विज्ञापन

फेस्टिव आउटफिट ग्‍लैमर देंगे ये खूबसूरत Clutch Bags, कीमत है ₹1000 से भी कम, आज ही बनाएं इन्‍हें अपना

विजयादशमी पर अगर आप भी अपने एथनिक आउटफिट में स्‍टाइल लाने का प्‍लान कर रहे हैं, तो एंब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल डिजाइन वाले क्लच आपका इंतजार कर रहे हैं.

फेस्टिव आउटफिट ग्‍लैमर देंगे ये खूबसूरत Clutch Bags, कीमत है ₹1000 से भी कम, आज ही बनाएं इन्‍हें अपना
Clutch लाएंगे आपके लुक में स्‍टाइल. फोटो: AI

विजयादशमी यानी दशहरा आने वाला है, इस मौके पर हर बार की तरह यकीनन आप भी अपने लुक से सभी को इंप्रेस करने की तैयारी कर रही होंगी. कोई इस दौरान साड़ी, तो कोई लहंगे, वहीं कुछ महिलाएं एथनिक आउटफिट पहनने वाली होंगी. लेकिन ये सभी आउटफिट सही एक्‍सेसरीज के बिना अधूरे हैं. चूंकि दशहरे पर मेलों में अकसर भीड़ देखने को मिलती है, ऐसे में क्‍लच, जो आपके सभी जरूरी सामान को समेट ले, जरूरी हो जाता है. खासकर ऐसे क्लच, जिन पर एंब्रॉयडरी, गोल्‍डन डेकोरेशन, मोतियों का काम या ट्रेडिशनल डिजाइन हो, सभी की पसंद बने हुए हैं. ये देखने में अच्छे लगते हैं और फेस्टिव आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं.

मार्केट में एम्ब्रॉयडरी वाले स्‍मॉल क्लच से लेकर मेटल डिजाइन और वेलवेट की पोटली तक कई तरह के ऑप्‍शन खरीदने का मौका आ चुका है. Amazon से आप काफी कम दाम में अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं. इनमें फोन, कार्ड, चाबियां और थोड़ा-बहुत मेकअप का सामान भी रखा जा सकता है. इसलिए विजयादशमी के समारोह से लेकर इवनिंग पार्टी तक, ये क्लच आपके काम आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें | Durga Puja Makeup: पाना है परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक, तो Red Lipstick से चेहरे पर आ जाएगी कमाल की शाइन

विजयादशमी के लिए 1000 रुपये में आने वाले ये हैं टॉप 5 एथनिक क्लच

1. TOOBA Handicraft Women's Golden Embroidered Clutch Bag

विजयादशमी पर साड़ी या लहंगे के साथ गोल्डन क्लच कैरी करना चाहती हैं, तो आप यह बैग देख सकती हैं. इस पर गोल्‍डन एंब्रॉयडरी और सीक्विन का वर्क किया गया है, जो इसे फेस्टिव लुक देता है. यह साड़ी, लहंगे और दूसरे एथनिक आउटफिट के साथ अच्छा लग सकता है.

खासियतें:

  • इस पर गोल्‍डन फ्लोरल एंब्रॉयडरी डिटेलिंग दी गई है
  • इसकी बनावट एकदम कॉम्‍पैक्‍ट फील होती है
  • इसका फ्रेम मैटालिक से बना है
  • ये क्‍लच फेस्टिव वाइब देता है

2. Shakuntala Textiles Bridal Women's Antique Brass Bag

अगर आपको कुछ अलग डिजाइन वाला क्लच पसंद है, तो यह बैग एक बार जरूर ट्राई करें. इसका एंटीक ब्रास फिनिश और मोजेक जैसा डिजाइन इसे स्‍पेशल बनाता है. साड़ी, एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट और हैवी एथनिक आउटफिट के साथ यह अच्छा लगेगा. इसका मेटल लुक आपके फेस्टिव आउटफिट को अलग अंदाज दे सकता है.

खासियतें:

  • ये क्‍लच एंटीक ब्रास फिनिश में आता है 
  • इस पर स्‍पेशल मोजेक की डिटेलिंग दी गई है
  • इसमें स्ट्रक्चर्ड क्लैस्प क्लोजर सिस्टम मिलता है
  • यंग गर्ल्‍स में काफी पसंद किया जाता है

3. RPVOXON Handcrafted Embroidered Cotton Fabric Bag

कपड़े से बने और एम्ब्रॉयडरी वाले क्लच पसंद हैं, तो यह बैग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. इसे कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है. इस पर एम्ब्रॉयडरी के साथ डिजाइन और लटकन भी दी गई हैं. इसकी बनावट इसे बाकी क्लच से थोड़ा अलग लुक देती है.

खासियतें:

  • इसमें जिप लगी हुई है
  • इसके फैब्रिक पर एंब्रॉयडरी की गई है
  • कॉटन फैब्रिक से बना है
  • कई तरह के आउटफिट पर सूट करता है
4. PLANX Velvet Silk Embroidered Traditional Bag

अगर आपको वेलवेट और मोतियों का काम पसंद है तो यह ट्रेडिशनल बैग देख सकती हैं. इसे क्रेप वेलवेट सिल्क से बनाया गया है और इसके अंदर पेपर सिल्क की लाइनिंग दी गई है. बैग पर एम्ब्रॉयडरी के साथ मोतियों से डेकोरेट किया गया हैंडल भी मिलता है.

खासियतें:

  • इसे क्रेप फैब्रिक से बनाया गया है
  • इसपर खूबसूरत मोती से वर्क किया गया है
  • लाइटवेट होने के साथ-साथ इसमें काफी स्‍पेस भी है
  • वेडिंग, फंक्‍शन में काफी अच्‍छा लगता है

5. THE TAN CLAN Classic Long Clutch Purses Luxury Bag

अगर आपको लॉन्‍ग शेप वाला क्लच पसंद है, तो यह बैग देख ऑर्डर किया जा सकता है. इसका डिजाइन दूसरे सिंपल क्लच से अलग है. इसे सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है और अंदर साबर की लाइनिंग दी गई है.

खासियतें:

  • इसे प्रीमियम सिल्‍क मटेरियल से बनाया गया है
  • फ्लोरल पैटर्न काफी एलिगेंट लगता है
  • पॉलिश फिनिश फॉर्मल और सेमी-फॉर्मल आउटफिट पर बहुत फबती है 
  • साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है

विजयादशमी के लिए क्लच बैग सेलेक्‍ट करते समय अपने आउटफिट के कलर और डिजाइन का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आपको गोल्‍डन एम्ब्रॉयडरी पसंद है, तो TOOBA Handicraft का क्लच देख सकती हैं. वहीं, Shakuntala Textiles Bridal का एंटीक ब्रास बैग अपने अलग डिजाइन के लिए अच्छा लगता है. सभी क्लच के डिजाइन, फैब्रिक और बनावट अलग-अलग हैं. आप अपने आउटफिट और पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी चुन सकती हैं. देर किए बिना, Amazon पर जाएं और शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: