विज्ञापन

स्किन की ड्राईनेस को कहें बाय-बाय, सुबह के ग्लो के लिए आज ही आर्डर करें ये जेल क्लींजर

सुबह उठने के बाद फेस वॉश करना हमारी लाइफ का सबसे पहला काम कहा जा सकता है. लेकिन इसके लिए लाइट जेल या फोम क्‍लींजर बेहतर होते हैं ये त्वचा की नमी बनाए रखते हैं.

स्किन की ड्राईनेस को कहें बाय-बाय, सुबह के ग्लो के लिए आज ही आर्डर करें ये जेल क्लींजर
Face wash ke liye konse product best hain: सुबह उठते ही चेहरे पर न यूज करें हार्श प्रोडक्‍ट. फोटो: AI

Face wash ke liye konse product best hain: क्‍या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप सुबह उठे हों, और मुंह धोने का मन न कर रहा हो. दस तरह के स्किनकेयर स्टेप्स, एसिड वाले ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट और क्ले क्‍लींजर के चक्कर में हम यह भूल ही गए हैं कि सुबह फेस वॉश करने का मतलब रात की तरह स्किन को घिसना नहीं होता. रातभर घर के अंदर रहने के बाद चेहरे पर दिनभर जैसी धूल-मिट्टी नहीं जमती, ऐसे में इस पर कैमिकल वाले प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करने से बचना चाहिए. सुबह बस रात का पसीना, थोड़ा बहुत एक्‍स्‍ट्रा ऑयल और रात में लगाई क्रीम का असर साफ करना होता है, ताकि आप नए सिरे से मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगा सकें.

इसीलिए सुबह के समय बहुत ज्यादा कड़क फेस वॉश लगाने की जरूरत नहीं होती. जिस फेस वॉश से मुंह धोने के बाद त्वचा बिल्कुल खिंची-खिंची और सूखी महसूस हो, वह कुछ मिनट तो अच्छा लग सकता है पर थोड़ी ही देर में स्किन इरिटेट होने लगती है. जब चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत न हो, तब लाइट जेल या फोम वाले क्‍लींजर बेस्‍ट होते हैं, ये जो स्किन की कुदरती नमी बनाए रखते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon से हम आपके लिए टॉप स्किन केयर प्रोडक्‍ट लेकर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: ₹500 के अंदर खरीदें ये Massagers, फेस्टिव सीजन में डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प नहीं करेंगे परेशान

सुबह की ताजगी के लिए ये हैं बेस्‍ट फेस वॉश

1. CeraVe Foaming Cleanser

यह जेल वाला फोमिंग क्‍लींजर नॉर्मल से ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बनाया गया है. यह चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को बिना स्किन को सुखाए आराम से निकाल देता है. इसमें तीन तरह के जरूरी सेरामाइड्स, हयालोरोनिक एसिड और नायसिनामाइड मौजूद हैं जो स्किन की ऊपरी लेयर को जरा भी नुकसान नहीं होने देते.

फायदे: 

  • डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से तैयार किया गया है
  • इसमें किसी तरह की खुशबू नहीं आती
  • बेहद हल्‍का झाग बनाता है
  • स्किन को हाइड्रेट करता है

2. The Body Shop Vitamin E Gentle Facial Wash

अगर सुबह उठते ही आपकी स्किन ऑयली के बजाय थोड़ी सूखी लगे, तो यह फेस वॉश आपका दिल जीत लेगा. ये बेहद सॉफ्ट है. इसमें विटामिन ई और रास्पबेरी सीड ऑयल मिलाया गया है, जिससे मुंह धोने के बाद स्किन में खिंचाव या सूखापन बिल्कुल महसूस नहीं होता. 

फायदे: 

  • हर तरह की त्वचा पर यूज कर सकते हैं
  • स्किन को नमी देता है
  • इसमें विटामिन E और रास्पबेरी सीड ऑयल मिलाया गया है
  • इसका टेक्‍सचर क्रीम की तरह फील होता है

3. Asaya Dark Spot Removal Face Wash

यह फेस वॉश चेहरे के दाग-धब्बों और अनइवन टोन को ठीक करने का काम करता है. इसमें अल्फा अर्बुटिन, कोजिक एसिड और ब्रांड का मेलामी कॉम्प्लेक्स मिलाया गया है जो जिद्दी निशानों पर असर दिखाते हैं. साथ ही नायसिनामाइड और प्रोबायोटिक्स स्किन के तेल को बैलेंस रखते हैं. 

फायदे:

  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्‍तेमाल कर सकते हैं
  • हर तरह की स्किन पर यूज कर सकते हैं
  • पैराबैन फ्री है
  • स्किन को सॉफ्ट बनाता है

4. Foxtale Super Glow Detan Face Wash

इस सल्फेट और साबुन-फ्री क्‍लींजर में विटामिन सी और पपीते का एंजाइम मिलाए गए हैं. यह फॉर्मूला गंदगी और तेल हटाने के साथ-साथ चेहरे की डेड स्किन को भी धीरे-धीरे साफ करता है, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आने लगती है. इसमें मिलाए गए पपीते का एंजाइम स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करता है और विटामिन सी चेहरे पर शाइन लाते हैं. 

फायदे:

  • स्किन पर काफी लाइट फील होता है
  • मुरझाई स्किन के लिए बेस्‍ट है
  • स्किन में ग्‍लो लाता है
  • स्किन को बिल्‍कुल भी ड्राई नहीं करता

5. Dot & Key Vitamin C + E Super Bright Gel Face Wash

सुबह के समय लाइट जेल बेस टेक्स्टचर चेहरे पर आसानी से अप्‍लाई हो जाता है. ये सल्फेट-फ्री क्‍लींजर स्किन को शाइन देने का काम करता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और नायसिनामाइड का कॉम्बिनेशन है, जो चेहरे के ढले हुए रंग और दाग-धब्बों पर काम करता है. 

फायदे:

  • यह स्किन को रूखा नहीं बनाता
  • इसमें कोई अलग से खुशबू नहीं डाली गई है
  • डलनेस और पिगमेंटेशन को कम करता है
  • स्किन को डिटैन करता है

सुबह उठते ही अब आपको फेस वॉश करने से जी नहीं चुराना पड़ेगा. स्किन को घिस-घिस कर साफ करने की बजाए अपने लिए ब्रांडेड फेस वॉश चुने. सही फेस वॉश वही है, जो सुबह चेहरे को ताजगी दे, रात का जमा तेल हटाए और स्किन को तैयार करे. चाहे सेरामाइड्स वाला फॉर्मूला हो या विटामिन सी वाला जेल, आपको वही फेस वॉश लेना चाहिए, जिसकी जरूरत आपकी स्किन को होती है. देर न करें, अपना फेवरेट प्रोडक्‍ट आज ही Amazon से ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: