विज्ञापन

Amazon Sale में सस्ते हुए टॉप हेलमेट, डेली राइड के लिए देखें 5 बेस्ट ऑप्शन

Amazon Great Freedom Sale में विभिन्न प्रकार के हेलमेट ऑफर किए जा रहे हैं, जो फिटिंग, सर्टिफिकेशन और वेंटिलेशन पर फोकस करते हैं. ये हेलमेट डेली यूज के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हेलमेट खरीदते समय इसके वजन, फिटिंग, वाइजर क्लैरिटी और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

Amazon Sale में सस्ते हुए टॉप हेलमेट, डेली राइड के लिए देखें 5 बेस्ट ऑप्शन
Helmets पर आ गई हे बंपर डील. फोटो: Unsplash

हम हेलमेट बदलने के बारे में तब सोचते हैं, जब कुछ अजीब लगने लगता है, स्‍क्रैच, खराब होती पैडिंग और ढीला होता स्‍ट्रैप ट्रैफिक सिग्‍नल के दौरान काफी परेशान करता है. ये छोटी-छोटी समस्‍याएं बेहद मायने रखती हैं, क्‍योंकि अन्‍य सेफ्टी गियर के मुकाबले हम इसे सबसे ज्यादा इस्‍तेमाल करते हैं. Amazon Great Freedom Sale अपने साथ राइडर्स के लिए अलग-अलग तरह के हेलमेट लेकर आई है. स्‍कूटी की राइड से लेकर बाइक के लंबे रूट तक, इस सेल में कई तरह के हेलमेट ऑफर किए जा रहे हैं. हेलमेट के लुक पर ध्‍यान देने की बजाए, हमें इसके सर्टिफिकेशन, फिटिंग, वजन,  वेंटिलेशन और वाइजर क्लैरिटी की ओर ज्‍यादा गौर करना चाहिए. अच्‍छी फिटिंग वाला हेलमेट डेली राइड को मजेदार और आरामदायक बना देता है.

एक अच्‍छा हेलमेट वो नहीं है जो हैवी हो या जिसमें ज्‍यादा फीचर्स हों. जरूरी बात यह है कि ये हमारे सिर में किस तरह फिट होता है. अगर आप भी अपना पुराना हेलमेट बदलना चाह रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale के दौरान मिल रहीं हेलमेट डील्स में से हम टॉप 5 ऑप्‍शन लेकर आए हैं.

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
TVS MissFit Women's Open Face Helmet4.3₹1,599
TVS Cruisetown Open Face Helmet4.0₹1,609
STUDDS Thunder D11 Full Face Helmet4.2₹1,833
Axor X-Cross Gambling Full Face Helmet4.3₹6,517
Xtrac Arc Full Face Helmet4.3₹1,199

ये है डेली यूज के लिए बने टॉप 5 Helmet 

1. TVS MissFit Women's Open Face Helmet

महिला राइडर्स के लिए बना ये हेलमेट लाइटवेट शेल के साथ आता है. इसका सॉफ्ट पेस्‍टल कलर काफी अट्रैक्टिव लगता है. इसे ISI ओर DOT सर्टिफिकेशन मिला हुआ है. इतना ही नहीं ये क्‍लीयर रोड और स्‍क्रैच रेजिस्‍टेंट वाइजर भी देता है. इसमें लगी माइक्रोफाइबर लाइनर लगाया हुआ है, जिसे रिमूव करके आप वॉश भी कर सकते हैं. जबकि वेंटिलेशन चैनल रेगुलर यूज के लिए हेलमेट के अंदर होने वाली घुटन को कम करते हैं. 

2. TVS Cruisetown Open Face Helmet

प्रैक्टिकल प्रोटेक्‍शन से समझौता किए बिना अगर आप ऐसा हेलमेट लेना चाहते हैं, जो ओवन फेस कवरेज दे, तो ये हेलमेट आपको निराश नहीं करेगा. इसका ABS शेल UV रेजिस्‍टेंट पेंट के साथ आता है, वहीं EPS लाइनर इम्पैक्ट फोर्स को संभालने में मददगार होती है. इसमें लगे स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर, रोड की बेहतर कवरेज देते हैं और इसे जल्दी से हटाया जा सकता है. 

3. STUDDS Thunder D11 Full Face Helmet

अगर आप फुल कवरेज वाला हेलमेट पसंद करते हैं, तो ये आपके‍ लिए आइडियल च्‍वाइस होगा. इसमें ABS शेल और ISI सर्टिफिकेशन दिया गया है. इसका वेंटिलेशन सिस्‍टम हवा के फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे ड्राईव करते समय जरा भी गर्मी नहीं लगती . फुल-फेस कंस्ट्रक्शन वाला ये हेलमेट ठोड़ी और जबड़े तक को कवर करता है, जिससे यह रेगुलर यूज के लिए प्रैक्टिकल चॉइस बन जाता है.

4. Axor X-Cross Gambling Full Face Helmet

अगर आप स्‍पोर्टस बाइक पसंद करते हैं, जो स्‍पीड के मामले में कई बाइक को पीछे छोड़ती है, तो ये दमदार हेलमेट आपको जरूर लुभाने वाला है. इसमें ISI, DOT और ECE R22.06 सर्टिफिकेशन और हाई प्रोटेक्‍शन वाला ABS शेल दिया गया है. इसमें आपको डबल डी रिंग रेटेंशन सिस्‍टम मिलेगा, जो स्क्यिोर फिटिंग देता है.

5. Xtrac Arc Full Face Helmet

फुल फेस को कवर करने वाला ये हेलमेट काफी सिंपल और दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें हाई-इम्पैक्ट शेल दिया गया है,जो ISI सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा करता है और डेली यूज के लिए क्लियर, स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर के साथ आपको मिलने वाला है. इसका एयरोडायनामिक शेप एयर रेजिस्‍टेंट को मैनेज करता है, जबकि कुशन वाली अंदर की पैडिंग काफी आरामदायक रहती है.

ये सेल आपको अपनी पसंद का हेलमेट बजट में रहकर खरीदने का मौका दे रही है. ग्राफिक और कलर ही नहीं इनके फीचर्स भी हर किसी को पसंद आ रहे हैं. आप अपनी जरूरत के अनुसार हेलमेट यूज करके अपनी रइड को सुरक्षित बना सकते हैं. Amazon Great Freedom Sale हैवी राइडर से लेकर कभी-कभी राइड पर निकलने वालों तक, सभी के लिए टॉप ऑप्‍शन ऑफर कर रहा है. देन न करें, सेल खत्‍म होने से पहले अपना प्रोडक्‍ट ऑर्डर जरूर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: