बिहार, झारखंड, यूपी और देश के कई दूसरे हिस्सों में छठ पूजा बहुत धूमधाम और आस्था के साथ की जाती है. लोग नदी और तालाबों के किनारे जाकर पूजा करते हैं, घरों में ठेकुआ बनता है और सूप को फल से सजाते हैं. इस पूजा का हर एक नियम बहुत मायने रखता है. पूजा के समय कपड़ों का भी खास ध्यान रखा जाता है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल साड़ियां पहनना पसंद करती हैं. इसमें पीला और नारंगी रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि ये रंग त्योहार के माहौल में बिल्कुल खिलकर आते हैं. ये आउटफिट पहनने पर आप न केवल एकदम ट्रेडिशनल फील करेंगी, बल्कि आपकी सेल्फी में भी चार-चांद लग जाएंगे.
लेकिन छठ पूजा के लिए साड़ी पसंद करना कभी-कभी थोड़ा कन्फ्यूजन भरा हो सकता है. कुछ महिलाओं को सिंपल ट्रेडिशनल प्रिंट पसंद आते हैं, तो कुछ को एंब्रॉयडरी, जरी बॉर्डर या सिल्क वाली साड़ियां अच्छी लगती हैं. अगर आप भी इस बार त्योहार के लिए कोई नई साड़ी लेने की सोच रही हैं, तो Amazon पर 1,200 रुपये से कम दाम में कई साड़ियां मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें | Chhath Puja Special Madhubani Saree: छठ पूजा के लिए शानदार मधुबनी प्रिंट साड़ी, काफी अफोर्डेबल है इनका प्राइस
यह भी पढ़ें | Chhath Puja Brass Sup: पीतल के ये सूप बढ़ाएंगे छठ पूजा की रौनक, डील्स खत्म होने से पहले करें ऑर्डर
छठ पर्व पर जरूर ट्राई करें ये साड़ियां
1. Satrani Women's Silk Sequin Embroidery Bandhani Printed Saree
इस साड़ी को देखते ही सबसे पहले हल्दी जैसा पीला रंग नजर खींचता है. इसके साथ पारंपरिक बांधनी प्रिंट और सीक्वेंस का काम इसे काफी स्टाइलिश लुक देता है. इसे सिल्क मटेरियल से बनाया गया है, जो आपको एकदम शाइनी वाइब देता है. इसपर मोतियों की लैस और लटकन भी लगाई गई है. इस साड़ी के साथ बिना सिला हुआ रानी पिंक कलर का ब्लाउज पीस मिलता है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सिलवा सकती हैं.
खासियतें:
- बांधनी प्रिंट दिया गया है
- सिक्वेंस की एंब्रॉयडरी की गई है
- इसके साथ रानी पिंक कलर का ब्लाउज भी दिया गया है
2. SIRIL Women's Vichitra Silk Sequins Embroidery Lace Saree
अगर आप ब्राइट ऑरेंज यानी चटख नारंगी रंग की साड़ी तलाश रही हैं, तो यह साड़ी आपको जरूर पसंद आने वाली है. सिल्क फैब्रिक से बनी इस साड़ी में चारों तरफ सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वाली लैस लगी हुई है. इसके साथ कंट्रास्ट में रेड कलर का भागलपुरी सिल्क का ब्लाउज पीस मिलता है, जो साड़ी के साथ बहुत ही जंचता है.
खासियतें:
- ब्राइट ऑरेंज कलर में आती है
- साड़ी के बॉर्डर पर लैस लगाई गई है
- सिल्क फैब्रिक से बनी है
3. EthnicJunction Women's Woven Kanjivaram Silk Blend Saree
कांजीवरम स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं को ये येलो कलर की साड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए. ये आपको सिंपल, सोबर और पारंपरिक लुक देगी. यह सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर बनी है, जिस पर बहुत प्यारा बुनाई वाला डिजाइन किया गया है. इसके साथ कंट्रास्ट में लाल रंग का ब्लाउज पीस दिया गया है.
खासियतें:
- सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से बनी
- कांजीवरम डिजाइन में आती है
- फ्लावर प्रिंट
4. NIRLABH Women's Space Silk Saree with Zarkhad Diamond Work
रस्ट ऑरेंज शेड, शाइनी फ्लोरल जरखद डायमंड वर्क और कटवर्क का बॉर्डर इस साड़ी की जान है. इसे जॉर्जेट फैब्रिक से बनाया गया है, जिससे यह पूजा करते समय आपको जरा भी भारी नहीं लगेगी. इस पर स्टोन और सीक्वेंस का काम भी किया गया है, जिससे इसमें अलग ही चमक आती है.
खासियतें:
- जॉर्जेट फैब्रिक से बनी
- फ्लोरल प्रिंट
- बॉर्डर पर लैस लगी हुई है
5. MIRCHI FASHION Women's Traditional Bandhani Georgette Saree
यह साड़ी फॉक्स जॉर्जेट फैब्रिक से बनी है, जिस पर ट्रेडिशनल बांधनी प्रिंट बना हुआ है. इसके बॉर्डर पर रेशम जरी की लैस और स्टोन वर्क दिया गया है, जो इसे एकदम फेस्टिव वाइब देते हैं. 5.5 मीटर लंबी इस साड़ी के साथ प्रिंटेड अनस्टिच्ड ब्लाउज भी मिलने वाला है.
खासियतें:
- कई कलर्स में मिल जाएगी
- बॉर्डर पर रेशम जरी की लैस लगाई गई है
- फॉक्स जॉर्जेट फैब्रिक से बनी है
छठ पूजा पास आ रही है, ऐसे में वार्डरोब में येलो या ऑरेंज साड़ी की तलाश शुरू होने लगी है. चाहे सिंपल बुनाई वाली डिजाइन हो, बांधनी प्रिंट हो, सीक्वेंस वर्क हो या फिर बॉर्डर, इनमें से जो भी आपको पसंद आए आप ले सकती हैं. फिर देर किस बात की, Amazon पर जाइए और आज ही अपनी पसंद की साड़ी ऑर्डर कर लीजिए.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील