विज्ञापन

T20 World Cup Stadium Checklist: बारिश, धूप, गर्मी भी कम नहीं होने देगी मैच का मजा, अगर साथ रखेंगे ये चीजें

T20 World Cup 2026 Stadium Checklist: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्टेडियम में लाइव मैच देखने के लिए टिकट के साथ जरूरी सामान जैसे पावर बैंक और सनस्क्रीन लेकर जाना भी जरूरी होता है. मैच के दौरान आराम और सुरक्षा के लिए लाइट आउटफिट, ईयरप्लग, रेनकोट, पोर्टेबल फैन जैसी चीजें न केवल मैच का मजा दोगुना कर देती हैं, बल्कि आपको लंबे समय तक बैठने में आराम भी देती हैं.

T20 World Cup Stadium Checklist: बारिश, धूप, गर्मी भी कम नहीं होने देगी मैच का मजा, अगर साथ रखेंगे ये चीजें
Cricket match Essentials: साथ रखें ये चीजें, मैच का मजा हो जाएगा डबल. फोटो: Copilot

T20 World Cup 2026 Stadium Checklist: भारत में क्रिकेट मैच को लेकर फैंस में जबदस्‍त उत्‍साह देखने को मिलता है. मैच आने से कई दिन पहले ही लोग इसकी तैया‍रियां शुरू कर देते हैं. कोई टिकट बुक करता है, कोई जर्सी मंगवाता है, तो कोई दोस्तों और परिवार के साथ पूरा प्लान तैयार करता है.  सोचिए जब टीवी पर मैच देखने को लेकर इतना जोश और जुनून है, तो अगर मैच अपनी आंखों से Live देखा जाए तो कैसा होगा. चारों तरफ से आते नारों की आवाज, हर चौके‑छक्के पर उठता शोर, और मैदान के हर पल का हिस्सा बनने का रोमांच, ये सब मिलकर मैच देखने के एक्‍सपीरिएंस को कई गुना बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि लाखों क्रिकेट प्रेमी लाइव मैच देखने का मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते और हर मैच को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं.

T20 World Cup 2026 शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिनों का समय रह गया है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस वर्ल्‍ड कप में श्रीलंका और भारत में मैच खेले जाने वाले हैं. अगर आप भी स्टेडियम में Live Cricket Match देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास सिर्फ टिकट होना काफी नहीं है. लंबे मैच, भीड़, मौसम और सिक्‍योरिटी रूल्‍स को देखते हुए कुछ Smart Shopping Items आपके पास होने अनिवार्य हो जाते हैं. आपके एक्‍सपीरिएंस को और बेहतर बना सकते हैं. NDTV Shopping के हिसाब से, Match Day पर ये जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए:

ये हैं Cricket Match के लिए जरूरी चीजें

1. मोबाइल और पावर बैंक

डिजिटल टिकट, फोटो‑वीडियो, UPI पेमेंट और कॉल, सब कुछ मोबाइल से ही होता है. ऐसे में फोन का फुल चार्ज होना हर किसी के लिए जरूरी हो जाता है. अब चूंकि स्‍टेडियम में चार्जिंग प्‍वाइंट नहीं हो सकता. ऐसे में आपके पास पावर बैंक होना अनिवार्य हो जाता है. मैच के दौरान किसी तरह की कोई समस्‍या से बचने के लिए कम से कम 10,000mAh का पावर बैंक अपने साथ रखें, ताकि मैच के बीच फोन बंद न हो.

2. सन प्रोटेक्शन क्रीम

मौसम कब कौन-सी करवट ले, हम कह नहीं सकते. ऐसे में मैच में धूप और बारिश कब हो जाए, अंदाजा लगाना मुश्किल है. तेज धूप से अपनी स्किन को बचाने के लिए अपने पास सन-प्रोटेक्‍शन क्रीम जरूर रखें. इसी के साथ कैप और सनग्‍लास भी रखें, और बिना किसी परेशानी के मैच का लुत्‍फ उठाते रहें.

3. लाइट और कम्‍फर्टेबल आउटफिट

भले ही T20 मैच जल्‍दी खत्‍म हो जाता है, लेकिन फिर भी ये कम से कम 3-4 घंटे तक चल सकता है. ऐसे में अधिक टाइट, फिटेड आउटफिट पहनने से बचना चाहिए. इसी तरह हमेशा ब्रीदेबल स्‍टफ से बने आउटफिट को यूज करना चाहिए. ताकि पसीना आने पर ये आपकी स्किन पर रेशेज न आने दें और ब्रीदेबल रहें. 

4. टीम जर्सी

अपनी फेवरेट टीम को प्रोत्‍साहित करने के लिए टीम की जर्सी, टी-शर्ट पहनना भी आपके लुक को न केवल चेंज करेगा, बल्कि आपकी फेवरेट टीम को मोटिवेट भी करने का काम करेगा.

5. छोटा बैग या स्लिंग पाउच

सुरक्षा कारणों से अकसर बड़े बैग अकसर सिक्योरिटी में मना होते हैं. ऐसे में कॉम्पैक्ट स्लिंग बैग या वॉलेट पाउच ज्यादा सुविधाजनक होते हैं. इन्‍हें न केवल कैरी करना आसान होता है, बल्कि अपनी जरूरत  का हर सामान भी ये आसानी से अपने अंदर समेट लेते हैं.

6. रेन पोंचो या हल्का रेनकोट

जबरदस्‍त उत्‍साह, तालियों के बीच आप मैच का मजा ले रहे हैं, और अचानक बारिश आ जाती है. ये न केवल मैच का मजा किरकिरा करेगा, बल्कि आपको बारिश में भीगने के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा. इस समस्‍या से बचने के लिए आपके पास रेन पोंचो या लाइट रेनकोट जरूर होना चाहिए.

7. ईयरप्लग

मैच में चार, छह रन या विकेट गिरने पर फैंस का उत्‍साह सातवें आसमान पर देखने को मिलता है. स्‍टेडियम में ड्रम, सीटियां, तालियां और शोर काफी तेज हो जाता है. ऐसे में मैच का मजा कभी-कभी अधूरा रह सकता है. ऐसे में ईयरप्‍लग आपके पास होने अनिवार्य हो जाते हैं.

8. छतरी

धूप और बारिश से बचने के लिए रेन कोट ही नहीं बल्कि छतरी भी आपके पास होना जरूरी है. बूंदाबांदी के बीच मैच का मजा लेना चाहते है, तो ये छतरी बिना देरी को ऑर्डर कर दें.

9. पोर्टेबल फैन

अब मैच खुले मैदान में हो रहा है, और भीड़ भी अधिक है, तो ऐसे में गर्मी से बचने के लिए एक चीज हो आपके पास होनी जरूरी है वो है पोर्टेबल फैन. लाइटवेट और ट्रेवल फ्रेंडली ये फैन आपको बिना गर्मी में परेशान किए मैच का लुत्‍फ उठाने में मददगार साबित होंगे.

10. लिप बाम

धूप का असर हमारे होंठों पर भी पड़ता है. ऐसे में मैच देखने जाते समय आपने पास अच्‍छी क्‍वालिटी का लिप बाम भी जरूर रखें.

FAQ

सवाल 1: T20 World Cup match देखने के लिए कौन-कौन सी जरूरी चीजें लेनी चाहिए?
जवाब: मोबाइल, पावर बैंक, सन क्रीम, टीम जर्सी, छोटा बैग, रेन पोंचो, ईयरप्लग, छतरी और पोर्टेबल फैन अपने पास जरूर रखें.

सवाल 2: बारिश या धूप से बचाव के लिए अपने पास क्या-क्या सामान रखना चाहिए?
जवाब: सन प्रोटेक्शन क्रीम, कैप, सनग्लास, रेन पोंचो या हल्का रेनकोट और छतरी जैसे प्रोडक्‍ट आपको क्रिकेट मैच के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचाने का काम करते हैं.

सवाल 3: स्टेडियम में शोर से बचने के लिए कौन-सा प्रोडक्‍ट सही रहता है?
जवाब: शोर से बचने के लिए ईयरप्लग आपके बेहद काम आ सकते हैं.

क्रिकेट के प्रति फैंस के जोश और प्‍यार ने हमेशा साबित किया है कि वो अपनी फेवरेट टीम को हौसला बढ़ाने के लिए हर तरह से तैयार हैं. आंधी, बारिश, गर्मी भी अब उन्‍हें अपने पसंदीदा प्‍लेयर के मास्‍टर स्‍ट्रोक का लुत्‍फ उठाने से नहीं रोक पाएगी. अब आप भी बिना देर किए इन प्रोडक्‍ट को ऑर्डर करना शुरू कर दें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: