केदारनाथ की यात्रा पहाड़ों की सैर करने तक सीमित नहीं है. इसकी शुरुआत लंबी प्लानिग और पैकिंग के साथ होती है. उत्तराखंड से होते हुए घुमावदार सड़कें हिमालय की तरफ मुड़ती हैं, हवा ठंडी होने लगती है और आंखों के आगे बर्फ से ढकी चोटियों और गहरी घाटियों आने लगती हैं. गौरीकुंड से केदारनाथ तक का आखिरी 16km का रास्ता सबसे ज्यादा उत्साह पैदा करने लगता है, जहां हर कदम यात्रियों को भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के करीब ले जाता है.
चार धाम यात्रा की शुरुआत अप्रैल 2026 में होगी. सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे, इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ मंदिर और 23 अप्रैल 2026 को बद्रीनाथ मंदिर के द्वार खुल जाएंगे. यात्रा शुरू करने से पहले सभी यात्रियों को ऑफिशियल पोर्टल या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यात्रा के दौरान लोगों की मदद के लिए जगह-जगह मेडिकल कैंप, रुकने की जगह, घोड़े खच्चर की सुविधा और हेलीकॉप्टर सर्विस का भी इंतजाम किया गया है.
अगर आप इस इस यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, और ये समझ नहीं पा रहे हैं, कि इस दौरान आपको किन चीजों की जरूरत होने वाली है. तो हम आपकी मदद के लिए हाजिर हैं. Myntra केदारनाथ की लंबी यात्रा को मजेदार और आरामदायक बनाने के लिए 10 अहम प्रोडक्ट लेकर आया है.
केदारनाथ ट्रेकिंग के लिए जरूरी हैं ये चीजें
1. ट्रेकिंग शूज
केदारनाथ की चढ़ाई के लिए सबसे जरूरी चीज है एक अच्छे ट्रेकिंग शूज. इस चढ़ाई के दौरान गौरीकुंड से आगे का रास्ता खड़ी चढ़ाई, पथरीला और कहीं-कहीं गीला होता है. ऐसे में सही ट्रेकिंग शूज लंबी पैदल यात्रा में पकड़, मजबूती और आराम बनाए रखने में मदद करते हैं.
2. रेनकोट या पोंचो
गर्मियों के महीनों में भी केदारनाथ इलाके में बारिश होना आम बात है. अपने साथ रेनकोट या पोंचो रखने से आप अचानक होने वाली बारिश से बच सकते हैं. इससे कपड़े गीले नहीं होते और ठंडी हवाओं में शरीर की गर्मी बनी रहती है.
3. थर्मल इनर वियर
पहाड़ों की ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए थर्मल कपड़े पहली जरूरत बन जाते हैं. केदारनाथ के पास तापमान काफी कम हो जाता है, खासतौर पर जल्दी और रात के समय, ऐसे में ठंड से बचने के लिए अपने पास थर्मल इनर जरूर रखें.
4. बैकपैक 30 से 40 लीटर
पानी, स्नैक्स, दवाई और कपड़े जैसी जरूरी चीजों को रखने के लिए एक मजबूत बैकपैक जरूरी है. एक अच्छे डिजाइन वाला बैग वजन को बराबर बांटता है और लंबी चढ़ाई में कंधों पर ज्यादा प्रेशर नहीं आने देता.
5. वॉकिंग स्टिक या ट्रेकिंग पोल
खड़ी चढ़ाई पर बैलेंस बनाए रखने के लिए ट्रेकिंग पोल बहुत मददगार होते हैं. ये घुटनों पर दबाव कम करते हैं और ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर गिरने से बचाते हैं. बहुत से तीर्थ यात्री अपनी रफ्तार सही रखने के लिए लकड़ी की स्टिक का सहारा लेते हैं.
फोटो: Myntra
6. रियूजेबल वॉटर बोतल
इतनी ऊंचाई पर ट्रेकिंग करते वक्त शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. अपने साथ एक वॉटर बोतल रखें जिसे आप रास्ते में बने रेस्ट स्टॉप्स पर दोबारा भर सकें.
7. टॉर्च या हेड लैंप
पहाड़ी इलाकों में सुबह जल्दी या शाम के वक्त रोशनी कम हो जाती है. कैंप या मंदिर के रास्तों पर अंधेरे में सुरक्षित चलने के लिए टॉर्च या हेड लैंप अपने साथ जरूर रखें.
8. दस्ताने या ग्लव्स
हिमालय की ठंडी हवाएं ट्रेकिंग के दौरान हाथों को सुन्न कर सकती हैं. ग्लव्स पहनने से हाथ गरम रहते हैं और ट्रेकिंग पोल या रेलिंग पकड़ने में आसानी होती है.
9. पावर बैंक
नेविगेशन, इमरजेंसी कॉल और फोटो खींचने के लिए मोबाइल का चार्ज रहना जरूरी है. एक पावर बैंक साथ रखने से आपका फोन पूरी यात्रा में बंद नहीं होगा.
10. जैकेट
केदारनाथ यात्रा में एक अच्छी जैकेट बहुत जरूरी है क्योंकि ऊंचाई पर मौसम पल भर में बदल सकता है और काफी ठंडा हो सकता है. गर्मियों में भी यहां सुबह और शाम का तापमान जीरो के पास पहुँच जाता है, और तेज ठंडी हवाएं ठंड को और बढ़ा देती हैं.
FAQ
सवाल 1: केदारनाथ यात्रा कब शुरू होगी?
जवाब: चार धाम यात्रा अप्रैल 2026 में शुरू होगी, केदारनाथ मंदिर 22 अप्रैल 2026 को खुलेगा.
सवाल 2: केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जवाब: यात्रा से पहले आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.
सवाल 3: केदारनाथ ट्रेकिंग के लिए जरूरी सामान क्या है?
जवाब: ट्रेकिंग शूज, रेनकोट, थर्मल कपड़े, बैकपैक, वॉकिंग स्टिक, पानी की बोतल, टॉर्च, दस्ताने, पावर बैंक और जैकेट जरूरी हैं.
केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा ही नहीं बल्कि एक मुश्किल ट्रेकिंग भी है जिसके लिए सही प्लानिंग चाहिए. अप्रैल में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा 2026 के लिए हजारों भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन को निकलेंगे. अगर यात्रियों के पास सही सामान और जरूरी चीजें हों तो गौरीकुंड से 16 किलोमीटर की ये चढ़ाई आसान हो जाती है. मौसम की जानकारी और सरकारी नियम मानकर आप अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
