विज्ञापन

पार्लर जैसा निखार मिलेगा घर पर! स्किन टाइप के अनुसार ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी, चेहरा देखकर रह जाएंगे हैरान

मुल्तानी मिट्टी स्किन क्‍लीनिंग और निखार के लिए नेुचरल इंग्रेडिएंट मानी जाती है, जो एक्‍स्‍ट्रा ऑयल, धूल और गंदगी हटाने में मदद करती है. अलग-अलग स्किन टाइप के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल, दही, शहद या एलोवेरा मिलाकर करना चाहिए. अगर आप मुल्‍तानी मिट्टी खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपको बेस्‍ट ऑप्‍शन दे रहा है.

पार्लर जैसा निखार मिलेगा घर पर! स्किन टाइप के अनुसार ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी, चेहरा देखकर रह जाएंगे हैरान
इस फेस्टिव सीजन अपने चेहर पर लाएं निखार. फोटो: IANS Hindi

आज के समय में चेहरे पर निखार लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के चलते लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने में हिचकिचाते है. ऐसे में वे प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे है. इन्हीं प्राकृतिक चीजों में मुल्तानी मिट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है. आज भी घरों में इसका इस्तेमाल त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए किया जाता रहा है. मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह चेहरे पर जमा एक्‍स्‍ट्रा ऑयल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करती है. 

मुल्तानी  मिट्टी में मौजूद नेचुरल एलिमेंट्स स्किन क्‍लीनिंग और फ्रेश महसूस कराने में मददगार होते हैं. हालांकि, सभी की त्वचा अलग होती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मिलाई जा सकती हैं, जो अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से बेहतर असर दे सकें.

अब चूंकि फेस्टिव सीजन आ रहा है, तो हम सभी अपनी स्किन में निखार लाने की तैयारी शुरू कर देंगे, वर्किंग से लेकर हाउस वाइफ तक, महिलाएं हो या पुरुष सभी पुरुष चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की मुल्तानी  मिट्टी ऑफर कर रहा है, ये न केवल स्किन पर निखार ला सकती है, बल्कि स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाती. लेकिन इसे खरीदने से पहले आइए इसके बारे में थोड़ा और जानते हैं.

सफेद बालों की छुट्टी! ₹1000 के अंदर घर लाएं ये 5 बेस्ट नेचुरल और अमोनिया-फ्री हेयर कलर, असर कर देगा हैरान

ऑयली स्किन वाले मुल्तानी  मिट्टी कैसे यूज करें

ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण फायदेमंद है. जिन लोगों के चेहरे पर ज्यादा तेल आता है, उनके लिए यह पैक त्वचा को साफ करने में मदद करता है. गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है. मुल्तानी मिट्टी के साथ इसे मिलाकर लगाने से चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल कम महसूस होता है और त्वचा ज्यादा साफ नजर आती है. इसे कुछ समय तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें. लेकिन बता दें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा में रूखापन आ सकता है.

फाउंडेशन से लेकर आईशैडो तक, डल फेस पर इंस्टेंट शाइन लाएंगे Huda Beauty के ये टॉप 5 मेकअप प्रोडक्ट्स

अगर है ड्राई स्किन, तो ऐसे करें मुल्तानी  मिट्टी यूज

अगर त्वचा रूखी या बेजान नजर आती है तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाए. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम महसूस होता है. वहीं, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने में मदद करती है. दोनों का मिश्रण त्वचा को तरोताजा करता है. सेंसेटिव त्वचा वाले लोगों को इसे पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देखना चाहिए.

डैंड्रफ, एक्स्ट्रा ऑयल और टूटते बालों से मिलेगा छुटकारा; मात्र ₹500 के अंदर घर लाएं ये बेस्ट Scalp Massagers

नॉमर्ल स्किन के लिए मुल्तानी  मिट्टी में जरूर मिलाएं शहद

सामान्य त्वचा वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाना फायदेमंद होता है. शहद में प्राकृतिक नमी बनाए रखने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूखने से बचाने में मदद करते हैं. कई लोगों को मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद त्वचा में खिंचाव महसूस होता है, ऐसे में शहद मिलाने से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलती है. यह मिश्रण चेहरे को ज्यादा मुलायम और फ्रेश दिखाने में मदद करता है.

टैनिंग से भी बचाती है मुल्तानी  मिट्टी

धूप के कारण अगर त्वचा पर जलन महसूस हो रही है, तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, और इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का मिश्रण त्वचा को राहत देने और चेहरे को तरोताजा महसूस कराने में मददगार होता है.

बालों में बढ़ गया है Frizz? घर बैठे जानें इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके और देखें Hair Serums की बेस्ट डील्स

मुल्‍तानी मिट्टी के बारे में क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

एक्‍सपर्ट की मानें तो, प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी जरूरी है. हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती, इसलिए कोई भी नया फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. अगर त्वचा पर जलन, खुजली या रेडनेस दिखाई दें तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

ये हैं टॉप ब्रांड क मुल्‍तानी मिट्टी

FAQ
सवाल 1: मुल्तानी मिट्टी के फायदे क्या हैं?

जवाब: मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी हटाकर त्वचा को साफ और तरोताजा बनाती है.

सवाल 2: ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?
जवाब: ऑयली स्किन पर मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं, फिर धो लें। यह त्वचा को साफ और ताजा बनाता है.

सवाल 3: ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाएं?
जवाब: ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाएं, यह त्वचा को मुलायम और ताजा बनाता है.

इनपुट: आईएएनएस

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: