आपके वार्डरोब में एक से बढ़कर एक आउटफिट हैं, लेटेस्ट डेनिम, स्टाइलिश क्रॉप टॉप, डिजाइन सूट, सब कुछ है लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आपके ये सभी कपड़े हर ओकेजन पर आपका साथ निभाएं. कभी-कभी कपड़ों की भरमार होना काफी नहीं होता, बल्कि ये कब और किस ओकेजन पर आपके काम आ रहे हैं, ये अहम हो जाता है. जो ड्रेस आप कैजुअल लंच में पहन रही हैं, हो सकता है वो आपको इवनिंग में होने वाली गैदरिंग के लिए सही न लगे, इसी तरह फैशनेबल जंपसूट डेली यूज में अजीब फील होने लगे.
Myntra Big Fashion Festival आपको अपने वार्डरोब को अपग्रेड करने का मौका दे रही है. मजेदार बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ नहीं डालना पड़ेगा. इस सेल में StyleStone की जींस से लेकर Manqsh By Claura के कपड़ों तक पर धमाकेदार 60% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे मौके हर बार नहीं आते.
यह भी पढ़ें | Myntra Brand of the Day: 50% तक सस्ते हुए Miraggio के लक्जरी Handbag
यह भी पढ़ें | मिलेगा मिनिमम 70% डिस्काउंट, त्यौहारों पर स्टाइलिश दिखने के लिए Myntra Sale से खरीदें ये 7 एथनिक आउटफिट
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| PURYS Abstract Printed Longline Shrug | One Size | 4.4 | ₹696 |
| QUIERO Printed Basic Jumpsuit | XS-XL | 4.4 | ₹1323 |
| Aura By Sanskrutihomes Polka Dot Wrap Top | XS-XXL | NA | ₹350 |
| Manqsh By Claura Floral Print A-Line Midi Dress | XS-XXL | 4.3 | ₹998 |
| QUIERO Women Rust Abstract Sundress | XS-XXL | 4.4 | ₹1292 |
ये हैं Myntra Sale के स्टाइलिश ड्रेसेज और जंपसूट
1. PURYS Abstract Printed Longline Shrug
अगर आप अपना वार्डरोब चेंज किए बिना अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं, तो लेयरिंग बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है. इस श्रग का प्रिंट काफी यूनिक लगता है. ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइन के चलते ये हर ड्रेस पर आसानी से सूट हो जाता है. आगे की तरह से खुला होने के चलते इसे पहनना भी काफी आसान है. इसमें थ्री क्वार्टर स्लीव्स दी गई हैं, जिसे हल्की सर्दी में इसे टी-शर्ट या टॉप के साथ पेयरअप कर सकते हैं. इसे पॉली जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार किया गया है, जिससे ये जरा भी भारी महसूस नहीं होता. फिटेड टॉप और जींस के साथ ये बेहद कूल लगता है.
2. QUIERO Printed Basic Jumpsuit
कभी-कभी मिक्स एंड मैच स्टाइल पहनने का मन नहीं करता. ऐसे में सिंपल स्टाइल में आने वाले जंपसूट सबसे दमदार होते हैं. ब्लैक और ग्रे टोन में आने वाले इस जंपसूट में वी नेकलाइन और लॉन्ग स्लीव्स मौजूद हैं, जिससे कैजुअल आउटिंग पर इसे आराम से पहन सकते हैं. पॉलिएस्टर शिफॉन कपड़े से बना ये जंपसूट काफी हल्का है. इसमें आपको 2 पॉकेट भी मिलेंगी.
3. Aura By Sanskrutihomes Polka Dot Wrap Top
फैशन की रेस से पोल्का डॉट कभी बाहर नहीं होते. इनका लुक इतना खूबसूरत लगता है कि इन्हें ऑफिस और फ्रेंड के साथ गेट-टू-गेदर में आसानी से ट्राई कर सकते हैं. इस टॉप में वी नेकलाइन मौजूद है, जो कंफर्ट देती है, वहीं थ्री-क्वार्टर पफ स्लीव्स आपको अट्रैक्टिव लुक देती हैं. इसे वोवेन कॉटन से बनाया गया है, जिससे आप इसे हाई वेस्ट पैंट या जींस के साथ पेयरअप कर सकती हैं. अगर आप इसे वीकेंड पर पहनने का मन बना रही हैं, तो स्ट्रेट लेग जींस और फ्लैट सैंडल के साथ पहनें.
4. Manqsh By Claura Floral Print A-Line Midi Dress
महिलाओं के आउटफिट की बात हो और फ्लावर प्रिंट पर चर्चा न हो, ये थोड़ा मुश्किल है. फ्लोरल प्रिंट की ये ड्रेस दिन में होने वाले फंक्शन से लेकर दोस्तों के साथ इवेंट में जाने के लिए पहनी जा सकती है. ए-लाइन सिल्हूट इसे फ्लेयर शेप देते हैं और वी-नेकलाइन इसे बैलेंस करती है. शॉर्ट पफ स्लीव्स के चलते ये काफी रोमांटिक लगती है. इसे सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है. इसकी शॉर्ट पफ स्लीव्स हर किसी पर सूट करती है.
5. QUIERO Women Rust Abstract Sundress
ये एक ऐसी ड्रेस है, जिस पर किसी का ध्यान ही न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसका प्रिंट और स्टाइल काफी अट्रैक्टिव लगता है. इसमें वी-नेक, स्लीवलेस स्टाइल और दमदार लेंथ इसे अपने आप ही फेस्टिव वाइब देती है.इसे पॉलिएस्टर शिफॉन फैब्रिक से बनाया गया है, जो काफी लाइटवेट महसूस होने वाली है.
Myntra Big Fashion Festival वो समय है जब हम केवल अपने लिए ही नहीं अपनी पूरी फैमिली के लिए शॉपिंग कर सकते हैं. क्रॉप टॉप, जींस, जंपसूट जैसे ऑप्शन इस सेल में बेहद कम दाम में मिल रहे हैं. ऐसा भी नहीं है कि यहां से आपको ब्रांडेड ऑप्शन नहीं मिलेंगे. 60% डिस्काउंट के साथ StyleStone और Manqsh By Claura जैसे बड़े ब्रांड का कलेक्शन यहां आपका इंतजार कर रहा है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील