विज्ञापन

ये हैं डेली यूज के लिए बेस्‍ट माउथवॉश, देते हैं दमदार रिजल्‍ट, दाम भी है कम, खरीदने में न करें देरी

माउथवॉश (Mouthwash) से मुंह को ताजगी मिलती है, लेकिन माउथवॉश खरीदते समय इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट और अपने मसूड़ों की स्थिति को ध्यान में रखें. अगर आप भी अच्‍छी कवालिटी का Mouthwash खरीदना चाह रहे हैं, तो Amazon पर हर ब्रांड के Mouthwash उपलब्‍ध हैं.

ये हैं डेली यूज के लिए बेस्‍ट माउथवॉश, देते हैं दमदार रिजल्‍ट, दाम भी है कम, खरीदने में न करें देरी
Mouthwash हमेशा अच्‍छी क्‍वलिटी का ही खरीदें. फोटो: AI

सुबह उठते ही ब्रश करना और फिर मुंह की ताजगी के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करना अब कई लोगों की रोज की आदत बन चुका है. कुछ लोग इसे सांसों की बदबू दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ को लगता है कि माउथवॉश करने से दांत और मसूड़े ज्यादा साफ रहेंगे. हालांकि माउथवॉश मुंह की सफाई में मदद जरूर करता है, मगर यह ब्रश और दांतों के बीच की सफाई नहीं कर सकता. 

अगर आप भी चाहते हैं, आपके मुंह से जरा भी बदबू न आए, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के माउथवॉश लेकर आ चुका है. टॉप ब्रांड के ये माउथवॉश बिना किसी नुकसान के दमदार असर दिखाते हैं. लेकिन हर दिन इन्‍हें इस्तेमाल करने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि आप किस तरह का माउथवॉश इस्तेमाल कर रहे हैं और उसका सही तरीका क्या है.

ओरल हाइजीन रूटीन करें फॉलो

माउथवॉश से कुल्ला करने के बाद मुंह ताजगी भरा जरूर लगता है, लेकिन इससे दांतों पर जमी गंदगी पूरी तरह नहीं निकलती. ब्रश दांतों की सतह पर जमा गंदगी और प्लाक को हटाने में मदद करता है. वहीं दांतों के बीच फंसे खाने को साफ करने के लिए के लिए फ्लॉस या इंटरडेंटल ब्रश की जरूरत पड़ती है.इसलिए माउथवॉश को ब्रश का विकल्प मानना गलत है. इसे जरूरत के मुताबिक रोज की ओरल हाइजीन रूटीन में शामिल किया जा सकता है.

अब फीके नेल पेंट से खराब नही होगा आपका फेस्टिव लुक, हर आउटफिट पर जचेंगे ₹500 में आने वाले ये शेड

अपने कंफर्ट को न करें इग्‍नोर

बाजार में कई तरह के माउथवॉश मिलते हैं. किसी का इस्तेमाल बदबू के लिए किया जाता है, तो किसी को मसूड़ों या दूसरी दांतों की परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. इसलिए सिर्फ अच्छा स्वाद या बड़ी कंपनी देखकर माउथवॉश खरीदना सही नहीं है. अगर आपको दांत या मसूड़ों से जुड़ी कोई परेशानी है तो डेंटिस्ट से पूछकर माउथवॉश लेना बेहतर रहेगा.

अगर मुंह में हो जलन तो क्‍या करें?

कुछ माउथवॉश इस्तेमाल करने पर मुंह में तेज जलन होती है. कई लोगों को लगता है कि जलन ज्यादा है तो माउथवॉश ज्यादा असरदार होगा. ऐसा जरूरी नहीं है.जलन कुछ खास चीजों की वजह से हो सकती है, जैसे अल्कोहल या उसमें डाला गया फ्लेवर. अगर हर बार इस्तेमाल के बाद ज्यादा जलन या परेशानी हो रही है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

झाडू जैसे बेजान बालों से हैं परेशान? मेथी दाने के इन Hair Mask से 1 हफ्ते में पाएं पार्लर जैसा स्मूथ लुक

माउथवॉश खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान

बोतल पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें. उसमें कौन-कौन सी चीजें डाली गई हैं, यह देखना जरूरी है. खासकर अगर आपका मुंह जल्दी सूखता है या किसी चीज से जलन होती है तो ऐसा प्रोडक्ट चुनने से बचें, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. हर व्यक्ति के लिए एक ही माउथवॉश सही हो, यह जरूरी नहीं है.

बढ़ती उम्र को रोक देंगे ये एंटी-एजिंग बायो-सेल्यूलोज मास्क, घर बैठे देंगे पार्लर जैसा ग्लो

समय पर डेंटिस्ट से करें संपर्क

अगर माउथवॉश करने के बाद सांसों की बदबू वापस बनी रहती है, तो इसकी वजह कुछ और हो सकती है. दांतों और मसूड़ों की बीमारी भी इसकी वजह बन सकती है. ऐसे में बार-बार माउथवॉश करने के बजाय डेंटिस्ट से जांच कराना ज्यादा बेहतर रहेगा.

ये हैं टॉप ब्रांड के माउथवॉश

इनपुट: आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: