सुबह-सुबह इतनी जल्दबाजी होती है, कि समय कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता. ये समस्या केवल महिलाओं की ही नहीं, बल्कि पुरुषों की भी होती है. बिजी मॉर्निंग में जल्दी तैयार होना हो या किसी फैमिली फंक्शन में जाने की जल्दबाजी हो, ऐसे में शेविंग के लिए ज्यादा समय निकालना मुश्किल हो जाता है. ट्रेडिशनल रेजर से शेविंग करने के लिए शेविंग क्रीम लगानी पड़ती है, ध्यान से रेजर चलाना होता है और समय-समय पर ब्लेड भी बदलने पड़ते हैं. जल्दबाजी में शेविंग करने पर कई बार जबड़े के आसपास बाल छूट जाते हैं या गर्दन के पास शेविंग ठीक से नहीं हो पाती.
ऐसे में इलेक्ट्रिक शेवर आपकी मदद कर सकता है. इससे रोजाना चेहरे के बालों को आसानी से साफ किया जा सकता है और ग्रूमिंग के लिए ज्यादा समय भी नहीं निकालना पड़ता. कुछ इलेक्ट्रिक शेवर में ऐसे फ्लेक्सिबल हेड्स मिलते हैं, जो चेहरे की शेप के हिसाब से घूमते हैं. वहीं, कुछ मॉडल में साइडबर्न और दाढ़ी के कॉर्नर को सही शेप देने के लिए प्रिसिजन ट्रिमर भी मिलता है.
यह भी पढ़ें | Best Products to Use After Shave Under ₹1000: ये फेस वॉश, लोशन और स्प्रे आपके पास जरूर होने चाहिए
Amazon Great Indian Festival में मेंस के लिए कई इलेक्ट्रिक शेवर मौजूद हैं. अगर आप ऑफिस जाने से पहले जल्दी से ड्राई शेव करना चाहते हैं या वीकेंड पर आराम से ग्रूमिंग करना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए टॉप ब्रांड के इलेक्ट्रिक शेवर लेकर आए हैं.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Philips X9000/11 Electric Shaver | 4.2 | ₹13,999 |
| Airluxe Electric Shaver For Men | 3.8 | ₹1,399 |
| Hatteker HT-931 Professional Foil Shaver | 4.0 | ₹849 |
| Enchen MS003 Electric Shaver | 3.4 | ₹859 |
| Noymi ET175 Electric Shaver | 3.6 | ₹1,709 |
ये हैं Amazon Sale में मौजूद इलेक्ट्रिक शेवर
1. Philips X9000/11 Electric Shaver
ठुड्डी, गर्दन और जबड़े के पास शेविंग करना कई बार मुश्किल हो जाता है. खासकर तब, जब चेहरे के बाल अलग-अलग साइज के हों. ये शेवर Hydro SkinGlide फ्लेक्सिबल हेड्स और Triple Lift & Cut टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इनकी मदद से शेवर चेहरे की शेप के हिसाब से बेहतर तरीके से काम करने और बालों को करीब से काटने में मदद करता है.
इसमें SkinIQ Pro टेक्नोलॉजी और 5 स्मार्ट कंट्रोल भी मिलते हैं, जो शेविंग को आसान बना देते हैं. यह इलेक्ट्रिक शेवर वेट और ड्राई, दोनों तरह की शेविंग कर सकता है. यानी आप चाहें तो सुबह जल्दी तैयार होने के लिए बिना पानी के शेविंग कर सकते हैं या फिर शेविंग प्रोडक्ट्स के साथ अपना डेली रूटीन अपना सकते हैं.
2. Airluxe Electric Shaver For Men
अगर शेविंग करते समय जबड़े के आसपास कुछ बाल छूट जाते है, तो ये शेवर आपके लिए बना है. इसमें 3D फ्लोटिंग हेड्स दिए गए हैं, जो अपने आप एडजस्ट होते हैं. इसके डबल-रिंग रोटरी ब्लेड हर बार शेवर चलाने पर चेहरे के बालों को पकड़ने और काटने में मदद करते हैं.
इसमें 9,000 RPM की मोटर दी गई है, जो रेगुलर शेविंग के लिए काम आती है. इसकी रिचार्जेबल बैटरी करीब 90 मिनट चार्ज करने पर 80 मिनट तक चल सकती है. इसमें LED डिस्प्ले मिलता है, जिस पर बैटरी का लेवल, चार्जिंग की जानकारी और सफाई से जुड़े रिमाइंडर देखे जा सकते हैं. ट्रैवल लॉक फीचर से बैग में रखे होने पर शेवर गलती से चालू होने से बच सकता है.
3. Hatteker HT-931 Professional Foil Shaver
हर किसी को रोटरी शेवर पसंद नहीं आता. कुछ लोग छोटे बालों को साफ करने, गर्दन के पास शेविंग करने और दाढ़ी के किनारों को सही शेप देने के लिए फॉइल शेवर पसंद करते हैं. ये शेवर इसी तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें स्टेनलेस स्टील कटिंग ब्लेड और पावरफुल मोटर दी गई है. इसका फॉइल डिजाइन छोटे बालों और हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी को साफ करने के लिए काम आता है. साइडबर्न के आसपास बारीकी से फिनिशिंग करने में भी यह मदद कर सकता है.
बैटरी भी इस शेवर की खासियतों में शामिल है. इसमें 600mAh की लिथियम बैटरी दी गई है, जो करीब 2 घंटे चार्ज करने पर 120 मिनट तक चलती है. इससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है. इस शेवर को USB Type-C के जरिए चार्ज किया जा सकता है.
4. Enchen MS003 Electric Shaver
अगर बाथरूम में सामान रखने की जगह कम है या ट्रैवल बैग पहले से भरा हुआ है, तो बड़ा ग्रूमिंग टूल साथ रखना मुश्किल हो सकता है. ये कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आने वाले शेवर में अल्ट्रा-थिन फॉइल शेविंग सिस्टम दिया गया है और इसका वजन भी काफी कम है.
करीब 123 ग्राम वजन वाला यह शेवर वीकेंड ट्रिप या रोजाना इस्तेमाल के लिए आसानी से साथ ले जाया जा सकता है. इसकी मोटर फॉइल कटिंग सिस्टम के साथ काम करती है, जिससे छोटे बालों और हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी को साफ करने में मदद मिलती है. इसमें फ्लोटिंग शेविंग हेड भी दिया गया है. इसमें पॉप-अप ट्रिमर मिलता है, जिसकी मदद से साइडबर्न को शेप देना, गर्दन के पास के बाल साफ करना काफी आसान है.
5. Noymi ET175 Electric Shaver
चेहरे के सभी हिस्सों पर बाल एक जैसी लंबाई में नहीं बढ़ते. ऐसे में फ्लेक्सिबल शेविंग हेड रोजाना ग्रूमिंग के दौरान मददगार हो सकते हैं. इस शेवर में रोटरी शेविंग सिस्टम दिया गया है, जो 3D फ्लोटिंग हेड्स के साथ आता है. इसका रिचार्जेबल डिजाइन बिना तार के शेविंग करने में मदद करता है. कंपनी का दावा है कि शेविंग कितनी बार की जाती है, इसके आधार पर इसकी बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है. इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं.
यह शेवर वेट और ड्राई, दोनों तरह की शेविंग को सपोर्ट करता है. अगर आपके पास समय कम है, तो बिना किसी एक्स्ट्रा प्रोडक्ट के शेविंग कर सकते हैं. इसका शेविंग हेड अलग किया जा सकता है, जिससे उसे साफ करना आसान हो जाता है.
डेली चेहरे के बालों को साफ रखने के लिए इलेक्ट्रिक शेवर मेंस को काफी लुभा रहे हैं, खासकर तब जब सुबह तैयार होने के लिए ज्यादा समय न हो. Philips अपने फ्लेक्सिबल शेविंग हेड्स और खास टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, तो Hatteker लंबी बैटरी लाइफ देता है, जबकि Enchen का कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रेवल फ्रेंडली बना रहा है. हर मॉडल की अपनी खासियत है. Amazon Great Indian Festival आपको मौका दे रहा है अपनी पसंद के अनुसार शेवर खरीदने का.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील