विज्ञापन

OnePlus Smartphones पर आ गई अब तक की सबसे बड़ी छूट, Amazon Sale ने कर दी कस्‍टमर की बल्‍ले-बल्‍ले

आखिरकार OnePlus Smartphones पर धमाकेदार डिस्‍काउंट आ चुका है. Amazon Sale ने साबित कर दिया है कि OnePlus फोन खरीदना अब किसी की जेब पर भारी नहीं पड़ने वाला.

OnePlus Smartphones पर आ गई अब तक की सबसे बड़ी छूट, Amazon Sale ने कर दी कस्‍टमर की बल्‍ले-बल्‍ले
OnePlus मोबाइल खरीदने का आ चुका है समय. फोटो: AI

ऑफिस की जरूरी मीटिंग है, वीडियो कॉल शुरू होने वाला है लेकिन इसी बीच फोन की बैटरी हो गई गुल. इसी तरह आप पार्टी-वैडिंग में गए हैं,  दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए जैसे ही आपने अपना फोन निकाला, बैटरी के पास नजर आने वाला लाल इंडिकेटर देखकर आपके होश उड़ गए, 2% बैटरी ने आपकी टेंशन बढ़ा दी. ये ऐसी समस्‍याएं हैं, जिनका सामना फोन इस्‍तेमाल करने वाले हर इंसान ने किया होगा. स्‍टाइलिश डिजाइन और दमदार फीचर के लालच में आकर आप मोबाइल खरीद तो लेते हैं, लेकिन बाद में पछताते नजर आते हैं. कस्‍टमर ऐसे फोन लेना चाहते हैं, जो स्‍टाइलिश, अपग्रेड फीचर और आपके जीवन के हर पलों को कैप्‍चर कर सकें.

Amazon Great Indian Festival अपने साथ OnePlus के कई smartphones लेकर आया है, जो अलग-अलग जरूरत को ध्‍यान में रखकर तैयार किए गए हैं. एडवांस कैमरा, बेहतरीन परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाले ये फोन आपकी लाइफ को बेहद आसान बनाने वाले हैं. आज हम आपको OnePlus के टॉप 5 फोन के बारे में बताने वाले हैं.

यह भी पढ़ें | बस ये एक चीज करें यूज, नए जैसा हो जाएगा आपका मोबाइल | UV Steriliser

यह भी पढ़ें | Best Samsung Phones Under ₹30,000: Prime Day Sale में सैमसंग मोबाइल पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, देखें लिस्ट

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
OnePlus 15R4.4₹66,999
 OnePlus 154.6₹84,999
OnePlus 13s3.6₹64,999
 OnePlus N6x4.0₹22,499
OnePlus Nord 64.3₹44,999

ये हैं OnePlus के टॉप 5 Smartphones, देंगे दमदार परफॉर्मेंस

1. OnePlus 15R

वनप्लस 15R उन लोगों के लिए बना है जो चाहते हैं कि उनका फोन भारी से भारी ऐप चलाते वक्त जरा भी न रुके. इसमें Snapdragon 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है. इस वजह से आप इस पर बिना किसी टेंशन के गेमिंग कर सकते हैं, इतना ही नहीं आप इसमें एक साथ कई ऐप्स भी आराम से चला सकते हैं. 165Hz 1.5K डिस्प्ले के चलते ये बेहद स्मूथ लगता है, और फास्‍ट गेमिंग के समय इसका टच जबरदस्त रिस्पांस देता है. इसके अलावा, इसमें अलग से गेमिंग इंजन और Wi-Fi चिप दी गई है.

फीचर्स:

  • इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है 
  • इसकी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी फोन को गर्म नहीं होने देती
  • इसमें AI फीचर भी दिया गया है
  • इस फोन में 165Hz 1.5K डिस्प्ले मौजूद है

2. OnePlus 15

जो लोग एक ही फोन में भारी गेमिंग, अच्छी फोटोग्राफी और एंटरटेनमेंट सब कुछ चाहते हैं, उनके लिए वनप्लस 15 दमदार फोन कहा जा सकता है. इसके अंदर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है और साथ में एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे लंबा इस्तेमाल करने पर भी फोन हीट नहीं होता. इसका 165Hz डिस्प्ले स्क्रॉलिंग को बहुत आसान बनाता है. इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा है. पीछे की तरफ 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं, जो डिटेलमैक्स इंजन पर काम करते हैं, और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. अगर आप वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो यह फोन 120fps पर 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑप्शन देता है.

फीचर्स: 

  • इसमें 7,300mAh की बैटरी मिलती है
  • ये फोन 120W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है
  • इस फोन में विक्टस 2 गोरिल्ला ग्लास दिया गया है
  • ये फोन वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस है

3. OnePlus 13s

हर किसी को बड़े और भारी फोन पसंद नहीं आते जो हाथ में पकड़ने में मुश्किल लगें. वनप्लस 13s उन्हीं लोगों के लिए 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन के साथ आता है, जिससे इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है. छोटे साइज के बावजूद इसमें Snapdragon 8 एलिट प्रोसेसर दिया गया है, जो भारी ऐप्स को आराम से चला लेता है. इसका 120Hz Pro-XDR डिस्प्ले काफी स्मूथ और साफ विजुअल्स देता है.

फीचर्स:

  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के दो बैक और 32MP का फ्रंट कैमरा है
  • क्लियर बर्स्ट फीचर साफ फोटो खींचने में मदद करता है
  • इसमें 5,850mAh की बैटरी मिलती है 
  • ये फोन 80W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करता है

4. OnePlus N6x

वनप्लस N6x को उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनकी लाइफ बिजी है और जो भरोसेमंद फोन पसंद करते हैं. इसकी 7,000mAh बैटरी आराम से लंबा बैकअप देती है, जिससे बार-बार चार्जर की तलाश नहीं करनी पड़ती. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर है, जो डेली यूज करने वाली ऐप्स को बिना अटके चलाता है. फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, और 120Hz डिस्प्ले की वजह से स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ना या स्क्रॉल करना आसान हो जाता है.

फीचर्स:

  • इसमें 13MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलता है
  • 6GB रैम और 128GB स्टोरेज देता है
  • यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है
  • 120Hz डिस्‍प्‍ले इसे यूनिक बनाता है

5. OnePlus Nord 6

जो लोग मोबाइल गेमिंग के दीवाने हैं और चाहते हैं कि फोन की स्पीड हमेशा एक जैसी बनी रहे, उन्‍हें OnePlus Nord 6 फोन आज ही ऑर्डर कर देना चाहिए. इसमें Snapdragon 8s जेन 4 प्रोसेसर और गेमिंग के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं. 

फीचर्स: 

  • इसमें 50MP का सोनी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है
  • 165Hz 1.5K एमोलेड डिस्प्ले गेमिंग को मजेदार बनाता है
  • 9,000mAh की बड़ी बैटरी है
  • यह 80W चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है

OnePlus के स्‍मार्टफोन अपनी स्‍मूथ परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं बल्कि दमदार बैटरी, कैमरा क्‍वालिटी और डिस्‍प्‍ले के लिए भी सभी की पसंद बने हुए हैं. गेमिंग और फोटो क्‍वालिटी भी OnePlus मोबाइल को अन्‍य ब्रांड से अलग बनाती है. यही कारण है कि Amazon Sale में इन फोन पर बंपर ऑफर भी दिया जा रहा है. तो आप इस डील से महरूम न रहें, आज ही अपना फेवरेट फोन ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: