Skin Care Tips:आज की तेजी से भागती लाइफस्टाइल में न तो ठीक से खान-पान का ख्याल रखा जा सकता है और न ही अच्छी देखभाल मिल पाती है. इसका सीधा असर हमारी बॉडी पर देखने को मिलता है, खासकर चेहरे पर. किसी भी चीज का पॉजिटिव और नेगेटिव इफेक्ट चेहरे पर भी देखने को मिलता है, जैसे आंखों के नीचे डार्क सर्कल, चेहरे पर झुर्रियां, बेजान स्किन और चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना.
आयुर्वेद में कहा गया है, “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति." इसका मतलब है कि अच्छी और संतुलित नींद शरीर को शक्ति, पोषण, ज्ञान और सुख देने का काम करती हैं. रात को सोते वक्त हमारा शरीर खुद की मरम्मत करने में लग जाता है. शरीर का हर अंग खुद को फिल्टर करता है. यह रिपेयर सेल्स हमारी त्वचा में भी बनती है. जितनी ज़्यादा कोशिकाओं का निर्माण होता है, उतना ही शरीर उर्जावान और चेहरा चांद की तरह चमक उठता है. यही कारण है कि अच्छी नींद को हमेशा 'ब्यूटी स्लीप' कहा जाता है. हालांकि तनाव भरी जिंदगी में ठीक से नींद आना भी बड़ा टास्क है.
ये भी देखें: अब टच-अप की झंझट खत्म, ₹500 से कम में बेस्ट हाई-पिगमेंट, लॉन्ग-स्टे, ट्रांसफर-फ्री लिपस्टिक, हर शेड है कमाल
कई लोगों को रात के समय गहरी नींद न आने की परेशानी होती है और ऐसे में दवा का सहारा लेना पड़ता है. आयुर्वेद में नींद लाने के कई बेहतरीन उपाय बताए गए हैं, जिससे नींद को गहरा और आरामदायक बनाया जा सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करें. रात को तलवों की मालिश करने से तनाव कम होता है. तनाव कम होता है, तो मस्तिष्क में नींद में सहायक हॉर्मोन तेजी से बनते हैं और अच्छी और गहरी नींद आती.
ये भी देखें: अब अपनी ब्यूटी को दें नया अंदाज, Revlon के Makeup Products को आज ही करें ऑर्डर
इसके अलावा, सोने से पहले गुनगुना दूध लेना भी नींद लाने में मदद कर सकता है. इसके लिए दूध में जायफल या कच्ची हल्दी मिलाई जा सकती है. ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि रात के समय स्क्रीन टाइम कम करें और सोने से पहले कमरे का वातावरण शांत रखें. हल्की रोशनी में गहरी सांस लें और फिर सोने की कोशिश करें.
FAQ
सवाल 1: अच्छी नींद का शरीर पर क्या प्रभाव होता है?
जवाब: अच्छी नींद से चेहरे की कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है.
सवाल 2: रात को सोने से पहले तलवों की मालिश क्यों करनी चाहिए?
जवाब: तलवों की मालिश से तनाव कम होता है और मस्तिष्क में नींद लाने वाले हॉर्मोन बनते हैं जिससे गहरी नींद आती है.
सवाल 3: नींद में सुधार के लिए कौन-कौन से आयुर्वेदिक उपाय हैं?
जवाब: तलवों की मालिश, गुनगुना दूध में जायफल या हल्दी मिलाकर पीना और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा शाइन करती रहे, तो आज ही Myntra पर मौजूद इन ब्यूटी प्रोडक्ट को आज ही ऑर्डर करें-
इनपुट: आईएएनएस
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील