त्योहारों का मौसम आते ही सबसे बड़ा सिरदर्द नए कपड़े और मैचिंग एक्सेसरीज ढूंढना होता है. कभी ट्रेडिशनल लुक ट्राई करना पड़ता है, तो कभी ज्वेलरी, बैग और फुटवियर के साथ एक्सपेरिमेंट करना होता है. ऐसे में Myntra Brand Of the Day सेक्शन सभी का दिल जीत लेता है, जहां डायरेक्ट बड़े ब्रांड और उनकी बेस्ट डील्स मिल जाती हैं. आज यानी 12 अक्टूबर के लिए Myntra ने एथनिक वियर के फेमस ब्रांड Anouk को चुना है, जिस पर 10 नहीं, 20 नहीं बल्कि कम से कम 70% का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Photo Credit: Myntra
अब फेस्टिव शॉपिंग के लिए भीड़ भरे बाजारों में घंटों अपना टाइम वेस्ट करने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही लेटेस्ट फैशन स्टाइल को अपना बना सकते हैं, Anouk पर चल रही इस भारी छूट के जरिए त्योहारों के लिए आप एथनिक वियर को अपग्रेड कर सकते है.
यह भी पढ़ें | Myntra Big Fashion Festival: Titan और Casio की Watches हुईं 30% सस्ती, मार लें बाजी
यह भी पढ़ें | Kurta Sets under 699: दिवाली हो या नवरात्रि, मिलेगा रॉयल और एथनिक लुक, स्टॉक खत्म होने से पहले करें शॉपिंग
Myntra Brand Of The Day पर Anouk से क्या-क्या खरीदा जा सकता है
इस सेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक ही जगह पर त्योहारों का पूरा सामान मिल जाता है, जिससे टाइम और मेहनत दोनों बच जाती हैं. Myntra आज Anouk के अलग-अलग कलेक्शन पर कम से कम 70% का डिस्काउंट दे रहा है, जिसमें ये चीजें शामिल हैं:
आउटफिट
1. साड़ी
साड़ियों के शौकीनों को Anouk कभी निराश नहीं करता. ट्रेडिशनल बांधनी, अजरख प्रिंट से लेकर शानदार एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी इस सेल में काफी पसंद भी की जा रही हैं. सिर्फ क्लासिक साड़ियां ही नहीं, बल्कि बेल्ट वाली साड़ी, कॉटन की साड़ी और मॉडर्न फ्यूजन लुक्स भी यहां आसानी से मिल जाएंगे.
2. कुर्ता सेट
जिन दिनों समझ न आए कि क्या पहनें, उस दिन कुर्ता सेट सबसे बेस्ट और झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन रहता है. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मिलने वाले ये कुर्ता सेट बेहतरीन कारीगरी, कंफर्टेबल मटेरियल और शानदार प्रिंट्स के साथ आते हैं.
3. पुरुष के लिए कुर्ता सेट
Anouk के इस कलेक्शन में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ढेरों स्टाइलिश कुर्ते मौजूद हैं. पुरुषों के लिए प्लीटेड, पैनल वाले और एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन मिल जाएंगे, वहीं महिलाओं के लिए जरी, जरदोजी, थ्रेड वर्क और चिकनकारी जैसे खूबसूरत वर्क वाले कैजुअल और फेस्टिव कुर्ते मौजूद हैं.
फुटवेयर
1. फ्लैट्स और हील
Myntra Big FashionFestival के जरिए आप अपने पैरों को आराम दे सकते हैं. यहां से स्टाइलिश फ्लैट्स और हील्स पर धमाकेदार ऑफर दिए जा रहे हैं. ओपन-टो डिजाइन से लेकर ट्रेडिशनल मोजरी और वेजेज तक, वैरायटी इतनी है कि दिल खुश हो जाए. सबसे अच्छी बात यह है कि ये डिजाइन सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि बाद में भी आराम से पहने जा सकते हैं.
एक्सेसरीज
1. क्लच
एथनिक लुक क्लच के बिना पूरा नहीं होता. शायद यही कारण है कि इस सेल में क्लच पर कम से कम 70% की छूट पर शानदार क्लच मिल रहे हैं. सिंपल और क्लासी डिजाइन से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले क्लच तक, हर फेस्टिव आउटफिट के हिसाब से सही ऑप्शन मिल जाएगा.
2. ज्वेलरी
सही ज्वेलरी के बिना त्योहारों पर रेडी होना अधूरा-सा लगता है. इसलिए Anouk ईयरिंग्स, मंगलसूत्र, ज्वेलरी सेट, ब्रेसलेट, अंगूठियां ऑफर कर रहा है. जिन्हें मैचिंग करने का झंझट पसंद नहीं है, वे सीधे इसके रेडीमेड ज्वेलरी सेट देख सकते हैं.
मिनिमम 70% जैसी भारी डिस्काउंट को देखकर मन ललचाना आम बात है, लेकिन इतनी सारी वैरायटी देखकर कंफ्यूज होने के बजाय थोड़ी समझदारी से शॉपिंग करनी चाहिए. सामान खरीदने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
- ऐसा मटेरियल सेलेक्ट करें, जो लंबे समय तक पहनने में कंफर्टेबल हो और स्किन पर चुभे भी नहीं.
- ऐसे डिजाइन और कलर चुनें, जो अलग-अलग मौकों पर काम आ सकें और जल्दी आउट ऑफ फैशन न हों.
- ऐसे कपड़े लें, जिन्हें दूसरे कपड़ों के साथ आसानी से मिक्स एंड मैच किया जा सके.
- बैग लेते वक्त देख लें कि अंदर स्पेस कितना है और चेन या लॉक मजबूत है कि नहीं.
- ऐसी ज्वेलरी चुनें, जो अलग-अलग आउटफिट के साथ सूट करे और ज्यादा देर पहनने पर भारी न लगे.
चाहे आपको ट्रेडिशनल पहनना पसंद हो या थोड़ा मॉडर्न फ्यूजन टच, Anouk के पास हर किसी की पसंद का सामान एक ही छत के नीचे मौजूद है. पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए यहां बेहतरीन ऑप्शन होने के कारण इस बार फेस्टिव शॉपिंग करना काफी आसान हो गया है. कलर्स, कपड़ों और प्रिंट्स की यह विशाल रेंज आपके वॉर्डरोब में एक नया निखार ले आएगी. सोचिए मत, ऑफर खत्म होने से पहले जल्दी करें और Myntra पर जाकर शॉपिंग शुरू करें
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील