विज्ञापन

AC लवर्स सावधान! रूखी त्वचा और बालों से बचने के लिए आज ही ट्राई करें ये हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स

AC की सूखी हवा से त्वचा और बालों में नमी की कमी हो सकती है, जिससे रूखापन, खुजली और जलन जैसी समस्याएं होती हैं.स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, मॉइस्चराइजिंग क्रीम और गुनगुने पानी से नहाना त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है.

AC लवर्स सावधान! रूखी त्वचा और बालों से बचने के लिए आज ही ट्राई करें ये हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स
AC की ठंडी-ठंडी हवा कहीं आपकी स्किन को पहुंचा दे नुकसान, ये Mask आएंगे काम. फोटो: Unsplash

गर्मी तेजी से बढ़ रही है.  बढ़ते टेम्‍परेचर ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसे में लोग अकसर एयरकंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसका लंबे समय तक इस्तेमाल स्किन मॉइस्चर बैरियर (Skin Moisture Barrier) को प्रभावित कर सकता है. कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे त्वचा और बालों से पानी जल्दी उड़ने लगता है. यही कारण है कि लंबे समय तक AC में रहने वाले लोगों में रूखापन, खुजली, बालों का टूटना और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं. अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है. 

Sale से 60% तक की छूट पर खरीदें प्रीमियम और लॉन्ग लास्टिंग Perfumes, प्राइस देख 1 नहीं 2-3 कर लेंगे ऑर्डर

क्‍या कहते हैं स्किन एक्‍सपर्ट

स्किन एक्‍सपर्ट के अनुसार, AC की हवा में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे त्वचा की ऊपरी परत, यानी स्किन बैरियर, कमजोर होने लगता है. यह बैरियर हमारी त्वचा को बाहरी नुकसान और पानी की कमी से बचाता है. जब यह कमजोर होता है तो त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है त्वचा को बाहरी रूप से नमी देना.

मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल इसमें बेहद मददगार है. ये क्रीम त्वचा पर एक हल्की सुरक्षात्मक परत बनाती हैं, जिससे पानी का नुकसान कम होता है और त्वचा लंबे समय तक नरम बनी रहती है.

कॉफी से लेकर डिनर तक टिकी रहेंगी ये 5 बेहतरीन Matte Lipsticks, होंठ भी रहेंगे हाइड्रेटेड

नहाने की आदत भी त्वचा की सेहत पर असर डालती है. हल्के गुनगुने पानी का उपयोग त्वचा के लिए बैलेंस माना जाता है. यह त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करता है और नुचेरल मॉइश्‍चर को बनाए रखने में मदद करता है. यह तरीका त्वचा के लिपिड बैलेंस को स्थिर रखता है, जिससे त्वचा ज्यादा समय तक स्वस्थ रहती है.

हाइड्रेटिंग फेस मास्क हैं बेहतर सॉल्‍यूशन

त्वचा की गहराई से देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क जरूरी है, ये जरूरी पोषक तत्व और नमी देते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की कोशिकाओं में पानी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा का लचीलापन और चमक बनी रहती है. नियमित रूप से हाइड्रेटिंग मास्क लगाने से त्वचा की बाहरी परत मजबूत होती है और पर्यावरणीय नुकसान से सुरक्षा बढ़ती है.

बालों की बात करें तो AC की हवा बालों की नमी को भी प्रभावित करती है. बालों की बाहरी परत, यानी क्यूटिकल, जब सूख जाती है, तो बाल रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं. ऐसे में मॉइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है. ये प्रोडक्ट बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं और उनकी नेचुरल शाइन को सुरक्षित रखते हैं.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल और स्किन AC में बैठने के बाद में हेल्‍दी बनी रहे, तो Myntra के ये प्रोडक्‍ट आपको बिना देरी के ऑर्डर कर देने चाहिए-

FAQ

सवाल 1: एसी की हवा से त्वचा को क्या नुकसान होता है?
जवाब: एसी की हवा से त्वचा में नमी की कमी होती है, जिससे त्वचा रूखी, खुजली और जलन हो सकती है.

सवाल 2: स्किन मॉइस्चराइजर का उपयोग क्यों जरूरी है?
जवाब: मॉइस्चराइजर त्वचा पर सुरक्षा की परत बनाकर नमी बनाए रखता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है.

सवाल 3: हाइड्रेटिंग फेस मास्क का क्या लाभ है?
जवाब: हाइड्रेटिंग मास्क त्वचा को गहराई से नमी और पोषण देकर उसकी चमक और लचीलापन बढ़ाते हैं.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: