विज्ञापन

अब BP चैक करना नहीं होगा मुश्किल, Blood Pressure Monitor देंगे आपको सटीक जानकारी

हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है जो बिना लक्षण शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाता है. नियमित ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग से हाइपरटेंशन को शुरुआती स्टेज में कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon से बेहतर प्‍लेटफॉर्म आपको नहीं मिल सकता.

अब BP चैक करना नहीं होगा मुश्किल, Blood Pressure Monitor देंगे आपको सटीक जानकारी
Blood Pressure चेक करना अब नहीं है मुश्किल. फोटो: Pexels

हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को चुपके से गहरा नुकसान पहुंचाने वाला ‘साइलेंट किलर' कहा जाता है. यह अकसर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती, लेकिन धीरे-धीरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती रहती है. अनियंत्रित हाइपरटेंशन हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है.  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 70 वर्ष से कम उम्र के लोगों में समय से पहले मौत की वजह हाइपरटेंशन बनता है. चिंता की बात यह है कि आजकल युवा पीढ़ी में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. बिजी लाइफस्‍टाइल, अनियमित खानपान, स्‍ट्रेस, कम शारीरिक व्यायाम और ज्यादा नमक का सेवन इसके मुख्य कारण हैं.

हाइपरटेंशन पर नजर रखने के लिए आपके ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन होना अनिवार्य हो जाता है. अगर आप भी बार-बार डॉक्‍टर के क्‍लीनिंग जाने से परेशान हैं, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड की मशीन बेहद कम दाम में ऑफर कर रहा है.

एसिडिटी, पेट में जलन, गैस से हैं परेशान? रसोई में मौजूद इन चीज़ों से चुटकियों में खत्म करें ये सभी परेशानियां

पर पहले जानते हैं कि हाइपरटेंशन क्‍या होता है

हाइपरटेंशन बेहद खतरनाक है, जब ब्लड प्रेशर लगातार ऊंचा रहता है, तो यह ब्‍लड सेल्‍स पर दबाव डालता है. इससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो अंत में दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. साथ ही किडनी खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है. दिक्कत यह है कि अधिकांश लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड प्रेशर हाई है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर देर से दिखते हैं. इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जरूरी है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाइपरटेंशन का जल्दी पता लगाने और उसे नियंत्रित रखने के लिए नियमित ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग बहुत जरूरी है. घर पर ही आसानी से ब्लड प्रेशर चेक करने की आदत डालनी चाहिए. साथ ही दिन में एक या दो बार ब्लड प्रेशर चेक करें, हमेशा क्लिनिकली वैलिडेटेड ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग डिवाइस का ही इस्तेमाल करें. इससे सटीक रीडिंग मिलती है और सही इलाज हो पाता है. अगर ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 एमएमएचजी या उससे ऊपर रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

कम बजट में दिखें फिट और फैशनेबल, स्टाइलिश Women Sportswear पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स, मिस न करें डील्स

डॉक्टर्स का मानना है कि नियमित मॉनिटरिंग से बीमारी को शुरुआती स्टेज में ही कंट्रोल किया जा सकता है. स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, वेट कंट्रोल, नमक कम करना और तनाव प्रबंधन से भी हाइपरटेंशन को रोका जा सकता है.

ये हैं टॉप ब्रांड की ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन

FAQ
सवाल 1: हाइपरटेंशन क्या है?

जवाब: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड प्रेशर लगातार ऊंचा रहता है.

सवाल 2: हाइपरटेंशन के क्या खतरे हैं?
जवाब: यह हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

सवाल 3: हाइपरटेंशन कैसे पहचाना जाता है?    
जवाब: अक्सर इसके लक्षण देर से दिखते हैं इसलिए नियमित ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जरूरी है.

सवाल 4: ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कब करनी चाहिए?
जवाब: दिन में एक या दो बार ब्लड प्रेशर चेक करें और क्लिनिकली वैलिडेटेड डिवाइस का उपयोग करें.

सवाल 5: हाइपरटेंशन से बचाव के उपाय क्या हैं?
जवाब: स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, नमक कम करना, तनाव प्रबंधन और वेट कंट्रोल जरूरी हैं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: