विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में आपके सोशल मीडिया पर भी आएंगे जमकर View, इन Ring Lights से बनाएं दमदार Reels

फेस्टिव सीजन में बेहतर वीडियो कंटेंट बनाना हर कोई चाहता है. लेकिन इसके लिए सही लाइटिंग होना जरूरी हो जाता है, खासकर रील्स बनाने के लिए. Amazon पर 4500 रुपये के अंदर कई रिंग लाइट मौजूद हैं, जो अलग-अलग साइज और फीचर्स के साथ आती हैं.

फेस्टिव सीजन में आपके सोशल मीडिया पर भी आएंगे जमकर View, इन Ring Lights से बनाएं दमदार Reels
Ring Light से बनाए दमदार रील्‍स. फोटो: AI

नवरात्रि के साथ त्योहारों के सीजन की शुरूआत हो जाएगी और हर कोई अपने फोन से रील्स बनाने में लग जाएगा. लेकिन बात यह है कि बेहतरीन कंटेंट केवल अच्छे आउटफिट या डांस स्टेप्स से नहीं बनता. इसकी असली शुरुआत सही लाइटिंग से होती है. अगर लाइट सही नहीं है, तो बेस्‍ट शॉट भी फीका लग सकता है. चाहे वो दिवाली आउटफिट का लुक दिखाना हो, डांडिया डांस का वीडियो बनाना हो या फिर मेकअप का कोई इंस्‍टेंट मेकओवर, एक रिंग लाइट बहुत बड़ा डिफरेंस लाने का दम रखती है. Amazon पर हर तरह के बजट और साइज में कई रिंग लाइट मौजूद हैं.

किसी भी लाइट को सेलेक्‍ट से पहले अपनी शूटिंग की जगह के बारे में सोचें. एक छोटी 10 इंच की लाइट छोटे डेस्क के लिए सही है. अगर आप फुल बॉडी वीडियो, डांस रील्स या आउटफिट चेंज करने वाले वीडियो बनाते हैं, तो लंबा स्टैंड और बड़ी रिंग लाइट आपके लिए सही रहने वाली है. त्योहारों वाली रील्स के लिए, जहां कलरमाहौल ही सब कुछ होता है, वहां एक RGB मॉडल आपको सही माहौल बनाने के लिए कलर्स को ट्राई करने में मदद करता है.

ये भी  देखें: Smart Speaker Under 40000: इस फेस्टिव सीजन घर लाएं ये धांसू स्मार्ट स्पीकर्स, संगीत से दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
Digitek DRL-18RT C9 LED Ring Light4.2₹3,899
Osaka 18-Inch LED Ring Light3.8₹2,999
AYL RGB 12-inch Ring Light4.0₹999
Kreo Ring Light 12 3.9₹849
Sounce 14 Inch RGB LED Ring Light4.31499

ये हैं 4500 रुपये के अंदर आने वाली बेस्‍ट रिंग लाइट

1. Digitek DRL-18RT C9 LED Ring Light

यह मॉडल उन क्रिएटर्स के लिए बना है जो खड़े वाले यानी वर्टिकल वीडियो शूट करते हैं और जिन्हें एक लंबे स्टैंड की जरूरत होती है. इसका 250cm वाला स्टैंड बहुत फायदा देता है. इससे पूरी बॉडी का वीडियो आसानी से कवर किया जा सकता है और कुछ भी बेकार तरीके से कटता नहीं है. इसे वायरलेस रिमोट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है और अपनी जगह से उठे बिना ही ब्राइटनेस और कलर टोन को बदला जा सकता है.

फीचर:

  • इसमें USB सपोर्ट भी दिया गया है
  • इसके साथ में स्टैंड भी आता है
  • ब्राइटनेस को एडजस्‍ट भी कर सकते हैं
  • Vloggers के लिए बेस्‍ट है

2. Osaka 18-Inch LED Ring Light

18 इंच का बड़ा घेरा तब बहुत मददगार होता है जब आप किसी ऐसे कमरे में शूट कर रहे हों, जहां नेचुरल लाइट कम आती है. ये रिंग लाइट पूरे फ्रेम पर एक जैसी रोशनी देती है. इसमें 3200K से 5600K तक कलर टोन एडजस्ट करने की सुविधा है, जिससे आप त्योहारों के लिए लाइट येलो या फिर व्‍हाइट लुक चुन सकते हैं. 

फीचर:

  • ज्यादा लाइट के लिए इसमें 18 इंच का बड़ा घेरा दिया गया है
  • 3200K से 5600K तक कलर टोन सेट कर सकते हैं
  • साथ में 360 डिग्री घूमने वाला फोन होल्डर भी मिलता है
  • होल्डर ज्यादातर स्मार्टफोन में आराम से फिट हो जाता है

3. AYL RGB 12-inch Ring Light

घर के अंदर रील्स शूट करने के लिए इसका 12 इंच का साइज परफेक्‍ट है. इसमें नॉर्मल व्‍हाइट और येलो लाइट के मोड तो हैं ही, साथ ही कई RGB कलर भी मौजूद हैं, जो आपके कंटेंट को एक अलग ही माहौल देते हैं. इसमें ट्राइपॉड स्टैंड और फोन होल्डर भी दिया गया है. 

फीचर:

  • कई तरह के RGB कलर मोड के साथ आती है
  • यह यूएसबी से चल सकती है
  • रोशनी को कम या ज्यादा किया जा सकता है
  • लाइटवेट होने के चलते कहीं भी ले जा सकते हैं

4. Kreo Ring Light 12 

ये 12 इंच की लाइट तीन मोड में 1000 ल्यूमेन्स की ब्राइटनेस देती है: ब्राइट येलो, ओशनिक ब्लू और नेचुरल वाइट. यह USB-A से जुड़ती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है. इसका ट्राइपॉड छोटा और हल्का है. डेस्क पर रहकर काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए यह ऑल-राउंडर लाइट कही जा सकती है.

फीचर:

  • 3 कलर मोड के साथ 1000 ल्यूमेन्स की रोशनी देती है
  • USB-A से चलती है
  • स्मार्टफोन और कैमरा दोनों के लिए परफेक्‍ट है
  • इसके साथ लाइट और छोटा ट्राइपॉड भी मिलता है

5. Sounce 14 Inch RGB LED Ring Light

इस 14-इंच की लाइट में RGB कलर मिलते हैं, जो लाइटिंग का एक अलग ही एक्‍सपीरिएंस देने वाले हैं. आप केवल व्‍हाइट या येलो कलर के बजाय इसमें कई कलर्स को ट्राई कर सकते हैं. यह उन रील्स के लिए काफी काम आती है जब कलरफुल बैकग्राउंड या लाइटिंग इफेक्ट से वीडियो दिखने में और अट्रेक्टिव बनाना हो.

  • फीचर:
  • एंड्रॉइड व IOS दोनों फोन के साथ काम करती है
  • क्रिएटिव लाइटिंग के लिए इसमें RGB कलर मोड मौजूद है
  • कम-ज्यादा करने के लिए इसमें लाइट के कई लेवल दिए गए है
  • ट्राइपॉड स्टैंड और फोन होल्डर के साथ आती है

सच तो यह है कि रील्स को लोगों की नजरों में लाने की आधी जंग सही रोशनी से ही जीती जाती है. Amazon पर ये पांच ऐसे ही प्रोडक्ट्स हैं, जो रील्‍स की शुरुआत करने वालों से लेकर प्रोफेशनल क्रिएटर्स तक सभी के काम आ सकती हैं. इस त्योहार के सीजन में चाहे कोई झटपट आउटफिट वाली रील बनानी हो या पूरा डांस वीडियो, रिंग लाइट वो अकेली चीज है, जो पहले ही टेक से आपके वीडियो में साफ फर्क दिखाती है. अभी Amazon पर जाकर इन्‍हें ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: