विज्ञापन

बदल रहा है मौसम, कहीं आपको तो नहीं हो रही सूखी खांसी? समय रहते मंगवा लें ये स्‍टीमर, अफोर्डेबल हैं दाम 

Flipkart Steam Inhaler Deals: मौसम बदलाव से सूखी खांसी और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में इस दौरान गुनगुना पानी, शहद और स्टीमर हमें राहत दिलाने का काम करते हैं. प्रदूषण से बचाव और सही डाइट जैसे हल्का, गर्म खाना खांसी कम करने में मदद करता है. Flipkart पर उपलब्ध टॉप क्वालिटी के स्टीमर इस्‍तेामल करके आपक खांसी में राहत पा सकते हैं.

बदल रहा है मौसम, कहीं आपको तो नहीं हो रही सूखी खांसी? समय रहते मंगवा लें ये स्‍टीमर, अफोर्डेबल हैं दाम 
खांसी में आराम देता है स्‍टीमर

Flipkart Steam Inhaler Deals: इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवाएं, न केवल हमें बदलते मौसम का संकेत देते हैं, बल्कि हमारे शरीर पर भी असर डालने का काम करते हैं. इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. इससे नाक, गला और फेफड़ों में संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसी मौसम में अकसर लोग सूखी खांसी की समस्या से जूझते हैं. सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है. कुछ सरल उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं. 

गुनगुना पानी

गले की सूजन और सूखी खांसी के लिए गुनगुना पानी पीना सबसे आसान उपाय है. गुनगुना पानी गले का सूखापन कम करता है और म्यूकस को पतला करके खांसी को नियंत्रित करता है. अगर इसमें हल्का सा नमक मिलाकर गरारे किया जाए तो यह गले की अंदरूनी जलन को तुरंत कम करता है.

पैर और पिंडलियों में दर्द में राहत  देता है ये टूल, दाम है कम, असर है जबरदस्‍त

शहद

आयुर्वेद में शहद को रोग नाशक माना गया है. यह न सिर्फ खांसी को शांत करता है, बल्कि गले में एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है. विज्ञान के अनुसार, शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. आप सोने से पहले एक चम्मच शहद खा सकते हैं या गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं. यह रातभर खांसी को कम कर गहरी नींद लेने में मदद करता है.

फिट रहने के लिए BP पर नजर रखना है जरूरी, पर कैसे करें चैक? ये मशीनें आज ही मंगवाएं 


प्रदूषण से बचाव

धूल, धुआं और प्रदूषण से बचाव भी बेहद जरूरी है. जब खांसी हो तो स्मोकिंग और धुएं वाले इलाकों के पास जाने से बचना चाहिए. प्रदूषण और धूल गले को और ज्यादा जलाते हैं और खांसी को बढ़ा देते हैं. घर में हवा साफ रखने के लिए वेंटिलेशन सही रखें और नमी के लिए हल्की ह्यूमिडिटी बनाए रखें.

न पैरों में होगा दर्द, न गिरने का सताएगा डर, Shoes ऐसे कि खरीदने से नहीं रोक पाएंगे खुद को

ज्यादा तला हुआ खाना

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि आहार और दिनचर्या भी बहुत अहम हैं. ज्यादा तला हुआ, बहुत ठंडा या मसालेदार खाना खांसी को बढ़ा सकता है. इसके बजाय हल्का, पोषक और गर्म खाना लें. अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियां गले की सूजन और खांसी कम करने में मदद करती हैं. हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय रात में पीने से खांसी जल्दी शांत होती है और नींद अच्छी आती है.

स्‍टीमर

स्टीम इनहेलेशन खांसी में बेहद आराम देती है. आयुर्वेद में इसे "श्वसन सुधारक” कहा जाता है. भाप गले और श्वसन मार्ग की जलन को कम करती है, म्यूकस को पतला करती है और सांस को आसान बनाती है. आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसकी भाप धीरे-धीरे सांस के माध्यम से अंदर लें. चाहें तो इसमें कुछ बूंदें तुलसी या पुदीने के तेल की डालें, जिससे गले और नाक दोनों की सफाई होती है और ठंडी खांसी का खतरा कम होता है.

इन सबके बीच एक चीज जो इस दौरान आपको आराम देने का काम करती है वह है, स्‍टीम लेना. ये खांसी में इंस्‍टेंट आराम देने का काम करती है. अगर आप चाहते हैं आप और आपका परिवार हेल्‍दी और फिट बना रहे, तो समय रहते Flipkart आपके लिए टॉप क्‍वालिटी के स्‍टीमर लेकर आ चुका है, बिना देरी किए आज ही इन्‍हें ऑर्डर करें.

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
DR. SRADISH 3 in 1 Facial Steamer4.3₹283
HealthIQ Health IQ 3 in 1 Steamer for Cold and Cough 4

₹323

caresmith 2 in 1 Cold Professional Facial Steamer4.4₹1,899

ये हैं टॉप क्‍वालिटी के स्‍टीमर

1. DR. SRADISH 3 in 1 Facial Steamer

अगर आप प्रोफेशनल स्‍टीमर की तलाश कर रहे हैं, तो ये स्‍टीमर आपके लिए ही बना है. इस स्‍टीमर से एडवांस्ड फेशियल सॉना महीन नैनो स्टीम निकालती है जो स्किन में गहराई तक जाती है, पोर्स को खोलने, गंदगी हटाने और आपके चेहरे को नैचुरली हाइड्रेट करने में मदद करती है.

खासियतें:

  • फेशियल के लिए भी काम आता है
  • दो स्‍टीम इनहेलर अटेचमेंट
  • वॉटर लेवल इंडीकेटर
  • पानी मापने के लिए अलग कप के साथ आता है

2. HealthIQ Health IQ 3 in 1 Steamer for Cold and Cough 

इस स्‍टीमर में आप आसानी से पानी भरकर अपनी खांसी से आराम पा सकते हैं.  ये स्टीमर बार-बार घर पर इस्तेमाल के लिए परफेक्‍ट कहा जा सकता है. इसकी मज़बूत बनावट और आसान ऑपरेशन इसे उन परिवारों के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाता है जो मल्टीपर्पस स्टीम इनहेलर की तलाश कर रहे हैं.

खासियतें:

  • पोर्टेबल
  • टिकाऊ बनावट
  • 250ml वॉटर टैंक
  • दमदार हीटिंग एलिमेंट

3. caresmith 2 in 1 Cold Professional Facial Steamer (220 W)

ये स्टीमर एक अलग रियूज़ेबल एरोमा चैंबर के साथ आता है जिसका इस्तेमाल सर्दी-खांसी के लिए अपनी पसंदीदा बाम या आरामदायक फेशियल स्टीम के लिए एसेंशियल ऑयल डालने के लिए किया जा सकता है 

खासियतें:

  • डेडिकेटेड चैंबर बास्केट
  • 16 मिनट तक चल सकतेा है
  • 80 सेकंड में गर्म हो जाता है
  • यूनिक लुक

बदलते मौसम का सबसे ज्‍यादा असर खांसी और जुकाम के तौर पर उभरकर हमारे शरीर पर नजर आने लगता है. जिससे निपटना हर किसी के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप चाहते हैं हर मौसम में फिट और फाइन रहना, तो Flipkart बजट फ्रेंडली दाम में टॉप 3 स्टिमर लेकर आया है. देर न करें, टॉप ब्रांड के स्‍टीमर पर ऐसा डिस्‍काउंट दोबारा नहीं मिलने वाला.

FAQ
सवाल 1: सूखी खांसी के मुख्य कारण क्या होते हैं?
जवाब: सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इंफेक्‍शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है.

सवाल 2: सूखी खांसी में स्टीमर कैसे मदद करता है?
जवाब: स्टीमर भाप गले और सांस की नली की जलन कम करता है, म्यूकस पतला करता है और सांस लेने में आसानी लाता है.

सवाल 3: खांसी से बचाव के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
जवाब: खांसी होने पर इल्‍का, पोषक और गर्म खाना लें. आप चाहें तो अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी का सेवन करके भी खांसी कम कर सकते हैं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: