 200 से 300 कैलोरी बर्न हो सकती है, जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है.

इसके अलावा, साइकिलिंग हृदय को मजबूत बनाती है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है, डायबिटीज का खतरा घटाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. शहरों में बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को देखते हुए साइकिलिंग पर्यावरण को बचाने में भी मदद करती है.

अब BP चैक करना नहीं होगा मुश्किल, Blood Pressure Monitor देंगे आपको सटीक जानकारी

हालांकि, कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं. साइकिलिंग ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन कुछ खास स्थितियों में सावधानी बरतनी चाहिए. गंभीर हृदय रोग वाले मरीजों, हाल ही में सर्जरी कराए लोगों, चक्कर आने की समस्या, गंभीर गठिया या जोड़ों में सूजन वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सकीय सलाह के साइकिलिंग नहीं करनी चाहिए.

ये हैं टॉप साइकिल

FAQ
सवाल 1: साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

जवाब: साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वजन नियंत्रित रहता है, तनाव कम होता है और नींद सुधारती है.

सवाल 2: साइकिलिंग से मानसिक स्वास्थ्य कैसे प्रभावित होता है?
जवाब: साइकिलिंग से एकाग्रता बढ़ती है, याददाश्त सुधरती है और एंडॉर्फिन हार्मोन निकलता है जिससे तनाव कम होता है.

सवाल 3: कौन लोग साइकिल चलाते समय सावधानी बरतें?
जवाब: गंभीर हृदय रोग, हाल ही में सर्जरी वाले, गठिया या जोड़ों में सूजन वाले, गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह लें.


इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: