विज्ञापन

गर्मियों में हीरे जैसा चमक उठेगा आपका चेहरा, बस किचन की इन चीज़ों को मिला कर बना लें ये शानदार डायमंड फेस पैक

Facial Glow at Home: गर्मियों में अगर आप बिना पार्लर जाए चेहरे पर हीरे जैसी चमक पाना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों से बना डायमंड फेस पैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यह फेस पैक स्किन को पोषण देकर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है और दाग‑धब्बों को हल्का करता है. आर्टिकल में बताई गई सभी जरूरी चीजें आप आसानी से Flipkart से भी खरीद सकते हैं.

गर्मियों में हीरे जैसा चमक उठेगा आपका चेहरा, बस किचन की इन चीज़ों को मिला कर बना लें ये शानदार डायमंड फेस पैक
गर्मियों में स्किन हो जाएगी ग्लोइंग, किचन की इन चीजों से बनाएं डायमंड फेस पैक; Photo Credit: Pexels

Facial Glow at Home: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, सॉफ्ट और चमकदार दिखे. ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादातर लोग महंगे पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार पार्लर जाना न तो जरूरी है और न ही हर किसी के बजट में फिट बैठता है.

अच्छी बात यह है कि आपकी किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें भी स्किन को वही निखार दे सकती हैं, जो महंगे फेशियल से मिलता है. आज हम आपको घर पर बनने वाला डायमंड फेशियल ग्लो मास्क बताने जा रहे हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को कम करने के साथ चेहरे पर नेचुरल चमक लाने में मदद करता है. साथ ही इस फेशियल ग्लो मास्क में मौजूद चीज़ों को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. 


घर पर डायमंड फेशियल ग्लो मास्क कैसे बनाएं:

इस फेस मास्क को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी खास प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती.

  • 1 चम्मच ओट्स  
  • 1 चम्मच चिया सीड्स  
  • 1 चम्मच चावल  
  • 4 बादाम  
  • जरूरत के अनुसार दूध

इन सभी चीजों को एक बाउल में डालें और उसमें दूध मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें. अगली सुबह इन्हें अच्छी तरह पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.


डायमंड फेस मास्क लगाने का सही तरीका

फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें. चेहरा सूखने के बाद तैयार पेस्ट को स्किन पर समान रूप से लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, ताकि यह त्वचा में अच्छे से एब्जॉर्ब हो सके. हल्का सूखने पर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें.


डायमंड फेशियल ग्लो मास्क के फायदे:

यह फेस मास्क स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

  • ओट्स और चावल डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं  
  • चिया सीड्स और बादाम स्किन को पोषण देते हैं  
  • दूध त्वचा को नमी देकर सॉफ्ट बनाता है  
  • चेहरे की गंदगी साफ होकर स्किन स्मूद होती है  
  • दाग-धब्बे हल्के होते हैं और नेचुरल ग्लो आता है

इस फेस मास्क के नियमित इस्तेमाल से स्किन हेल्दी और फ्रेश नजर आने लगती है.


अगर आप कम खर्च में नेचुरल तरीके से चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं, तो घर पर बना डायमंड फेशियल ग्लो मास्क एक बेहतरीन ऑप्शन है. किचन में मौजूद आसान चीजों से तैयार यह मास्क न सिर्फ स्किन को पोषण देता है, बल्कि चेहरे को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. पार्लर के महंगे खर्च से बचने के लिए इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं. साथ ही ग्लो मास्क में मौजूद इन चीज़ों को आप Flipkart से खरीद सकते हैं.
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: