पिछले कुछ दिनों से मौसम बहुत अजीब हो रहा है. कभी गर्मी, तो कभी बारिश, वहीं कभी उमस, बॉडी को एडजस्ट ही नहीं होने दे रही है. जिससे सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानियां आम हो चली हैं. इन्हीं में से एक है फ्लू. यह एक तरह का वायरस से होने वाला इंफेक्शन है, जो नाक और गले के साथ-साथ फेफड़ों पर भी असर डालता है. कई बार फ्लू के लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इसे मामूली सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं और अपनी मर्जी से दवाएं लेने लगते हैं. यही छोटी-छोटी गलतियां कई बार बीमारी को बढ़ा सकती हैं.
फ्लू होने पर शरीर को वायरस से लड़ने के लिए आराम, पानी और अच्छे खाने की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आमतौर पर इसकी शुरूआत हल्के बुखार के साथ होती है. ऐसे में अपना बॉडी टेम्परेचर समय-समय पर चैक करते रहना, सबसे अहम हो जाता है. अब चूंकि इसके लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं है, ऐसे में अपने घर में हमेशा भरोसेमंद थर्मामीटर रखना जरूरी हो जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप भी इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के प्रोडक्ट लेकर आया है. बजट में रहकर अब आप अपने घर के मेडिकल बॉक्स में इसे जरूर रखें. लेकिन इन्हें खरीदने से पहले आइए फ्लू के बारे में थोड़ा और जानते हैं.
हर घर में जरूर होने चाहिए ये मॉनिटर, फिटनेस पर रखते हैं नजर, दाम भी है अफोर्डेबल
बुखार
फ्लू में अचानक बुखार आ सकता है. इसके साथ खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द और बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को भूख भी कम लगती है. आम तौर पर कई लोग घर पर आराम करने से ठीक हो जाते हैं, लेकिन हर व्यक्ति की हालत एक जैसी नहीं होती. अगर बुखार बहुत ज्यादा हो, सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द हो, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो या तबीयत लगातार बिगड़ती जाए तो डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से परेशान लोगों को फ्लू में खास सावधानी रखनी चाहिए.
शरीर में हो जाती है पानी की कमी
फ्लू के दौरान बुखार आने और पसीना निकलने से शरीर में पानी कम हो सकता है. बीमारी में कई लोगों को पानी पीने का मन कम करता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो सकती है और कमजोरी ज्यादा महसूस हो सकती है. इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. सूप, नारियल पानी और दूसरे तरल पदार्थ भी लिए जा सकते हैं. अगर उल्टी या दस्त भी हो रहे हैं तो शरीर में पानी और नमक की कमी जल्दी हो सकती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. चाय और कॉफी को पानी का विकल्प न बनाएं. शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत सामान्य पानी और दूसरे सही तरल पदार्थों की होती है.
स्ट्रेस से लेकर मोटापे तक की होगी छुट्टी, जानें साइकिलिंग के फायदे और Amazon की बेस्ट डील्स
बढ़ जाती है थकान
फ्लू होने पर शरीर अंदर से वायरस से लड़ रहा होता है. इसलिए उस समय ज्यादा काम करने से थकान बढ़ सकती है. अगर बुखार और शरीर में दर्द है तो आराम करना ज्यादा जरूरी है. पर्याप्त नींद लेने से शरीर को खुद को संभालने का समय मिलता है. बीमारी के दौरान दूसरों से थोड़ी दूरी बनाना भी जरूरी है, क्योंकि फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकता है. खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें और हाथ साफ रखें.
नहीं करता खाना खाने का मन
फ्लू में खाना खाने का मन कम होता है. इसके बावजूद लंबे समय तक खाना छोड़ देना ठीक नहीं है. शरीर को बीमारी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए. इसलिए बहुत ज्यादा खाना एक साथ खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाना बेहतर होता है. दाल, अंडा, दूध, दही, और पनीर जैसे प्रोटीन वाले खाने के साथ फल और हरी सब्जियां भी डाइट में शामिल करें. खिचड़ी, दलिया या हल्का खाना भी लिया जा सकता है. विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व शरीर को सामान्य तरीके से काम करने में मदद करते हैं. हालांकि किसी एक विटामिन को ज्यादा मात्रा में लेने से फ्लू तुरंत ठीक नहीं होता.
अब BP चैक करना नहीं होगा मुश्किल, Blood Pressure Monitor देंगे आपको सटीक जानकारी
अब अगर आप चाहते हैं, कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे, और समय पर फ्लू के बारे में पता लगाकर, संभव उपाय किए जा सकें, तो Amazon से समय रहते ये टॉप क्वालिटी के थर्मामीटर जरूर ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: फ्लू के मुख्य लक्षण क्या हैं?
जवाब: फ्लू में बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं.
सवाल 2: फ्लू के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी है?
जवाब: फ्लू में बुखार से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीना जरूरी है.
सवाल 3: फ्लू होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब: आराम करें, हाथ धोएं, खांसते-छींकते समय मुंह नाक ढकें और दूसरों से दूरी बनाएं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील