कपड़े धोने के बाद अगर दुपट्टे उलझे मिलें, बेडशीट गांठों में बदल जाए या स्लीव्स अजीब सी लिपटी हों, तो झुंझलाहट होना लाज़मी है. अकसर इसकी वजह होती है वॉशिंग मशीन के ड्रम की सही मूवमेंट न होना. आजकल जब लोग ऐसी मशीनें ढूंढ रहे हैं जो काम आसान करें, तब कपड़े न उलझाने वाली वॉशिंग मशीनें सच में बड़ी राहत बनकर सामने आई हैं.
नए मॉडल्स में अब ऐसे फीचर्स आ गए हैं जो कपड़ों को जोर जोर से घुमाने की बजाय आराम से मूव करवाते हैं. नतीजा? कपड़े कम खराब होते हैं, इस्त्री करना आसान होता है और धुलाई के बाद भी वे ठीक ठाक दिखते हैं. जो परिवार समय भी बचाना चाहते हैं और कपड़ों का ध्यान भी, उनके लिए ये मशीनें बढ़िया अपग्रेड हैं. हम आपके Amazon की बेहतरीन डील्स लाएं हैं, जो आपके काम को और भी आसान बना देंगी.
| Washing Machine | फीचर्स | रेटिंग | रेट |
| Samsung 8 Kg Top Load | Ecobubble और Dual Storm pulsator सिस्टम | 4.4 | ₹23,490 |
| IFB 8 Kg Front Load | गांठ पड़ने की समस्या कम होती है | 4.4 | ₹35,490 |
| Whirlpool 7 Kg Magic Clean Top Load | Express वॉश, Delicate मोड | 4 | ₹15,390 |
| Haier 6 Kg Oceanus Wave Drum Top Load | छोटे परिवारों के लिए बेस्ट ऑप्शन | 4.3 | ₹13,790 |
| VW 7.5 Kg Aqua Spin Semi Automatic | रोज़मर्रा के कपड़ों के लिए बेस्ट | 4.3 | ₹7,499 |
Samsung, Whirlpool, Haier जैसे टॉप ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन पर शानदार डिस्काउंट
1. Samsung 8 Kg Top Load
Samsung की यह मशीन अपने Ecobubble और Dual Storm pulsator सिस्टम की वजह से कपड़ों को कम घुमाती है और ज़्यादा उलझने नहीं देती. इसका Diamond Drum कपड़ों के साथ नरमी से पेश आता है. Hygiene Steam और Stain Wash जैसे फीचर्स बिना कपड़ों को नुकसान पहुंचाए अच्छी सफाई करते हैं. सॉफ्ट क्लोजिंग ढक्कन और कई वॉश ऑप्शन इसे बड़े परिवारों के लिए भी आसान और भरोसेमंद बनाते हैं.
खासियतें:
- Ecobubble और Dual Storm pulsator सिस्टम
- Hygiene Steam और Stain वॉश
- सॉफ्ट क्लोजिंग
- बड़े परिवारों के लिए बेस्ट ऑप्शन
2. IFB 8 Kg Front Load
IFB की यह फ्रंट लोड मशीन हाथ से कपड़े धोने जैसा अनुभव देती है, जिससे गांठ पड़ने की समस्या काफी कम होती है. इसका Crescent Moon Drum पानी की एक परत बनाकर कपड़ों को ज़्यादा रगड़ से बचाता है. मशीन कपड़ों के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी कर लेती है, जिससे नाज़ुक फैब्रिक भी सुरक्षित रहते हैं.
खासियतें:
- फ्रंट लोड मशीन
- Crescent Moon Drum
- ड्यूरेबल ऑप्शन
- गांठ पड़ने की समस्या कम होती है
3. Whirlpool 7 Kg Magic Clean Top Load
Whirlpool की Magic Clean मशीन में स्मार्ट वॉश मूवमेंट और मजबूत स्टील ड्रम है, जो कपड़ों को बेवजह उलझने नहीं देता. इसका Express Wash और Delicate मोड खासकर हल्के कपड़ों के लिए बढ़िया है. जिन इलाकों में पानी हार्ड होता है, वहां इसका हार्ड वाटर वॉश फीचर काफी काम का है.
खासियतें:
- मजबूत स्टील ड्रम
- Express वॉश
- Delicate मोड
- हार्ड वाटर वॉश फीचर
4. Haier 6 Kg Oceanus Wave Drum Top Load
Haier की इस मशीन का Oceanus Wave Drum कपड़ों को सौम्य तरीके से मूव करता है, जिससे धुलाई के दौरान गुच्छे नहीं बनते. Balance Clean Pulsator और स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलकर कपड़ों की अच्छी देखभाल करते हैं. छोटे परिवारों के लिए यह एक बजट फ्रेंडली और काम की मशीन है.
खासियतें:
- Balance Clean Pulsator
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
- छोटे परिवारों के लिए बेस्ट ऑप्शन
- बजट फ्रेंडली
5. VW 7.5 Kg Aqua Spin Semi Automatic
अगर बजट थोड़ा कम है, तो यह सेमी ऑटोमैटिक मशीन भी अच्छा ऑप्शन है. इसका Roller Jet Pulsator पानी को कपड़ों के बीच बराबर फैलाता है, जिससे कपड़े ज़्यादा नहीं उलझते. कॉलर स्क्रबर और अलग अलग वॉश मोड इसे रोज़मर्रा के कपड़ों के लिए उपयोगी बनाते हैं.
खासियतें:
- सेमी ऑटोमैटिक मशीन
- Roller Jet Pulsator
- कॉलर स्क्रबर
- रोज़मर्रा के कपड़ों के लिए बेस्ट
ऐसे फीचर्स जो सच में कपड़े उलझने से बचाते हैं
आज की वॉशिंग मशीनें सिर्फ घूमने फिरने तक सीमित नहीं रहीं. अब उनमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो धुलाई को बेहतर बनाते हैं, जैसे:
- खास ड्रम डिज़ाइन जो कपड़ों को नरमी से घुमाते हैं
- ऐसे Pulsators जो कपड़ों को बराबर मूवमेंट देते हैं
- कपड़ों के हिसाब से काम करने वाले स्मार्ट सेंसर
- स्टीम वॉश जो गहराई से लेकिन आराम से सफाई करता है
- अलग अलग फैब्रिक के लिए बने वॉश प्रोग्रा
सही Anti Tangle वॉशिंग मशीन कैसे चुनें
वॉशिंग मशीन खरीदते समय सिर्फ बड़े बड़े फीचर्स देखकर ही फैसला न लें. सबसे पहले ड्रम के डिज़ाइन पर ध्यान दें. फ्रंट लोड मशीनें आमतौर पर कपड़ों के लिए बेहतर होती हैं, लेकिन आजकल कई टॉप लोड मॉडल भी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. क्षमता भी सही चुनें, क्योंकि छोटी मशीन में ज़्यादा कपड़े ठूंसने से उलझने की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही, डेलिकेट, बेडशीट या क्विक वॉश जैसे स्पेशल मोड रोज़मर्रा में काफी सहूलियत देते हैं.
ऐसी वॉशिंग मशीन जो कपड़े अच्छे से धोए और उन्हें उलझाकर सिरदर्द न बनाए, रोज़ की ज़िंदगी आसान कर देती है. चाहे Samsung की एडवांस टेक्नोलॉजी हो, IFB की स्मार्ट सटीकता या Whirpool, Haier और VW के भरोसेमंद ऑप्शन, ये सभी मशीनें कपड़ों की बेहतर देखभाल करती हैं और धुलाई के बाद की झंझट कम करती हैं. अब इन्हें Amazon पर आसानी से खरीदा जा सकता है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील