अगर आप अपने सिंपल सूट को पहनकर बोर हो गए हैं, तो सूट में मामूली बदलाव करके आप इसे पूरी तरह नया लुक दे सकते हैं. ये चेंज स्लीव्स के साथ होता है. आपने देखा होगा पिछले कुछ समय से कैप स्लीव्स का चलन तेजी से बढ़ा है. सर्दी हो या गर्मी, ये स्लीव्स आपको दोनों सीजन में बेहद आराम देने का काम करती हैं. कैप स्लीव्स के साथ अकसर दु्पट्टा नहीं लिया जाता, जिसके चलते ये उन फंक्शन के लिए भी आरामदायक च्वाइस बन जाते हैं, जहां आपको पूरे दिन काम करना होता है.
प्रिंटेड काफ्तान के साथ कैप या फ्लेयर्ड स्लीव्स का ये चलन अब हर जगह देखने को मिल रहा है.ऑफिस में एलिगेंस बनाए रखनी हो, फंक्शन में स्टाइल पाना हो या डेली लुक को अट्रैक्टिव बनाना हो, काफ्तान के साथ कैप स्लीव्स इतनी खूबसूरत लगती हैं, कि आप इसे ट्राई किए बिना रह नहीं पाएंगे.
वर्किंग वीमेन के लिए परफेक्ट हैं ये लाइटवेट और एलिगेंट Earrings, ऑफिस वियर को देंगे क्लासी लुक
₹3,900 में आने वाले ये हैं बेस्ट कैप स्लीव्स वाले कुर्ता सेट
1. Libas Women Floral Printed Kaftan Kurta with Trousers
फंक्शन हो या ऑफिस में पहनना हो, ये सेट हर जगह आपका साथ निभाता नजर आने वाला है. ये काफ्तान न केवल अपने लुक बल्कि स्लीव्स के लिए यंग गर्ल्स का फेवरेट बना हुआ है. अगर आप कैप स्लीव्स को इस सीजन में ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे सेट से शुरूआत की जा सकती है.
खासियतें:
- थ्री-क्वार्टर फ्लेयर्ड कैप स्लीव्स
- काफ लेंथ आरामदायक लगती है
- इस सेट के साथ आपको ट्राउजर भी मिलेगा
- गर्मियों के लिए आइडियल च्वाइस हो सकती है
2. Varanga Ethnic Motifs Printed Sequinned Square Neck Kaftan Kurta With Trousers
इस कुर्ते पर सीक्वेंस की एंब्रॉयडरी की गई है, जो काफी यूनिक लगती है. प्रिंटेड एथनिक थीम के चलते इसे फंक्शन में पहनना बेस्ट माना जा सकता है. ये काफ्तान स्टाइल इतना यूनिक है कि आप मेहंदी से लेकर रिस्पेशन के लिए भी इसे चुन सकती हैं.
खासियतें:
- कुर्ते पर प्रिंटेड मोटिफ्स दिए गए हैं
- सीक्विन्ड डिटेल काफी अट्रैक्टिव नजर आती है
- स्क्वायर-नेक गर्मी में आराम देता है
- फ्लेयर्ड हेम के साथ सिल्क ब्लेंड फैब्रिक यूनिक लुक देता है
3. Sangria Leheriya Printed Embellished Kaftan Kurta with Dhoti Pant Set
लहरिया प्रिंट के साथ आने वाला ये कुर्ता सेट न केवल काफ्तान बल्कि धोती पेंट के लिए भी सभी की पसंद बना हुआ है. इस सेट के वी-नेक पर किया गया क्वाइन और पैचवर्क इसे फेस्टिव वाइब दे रहा है. दिन का फंक्शन हो या रात का, आप इसे दोनों इवेंट में कैरी कर सकते हैं.
खासियतें:
- ग्रीन और गोल्ड लहरिया प्रिंट इसे एवरग्रीन बनाता है
- नेकलाइन पर दिया गया पैचवर्क डिजाइनर फील देता है
- इसके साथ धोती पेंट दी गई है
- परफेक्ट फंक्शन वाइब देता है
4. House of Pataudi Embroidered Shirt Collar Kurta and Trousers With Jacket
क्यों न इस बार सिंपल सूट की बजाए कुछ ग्लैमरस ट्राई किया जाए. इस सेट में कॉलर के कुर्ते के साथ जैकेट दी गई है, जो इसे भीड़ से अलग बनाती है. सामने की तरफ कुर्ते और जैकेट पर की गई एंब्रॉयडरी इसे फंक्शन में पहनने लायक बनाती है.
खासियतें:
- इसके साथ अलग से टीश्यू की जैकेट दी गई है
- जैकेट पर किया गया वर्क हर किसी को लुभाता है
- घुटने तक की लंबाई होने के चलते हर कोई इसे पहन सकता है
- लाइटवेट फील होता है
5. Colors of Earth Ethnic Motifs Embroidered Mirror Work Pure Silk Kurta with Palazzos
प्योर सिल्क मटेरियल से बने इस सूट पर मिरर वर्क किया गया है. इसका डीप वी-नेक गर्मियों में काफी कूल लगता है. फंक्शन और करवाचौथ के दिन सुबह के समय पहनने के लिए ये परफेक्ट पीस कहा जाता है. इसकी स्लीव्स इतनी कूल लगती है कि ये आपको जरा भी इरिटेट नहीं करती.
खासियतें:
- प्योर सिल्क फैब्रिक से बना है
- कुर्ते पर मिरर वर्क किया गया है
- शॉर्ट कैप स्लीव्स यूनिक लगती है
- इसके साथ मैचिंग सोलिड सिल्क प्लाजो दिया गया है
फेस्टिव सीजन के लिए शॉपिंग करना अब आपके लिए मुश्किल नहीं होने वाला. ऑफिस हो या फंक्शन में पहनने के लिए कुछ स्टाइलिश ट्राई करना हो, कुछ काफ्तान सेट अब कैप स्लीव्स के साथ आने लगे हैं. हर उम्र की महिलाओं पर फबने वाले ये सेट आपके लुक में इंस्टेंट स्टाइल का तड़का लगा सकते हैं. देर न करें, फेस्टिव सीजन में जेब खाली करने से बेहतर है आप अभी से Myntra के जरिए बजट फ्रेंडली शॉपिंग शुरू कर दें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील