भाई दूज हो और गिफ्ट लेने या देने की चर्चा न हो, तो मजा कहां आता है. इसमें भी बहन को गिफ्ट देने की बात हो, तो आउटफिट, चॉकलेट और एक्सेसरीज जैसे कई ऑप्शन दिमाग में आते हैं. लेकिन अगर आपकी बहन को बालों को अलग-अलग स्टाइल में बनाना पसंद है, तो आप उन्हें हेयर मल्टी-स्टाइलर गिफ्ट कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि एक ही मशीन से बालों को सुखाने, स्ट्रेट करने, कर्ल बनाने और बालों को घना दिखाने जैसे कई काम किए जा सकते हैं.
इससे रोज ऑफिस जाने के लिए बाल सेट करने हों या किसी त्योहार और पार्टी के लिए तैयार होना हो, बालों को स्टाइल करना आसान है. कुछ मल्टी-स्टाइलर में गर्मी कम-ज्यादा करने, अलग-अलग अटैचमेंट लगाने और बालों का फ्रिजीपन कम करने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. लेकिन, बहना के लिए कौन-सा हेयर स्टाइलर सही रहेगा, यह उनके बालों, पसंद और आपके बजट पर डिपेंड करता है. अगर आप इस भाई दूज पर बहन को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उनके रोज काम आए, तो हम Myntra पर 4,000 रुपये से भी कम दाम में मिलने वाले 5 हेयर मल्टी-स्टाइलर लेकर आए हैं.
यह भी पढ़ें | Bhai Dooj Men's Kurta Sets Under 1000: भाई दूज पर दिखें सबसे अलग, खरीदें ये मेंस कुर्ता सेट्स सिर्फ ₹1000 में
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Philips 2-in-1 Airstyler | 4.1 | ₹3715 |
| BOMBAE Hairess Ionic 3-in-1 Haircare Multistyler | 4.5 | ₹2299 |
| URBANYOG MakeMeeBold 3-in-1 Hot Air Brush | 4.4 | ₹2499 |
| WINSTON 3-in-1 Hair Volumising Brush | 4.4 | ₹2499 |
| VGR 4-in-1 Keratin Hair Styler | 4.2 | ₹1856 |
भाई दूज पर बहन को गिफ्ट करें 4,000 रुपये से कम दाम में आने वाले ये 5 स्टाइलर
1. Philips 2-in-1 Airstyler BHA531/10
Philips का यह एयर स्टाइलर बालों को स्ट्रेट करने और उनमें थोड़ा वॉल्यूम लाने के काम आता है. इसके साथ दो अटैचमेंट मिलते हैं. एक से बालों को स्ट्रेट और घना लुक दे सकते हैं, जबकि दूसरे से बालों में हल्की-हल्की वेव्स बना सकते हैं.
फीचर्स:
- बालों को स्ट्रेट करने और स्टाइल करने के लिए दो अटैचमेंट दिए गए हैं
- केयर सेटिंग भी मौजूद है
- इसकी प्लेट्स आर्गन ऑयल वाली सिरेमिक से बनी हैं
- 2 स्पीड सेटिंग दी गई हैं
2. BOMBAE Hairess Ionic 3-in-1 Haircare Multistyler
यह मल्टी-स्टाइलर पर्पल कलर में आता है. इससे बालों को सुखाने, स्ट्रेट करने और घना लुक देने जैसे तीन काम किए जा सकते हैं. इसमें 1200W की मोटर और 360 डिग्री एयरफ्लो मिलता है, जिससे बालों को स्टाइल करना आसान हो जाता है.
फीचर्स:
- 1200W की मोटर के साथ आएगा
- 360 डिग्री एयरफ्लो बालों को जल्दी ड्राई कर देता है
- बालों का फ्रिजीपन कम करता है
- इसके साथ दो साल की वारंटी भी मिलती है
3. URBANYOG MakeMeeBold 3-in-1 Hot Air Brush
अगर आपकी बहन को घर पर ही बालों को अलग-अलग स्टाइल में बनाना पसंद है, तो यह हॉट एयर ब्रश उनके काम आ सकता है. इससे बालों को सुखा सकते हैं, स्ट्रेट कर सकते हैं और उनमें वॉल्यूम भी दी जा सकती है.
फीचर्स:
- इसमें 1200W की पावर दी गई है
- सिरेमिक कोटिंग वाली स्टाइलिंग सतह बालों को नुकसान नहीं होने देती
- पांच स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है
- पोर्टेबल होने के चलते कहीं भी ले जा सकते हैं
4. WINSTON 3-in-1 Hair Volumising Brush
यह हेयर ब्लो-ड्राई ब्रश एक ही डिवाइस में तीन काम करता है. साथ में ब्लो ड्रायर, बालों को घना लुक देने वाला ब्रश और कर्ल बनाने वाला टूल भी मिलेगा. यानी आपकी बहन घर पर ही अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग हेयर स्टाइल बना सकती हैं.
फीचर्स:
- इसके अटैचमेंट बदले जा सकते हैं
- हीट या स्पीड के तीन मोड दिए गए हैं
- इसकी कॉर्ड 360 डिग्री घूमती है
- लाइटवेट होने के चलते कोई भी इस्तेमाल कर सकता है
5. VGR 4-in-1 Keratin Hair Styler
अगर आपकी बहन को कभी स्ट्रेट बाल पसंद हैं, तो कभी कर्ल और वेव्स बनाना अच्छा लगता है, तो यह 4-in-1 हेयर स्टाइलर उनके लिए ही बना है. इससे बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं, कर्ल बना सकते हैं, क्रिम्प कर सकते हैं और वेव्स भी बना सकते हैं.
फीचर्स:
- एक ही मशीन से चार तरह की हेयर स्टाइल बना सकते हैं
- 230 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होने वाली सिरेमिक कोटिंग प्लेट्स के साथ मिलता है
- यह जल्दी गर्म भी हो जाता है
- लॉक फंक्शन भी दिया गया है
भाई दूज पर बहन को गिफ्ट देने के लिए जरूरी नहीं कि आप कोई महंगी चीज ही खरीदें. ऐसा गिफ्ट खरीदें, जिसका सच में वह इस्तेमाल कर सकें. हेयर मल्टी-स्टाइलर से आपकी बहन घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं, कर्ल बना सकती हैं या बालों को घना लुक दे सकती हैं. यकीन मानिए, ये टूल हर महिला की पसंद बन सकता है. रूके क्यों हैं, दीवाली आने वाली है, तो Myntra पर जाकर ऑर्डर करना जरूर शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील