विज्ञापन

Smartwatches Under 2500: Amazon Sale में मचेगा धमाल, ब्लूटूथ कॉलिंग और HD डिस्प्ले वाली ये 5 घड़ियां हैं बेस्ट

Deals on Smartwatch: The Great Indian Festival आपको मौका देने वाला है जब आप टॉप ब्रांड की बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं. आज हम इस सेल में 2500 रुपये तक की टॉप 5 स्मार्टवॉच में boAt, Fire-Boltt, Noise, Fastrack के बारे में बताने वाले हैं, जो अलग-अलग फीचर्स और स्टाइल के साथ आती हैं.

Smartwatches Under 2500: Amazon Sale में मचेगा धमाल, ब्लूटूथ कॉलिंग और HD डिस्प्ले वाली ये 5 घड़ियां हैं बेस्ट
Smartwatches Under 2500: Smartwatches हो गई हैं सस्‍ती. फाेटो: AI

Deals on Smartwatch: लंबे समय से मैं अपनी पुरानी स्‍मार्टवॉच से बोर हो रही थी. इसका वही पुराना डायल और फीचर अब मुझे अजीब से लगने लगे थे. लेकिन बजट के चलते मैं खुद को हर बार समझा देती थी. लेकिन अब चूंकि हम सभी जानते हैं कि The Great Indian Festival Sale जल्‍दी ही आने वाली है. तो सोचा क्‍यों न अपनी इच्‍छा को पूरा किया जाए. इस सेल के दौरान दमदार फीचर, स्‍टाइलिश और बजट फ्रेंडली स्‍मार्टवॉच खरीदना किफायती साबित हो सकता है, बशर्ते हम समय रहते अपनी फेवरेट घड़ी कार्ट में डाल लें. बड़ा डिस्प्ले, ब्‍लूटूथ कॉलिंग,  हेल्थ-ट्रैकिंग और स्पोर्ट्स मोड तक जैसे लेटेस्‍ट फीचर वाले कई बड़े ब्रांड की स्‍मार्टवॉच यहां से ऑर्डर की जा सकती हैं.

अगर आप भी मेरी तरह The Great Indian Festival Sale से स्‍मार्टवॉच लेने का मन बना रहे हैं, तो आज मैं आपको इस सेल की टॉप 5 स्‍मार्टवॉच के बारे में बताने वाली हूं, हर मॉडल अपनी अलग खूबी और फीचर के चलते सभी की पसंद बना हुआ है. आप भी अपनी जरूरत को समझें और अपनी फेवरेट घड़ी को कार्ट में डाल लें.

ये भी पढ़ें: Timex Smartwatch For Men & Women: ब्लूटूथ कॉलिंग और लंबी बैटरी लाइफ समेत कई दमदार फीचर से लैस हैं ये घड़ियां

ये हैं 2500 में आने वाली टॉप 5 Smartwatches

1. boAt Wave Call 3 Smartwatch

अगर आप बड़े  डिस्‍प्‍ले के साथ कॉलिंग फंक्‍शनैलिटी पसंद करते हैं, तो ये स्‍मार्टवॉच आपका दिल जीत लेगी. इसमें 1.83-इंच की HD टचस्‍क्रीन दी गई है, जो नोटिफिकेशन को बेहतर तरीके से देखने में मदद करती है. इसमें ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है. 

फीचर्स:

  • कई स्‍पोर्ट्स मोड के साथ आती है
  • इसमें HD टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले मौजूद है
  • एडवांस ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है
  • ये IP68 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस है

2. Fire-Boltt Phoenix Pro Round Smart Watch

ये स्मार्ट वॉच क्लासिक गोल घड़ी के लुक को लेटेस्‍ट फीचर्स और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ लेकर आती है. इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से बनाया गया है. इसमें 1.39-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिससे सब कुछ साफ दिखाई दिखता है. इसके ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से आप सीधे कलाई से ही कॉल उठा सकते हैं.

फीचर्स:

  • इसमें 1.39-इंच का गोल डिस्‍प्‍ले है
  • ये घड़ी वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है
  • 120+ स्‍पोर्ट्स मोड मौजूद हैं
  • ट्रेडिशनल फील देती है

3. Noise ColorFit Twist Go Smartwatch

ये स्मार्टवॉच मेटल फिनिश वाली बॉडी और 1.39-इंच डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें सेहत और डेली लाइफ की जरूरत के कई फीचर्स मौजूद हैं. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SPO2 ट्रैकिंग मिलती है, जो उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है, जो अपने स्मार्टफोन से जुड़े रहने के साथ हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहते हैं.

फीचर्स:

  • 1.39-इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आती है
  • इसे मेटल से बनाया गया है
  • हेल्‍थ ट्रेकिंग और ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी
  • इसमें NoiseFit ऐप कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया गया है

4. Fastrack Jupitor R2 Smart Watch

इस घड़ी में आपको कम कीमत में कई फीचर्स मिलने वाले हैं. इस घड़ी में 500 निट्स ब्राइटनेस वाला 1.38-इंच का TFT डिस्प्ले और मैटेलिक बेजेल दिया गया है, जो इसे काफी अलग और स्‍पेशल लुक देता है. इसके सिंगलसिंक ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर की मदद से आप सीधे अपनी कलाई से ही फोन कॉल कर सकते हैं, कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं और कॉन्टैक्ट्स को हैंडल भी कर सकते हैं.

फीचर्स:

  • 1.38-इंच TFT डिस्‍प्‍ले के साथ आएगी
  • इसमें लेटेस्‍ट SingleSync ब्‍लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है
  • 100+ स्‍पोर्टस मोड
  • इसकी बैटरी 5 दिन तक चलती है

5. Fastrack VOX Neo Smart Watch

ये स्मार्ट वॉच इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम घड़ी कही जा सकती है, जिसे खासतौर पर फिटनेस, सेहत और डेली लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें 1.47-इंच का ट्रू एचडी डिस्प्ले दिया गय है. ये काफी पतली घड़ी है, जिससे इसे पहनने के बाद आपको हाथ पर जरा भी हैवी फील नहीं होगा.

फीचर्स:

  • 1.47-इंच ट्रू HD डिस्प्ले के साथ मिलेगी
  • इसमें वायरलेस ट्रैकिंग भी आएगी
  • इसमें कई तरह के स्‍पोर्टस मोड मौजूद हैं
  • मॉर्डन डिजाइन 

The Great Indian Festival Sale में चुनी गई ये स्मार्टवॉच अलग-अलग बजट में कनेक्टिविटी, फिटनेस ट्रैकिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आती हैं. बड़े HD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और आईपी68 रेटिंग समेत कई लेटेस्‍ट फीचर के साथ आने वाली ये स्‍मार्टवॉच आपको कुछ नया ट्राई करने के लिए प्रेरित करती हैं. खरीदारी करने वाले अपनी जरूरत के हिसाब से इन फीचर्स की तुलना करके अपने लिए सही स्मार्टवॉच चुन सकते हैं. इन्हें Amazon से काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: