जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक रहते हैं, वो ऐसे टूल अकसर तलाशते रहते होंगे, जो कॉम्पैक्ट हों और जबरदस्त असर दिखा सकें. ऐसा ही एक टूल है मिनी स्टेपर. इसमें दो पेडल दिए गए होते हैं जो ऊपर-नीचे होते हैं. इसके लिए जिम जाने या किसी लंबे-चौड़े सेटअप का झंझट नहीं है. ज्यादातर मॉडल इतने छोटे होते हैं कि काम खत्म होने के बाद आप इन्हें पलंग के नीचे सरका सकते हैं या कमरे के किसी कोने में रख सकते हैं. इसे इस्तेमाल करना भी आसान है. बस पेडल पर पैर रखिए और वर्कआउट शुरू कर दीजिए. कुछ ही मिनटों में आपकी धड़कनें तेज होने लगती हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे तेजी से चलने या जॉगिंग के दौरान होती हैं. घुटनों और जोड़ों के लिए यह काफी सुरक्षित होते हैं. इसीलिए यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो लंबे समय बाद दोबारा वर्कआउट शुरू कर रहे हैं.
कई स्टेपर में साथ में रेजिस्टेंस बैंड भी लगे होते हैं, जिससे पैरों की कसरत के साथ-साथ आपके हाथों और कंधों की भी एक्सरसाइज हो जाती है. इन्हें फुल बॉडी वर्कआउट के लिए भी कहा जा सकता है. आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहते हैं, तो ऑफिस के काम से पहले या बाद में 10 से 15 मिनट का स्टेपर वर्कआउट भी एक अच्छी आदत बन सकता है. काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच एक्सरसाइज के लिए समय निकालना वाकई मुश्किल होता है. इसीलिए हम आपके लिए Amazon पर मिलने वाले टॉप मिनी स्टेपर लेकर आए हैं.
ये भी देखें: रनिंग टी-शर्ट से लेकर हाइकिंग बैकपैक तक, फिटनेस को आसान बनाएगा Decathlon का ये कलेक्शन, मिल रहा है 50% पर
घर पर ही झटपट कार्डियो के लिए ये हैं बेस्ट मिनी स्टेपर
1. Lifelong Polypropylene Exercise Fitness Stepper for Exercise Aerobics Stepper
यह स्टेपर मजबूत पॉलीप्रोपाइलीन फ्रेम से बनाया गया है, जिसके चलते डेली यूज में ये काफी मजबूत रहता है. बिना किसी तामझाम के अपने डेली रूटीन में थोड़ा सा कार्डियो शामिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एकदम सही टूल कहा जा सकता है.
फीचर्स:
- मजबूत पॉलीप्रोपाइलीन से बनाया गया है
- इस पर स्टेपिंग मूवमेंट करना बेहद आसान है
- कॉम्पैक्ट साइज
- डेली यूज किया जा सकता है
2. Amazon Basics ABS Aerobic Exercise Step Platform with Height Adjustment, Black
आम स्टेपर से अलग, यह एक हाइट एडजस्टेबल स्टेप प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है. अपनी एक्सरसाइज के हिसाब से इसकी हाइट को कम या ज्यादा कर सकते हैं. आप एरोबिक्स पसंद करते हैं या समय के साथ अपने वर्कआउट को थोड़ा कठिन बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी वर्सेटाइल टूल कहा जा सकता है.
फीचर्स:
- हाइट को एडजेस्ट कर सकते हैं
- मजबूत ABS मटीरियल से बनाया गया है
- एरोबिक्स एक्सरसाइज के लिए परफेक्ट है
- अलग-अलग फिटनेस लेवल के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं
3. Portable 2-in-1 Mini Stepper Machine with Resistance Bands
यह स्टेपर पैरों की एक्सरसाइज के साथ-साथ रेजिस्टेंस बैंड्स की सुविधा भी देने वाला है, ताकि आप एक ही समय में हाथों और कंधों की एक्सरसाइज भी कर सकें. आपके पास टाइम कम है और आप एक ही बार में पूरे शरीर की मसल्स पर ध्यान देना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है.
फीचर्स:
- 2-इन-1 स्टेपिंग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के काम आता है
- इसके साथ में रेजिस्टेंस बैंड मिलते हैं
- पोर्टेबल है
- पैरों, हाथों और कंधों तीनों की एक्सरसाइज में यूज कर सकते हैं
4. Mini Stepper Machine for Home Workout with Resistance Bands
इस मॉडल में हाइड्रोलिक स्टेपिंग तकनीक दी गई है, जो झटकेदार मूवमेंट के बजाय बहुत ही स्मूथ और कंट्रोल वर्कआउट का अहसास देती है. इसमें लगे रेजिस्टेंस बैंड्स अपर बॉडी एक्सरसाइज में मदद करते हैं.
फीचर्स:
- इसके साथ में रेजिस्टेंस बैंड भी दिए गए हैं
- बहुत कम जगह लेता है
- छोटे कमरों के लिए परफेक्ट है
- ड्यूरेबल है
5. Portable 2-in-1 Mini Stepper Machine
यह स्टेपर बहुत ही सिंपल और लाइटवेट है, जिसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. एक्सरसाइज के सामान को घर में इधर-उधर ले जाने वालों के लिए ये परफेक्ट है.
फीचर्स:
- छोटा और पोर्टेबल डिजाइन
- लोअर बॉडी एक्सरसाइज के लिए बेस्ट
- उठाने और रखने में बेहद आसान है
- एक्सरसाइज की शुरुआत करने वालों के लिए बेस्ट है
खुद को फिट रखने के लिए हमेशा जिम में घंटों बिताने या कमरा भरने वाले महंगे टूल की जरूरत नहीं होती. एक छोटा मिनी स्टेपर रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए बेस्ट कहा जा सकता है. अगर आप कार्डियो शुरू करना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरुआत करें, तो यह एक बहुत अच्छा पहला कदम है. आज ही इसे Amazon से ऑर्डर जरूर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील