शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. रोज आपको गली, नुक्कड़, मौहल्ले में ढोल-ताशे की आवाजें सुनाई देने लगेंगी. शादियों के दौरान अकसर फेरे सुबह के वक्त ही देखने को मिलते हैं. कभी मुहूर्त ऐसा निकलता है, तो कभी बस यही सोच होती है कि दोपहर के खाने तक शादी की रस्में आराम से निपट जाएं. ऐसे में सुबह 10 बजे की धूप में भारी-भरकम मैरून लहंगा पहनकर मायका छोड़ ससुराल जाना अजीब-सा लगने लगता है. इसकी जगह मिंट, लाइट पिंक यानी ब्लश पिंक और पीच जैसे पेस्टल कलर दिन की रोशनी में बहुत खिलकर सामने आते हैं. गेंदे के फूलों की सजावट के बीच इन कलर्स में फोटो भी बहुत प्यारी आती है. आप दुल्हन की बहन हों या कजिन, दिन के समय शादी के लिए पेस्टल कलर के लहंगा एकदम सही रहता है. Amazon पर TRENDMALLS और Omkar Tex से लेकर JIHU Culture के कई लहंगे लेकर आया है.
कहां चले, रूकिए, इन्हें खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि सेट में क्या सिला हुआ है और क्या बिना सिला. इनमें से ज्यादातर लहंगे सेमी-स्टिच आते हैं, मतलब कमर की फिटिंग आपको दर्जी से करवानी होगी. ब्लाउज का कपड़ा आमतौर पर बिना सिला ही मिलता है, इसलिए अपने दर्जी को कम से कम एक हफ्ते का समय जरूर दें. जॉर्जेट और नेट के कपड़े लाइट रहते हैं, जो बाहर खुले मंडप की गर्मी में काफी आराम देते हैं. लहंगे का घेरा भी जरूर चेक करें, क्योंकि घेरा जितना ज्यादा होगा, फोटो में घूमते हुए उतने ही अच्छे शॉट आएंगे. साथ ही फेरों पर बैठते समय परेशानी भी नहीं होगी.
यह भी पढ़ें | दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं ये वेडिंग आउटफिट्स, प्री-ड्रेप साड़ी से लेकर बनारसी सिल्क तक देखें ऑप्शन
यह भी पढ़ें | साड़ी हो या लहंगा, हर आउटफिट पर जंचेंगे ये लिप शेड्स, Amazon से खरीदें बेस्ट लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक
ये हैं ₹3,600 में आने वाले बेस्ट लहंगा सेट
1. TRENDMALLS Lehenga Choli With Dupatta
लाइट ग्रीन कलर का यह लहंगा कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क के साथ मिलेगा. इसका लहंगा और चोली जॉर्जेट के हैं, जबकि दुपट्टा नेट का दिया गया है. यह सेमी-स्टिच आता है और इसमें कैनकैन उसका अस्तर पहले से लगा हुआ है.
फीचर्स:
- जॉर्जेट से बना
- सीक्वेंस एंब्रॉयडरी
- कैनकैन लाइटनिंग
- लहंगे की लंबाई 42 इंच है
2. Omkar Tex's Faux Georgette Lehenga Choli With Dupatta Set
यह सेट लाइट पिंक कलर में आता है, जिस पर पूरे में धागे की कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया है. इसका लहंगा फॉक्स जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है. इसकी लंबाई 42 इंच है और घेरा 3.2 मीटर का दिया गया है.
फीचर्स:
- घर पर वॉश कर सकते हैं
- 3.2 मीटर का घेरा
- नेट का दुपट्टा
3. Generic Miss Ethnic Hub's Lehenga Choli With Dupatta Set
धागे, कॉर्डिंग डोरी और पेपर मिरर वर्क के साथ आने वाला ये लहंगा बहुत ही खूबसूरत है. इसके साथ आपको जॉर्जेट का दुपट्टा दिया गया है, जो काफी एलिगेंस देता है. पर ध्यान रहे, इसे आपको केवल ड्राई क्लीन करवाना होगा.
फीचर्स:
- मिरर वर्क
- 3.5 मीटर का घेरा
- जॉर्जेट दुपट्टा
- एलिगेंट कलर
4. IYALAFAB Women's Lehenga Choli, Sky Blue Georgette Semi-Stitched
इस लहंगे के साथ आने वाली तीनों चीजें जॉर्जेट से तैयार की गई हैं. इसके अंदर रॉ माइक्रो-सिल्क का अस्तर दिया गया है. पूरे लहंगे पर 5mm के सीक्वेंस, मल्टी-नीडल कढ़ाई और थोड़ा जरी का काम किया गया है.
फीचर्स:
- इसके दुपट्टे की लंबाई 2.2 मीटर है
- जॉर्जेट मटेरियल से बना
- लहंगे का घेरा 3.2 मीटर का है
- इसपर जरी और सीक्वेंस वर्क किया गया है
5. VARNI FABRICS Zari Work Lehenga Choli With Dupatta
इस लहंगे को पीच नेट में तैयार किया गया है, जिस पर कढ़ाई, सीक्वेंस और जरी देखने को मिलेगा. इसके ब्लाउज का गला गोल है और स्लीव्स ट्रांसपैरेंट दी गई हैं. यह सेमी-स्टिच्ड आता है, इसलिए दर्जी इसे आपकी कमर के नाप से फिट कर सकता है.
फीचर्स:
- नेट मटेरियल से बना
- दुपट्टे पर एंब्रॉयडरी की गई है
- इसे केवल ड्राई क्लीन करवाना है
जिन परिवारों में सुबह के समय फेरे होते हैं, लाइट और पेस्टल कलर में आने वाले ये लहंगे उन घरों में बेहद पसंद किए जा सकते हैं. नेट से बने हों, या जॉर्जेट मटेरियल से, आप अपने कंफर्ट और इवेंट के हिसाब से Amazon से ये लहंगे खरीद सकती हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील