फेस्टिव सीजन आने वाला है, और अब शुरू होगा आउटफिट, फुटवेयर और अपने लुक पर एक्स्ट्रा ध्यान देने का दौर. जहां आउटफिट और फुटवेयर सेलेक्ट करने में हमें समय नहीं लगता, लेकिन बात जब हेयर केयर की आती है, तो यहां हमें एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत होती है. हेयर स्टाइल से लेकर सिंपल ओपन हेयर तक, हम चाहते हैं, हमारे बाल लहराते और शाइन करते नजर आएं. इस लिहाज से मेथी दाने का हेयर मास्क बेहद कारगर होता है.
मेथी के दाने हमारी किचन में बहुत आम इंग्रेडिएंट हैं. इनका इस्तेमाल सब्जियों, दाल और दूसरी चीजों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन यही छोटे-छोटे दाने बालों की देखभाल में भी काम आ सकते हैं. खासकर जब बाल रूखे, बेजान या कमजोर नजर आने लगें, तब मेथी से बना मास्क दमदार सॉल्यूशन हो सकता है. इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प के लिए मददगार होते हैं. अगर आप भी मेथी दाने के गुणों से भरपूर हेयर मास्क तलाश रहे हैं, तो Myntra आपके लिए दमदार ऑप्शन लेकर आया है. कई नेचुरल इंग्रेडिएंट से बने ये हेयर मास्क बालों को मजबूती देते हैं और घने बालों की इच्छा को पूरा करते हैं. इन्हें खरीदने से पहले मेथी दाने के बारे में आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं.
मेथी है प्रोटीन का दमदार सोर्स
मेथी में प्रोटीन बेहतर मात्रा में पाया जाता है. इसके बीजों में प्रोटीन और कई अमीनो एसिड पाए जाते हैं. बालों का मुख्य ढांचा ही केराटिन नाम के प्रोटीन से बना होता है. इसलिए बालों की अच्छी सेहत के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना जरूरी है. मेथी खाने से मिलने वाला प्रोटीन शरीर के पोषण में मदद करता है. वहीं, मेथी का लेप बालों पर लगाने से बालों की सतह मुलायम और बेहतर महसूस होती है.
मेथी की खासियत है गैलेक्टोमैनन
मेथी की एक खासियत यह भी है कि इसमें गैलेक्टोमैनन नाम का घुलनशील रेशा भी होता है. पानी में भिगोने के बाद मेथी के दाने चिपचिपे हो जाते हैं. यही चिपचिपापन मेथी के पेस्ट को बालों पर एक हल्की परत बनाने में मदद करता है. यह परत बालों में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है. इसी वजह से मेथी का इस्तेमाल करने के बाद रूखे बाल ज्यादा मुलायम लगते हैं.
बढ़ती उम्र को रोक देंगे ये एंटी-एजिंग बायो-सेल्यूलोज मास्क, घर बैठे देंगे पार्लर जैसा ग्लो
पोषक तत्वों से भरपूर है मेथी
मेथी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और निकोटिनिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आयरन शरीर के लिए जरूरी है और इसकी कमी होने पर बाल झड़ने की समस्या पैदा होती है. लेकिन सिर पर मेथी का पेस्ट लगाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी नहीं होगी. इसके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना पड़ेगा.
बिना मेकअप भी चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, हर लड़की के बैग में जरूर होने चाहिए ये 5 जादुई 'Lip Tint'
ये हैं टॉप ब्रांड के मेथी दाने से बने हेयर मास्क
अगर बाल बहुत रूखे हैं, तो मेथी के लेप में थोड़ा नारियल तेल मिलाए. नारियल तेल बालों को मुलायम बनाने और उनकी सतह पर नमी बनाए रखने में मदद करता है. मेथी का इस्तेमाल करते समय सावधानी भी जरूरी है. पहली बार लगाने से पहले थोड़ी मात्रा त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें. अगर जलन, खुजली या लाल चकत्ते हों तो इसका इस्तेमाल न करें. तो अब देर किस बात की है, Myntra पर जाएं और शॉपिंग शुरू करें.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील