विज्ञापन

Newborn Baby को कैसे नहलाना चाहिए? सही साबुन रखता है बच्‍चे की स्किन का ख्‍याल

How to bathe a newborn baby step by step: बच्चों को नहलाते समय हल्का गुनगुना पानी और मुलायम साबुन का उपयोग करें ताकि त्वचा पर जलन न हो. नवजात शिशु को ज्यादा देर तक पानी में नहीं रखना चाहिए और तेज़ रगड़ से बचना चाहिए, जिससे त्वचा सुरक्षित रहे. कमरे का टेमपरेचर बैलेंस रखें और डॉक्टर की सलाह से ही नहलाने के तरीके और साबुन चुनें.

Newborn Baby को कैसे नहलाना चाहिए? सही साबुन रखता है बच्‍चे की स्किन का ख्‍याल
Newborn Baby के लिए बेस्‍ट हैं ये साबुन. फोटो: Myntra

How to bathe a newborn baby step by step: नवजात शिशु की देखभाल अपने आप में बहुत नाजुक और जिम्मेदारी का काम होता है. ऐसे बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता, उनकी त्वचा बहुत कोमल होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है. इसलिए उन्हें नहलाते समय थोड़ी सी भी गलती उनके लिए परेशानी बन सकती है. 

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्‍चे की त्‍वचा रैशेज से भरी न रहे,तो बेबी सॉप आपके बच्‍चे के लिए सबसे बेस्‍ट कहे जा सकते हैं. Myntra पर आपको कई ऐसे साबुन मिल जाएंगे, जो खासतौर पर बच्‍चों की त्‍वचा को ध्‍यान में रखकर बनाए गए हैं.

प्रीमैच्योर बच्चे के लिए पानी हमेशा हल्का गुनगुना होना चाहिए. ज्यादा गर्म पानी से त्वचा जल सकती है और ज्यादा ठंडे पानी से बच्चे को सर्दी-जुकाम का खतरा हो सकता है.

जा रहे हैं Beach Vacation पर, तो इन Essentials को जरूर रखें साथ, डबल हो जाएगा मजा

दूसरी गलती होती है बच्चे को ज्यादा देर तक पानी में रखना. ऐसे बच्चों को बहुत देर तक नहलाना ठीक नहीं होता. उनका स्नान बहुत ही जल्दी और धीरे-धीरे होना चाहिए, ताकि उन्हें ठंड न लगे और वे आरामदायक महसूस करें.

तीसरी गलती यह है कि लोग जल्दी-जल्दी या जोर से बच्चे को रगड़ देते हैं. प्रीमैच्योर बच्चे की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए उसे हमेशा बहुत हल्के हाथों से साफ करना चाहिए. रगड़ने से उनकी त्वचा पर लालपन या जलन हो सकती है.

अब Summer Vacation में बच्‍चे नहीं होंगे बोर, Toys पर Amazon लेकर आ चुका है बंपर ऑफर

एक और आम गलती है गलत साबुन या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल. ऐसे बच्चों के लिए मजबूत खुशबू वाले साबुन या बॉडी वॉश नुकसानदायक हो सकते हैं. बेहतर है कि डॉक्टर की सलाह से ही कोई हल्का और सुरक्षित क्लीनिंग एजेंट इस्तेमाल किया जाए या फिर सिर्फ पानी और मुलायम कपड़े से सफाई की जाए.

इसके अलावा, कई लोग बच्चे को नहलाते समय कमरे के तापमान का ध्यान नहीं रखते. ठंडी हवा या एसी वाले कमरे में नहलाने से बच्चा जल्दी ठंड से प्रभावित हो सकता है. इसलिए हमेशा ऐसा कमरा चुनें जहां तापमान सामान्य और आरामदायक हो.

बच्चों की खुशियों का खजाना! ये झूले, वॉकर, देंगे आपके बच्‍चों को आराम ही आराम

सबसे जरूरी बात यह है कि प्रीमैच्योर बच्चे को हर दिन सीधे नहलाना हमेशा जरूरी नहीं होता. कई बार डॉक्टर ऐसे बच्चों को स्पंजिंग यानी हल्के गीले कपड़े से साफ करने की सलाह देते हैं. इससे बच्चा साफ भी रहता है और उसे ठंड लगने या शरीर का तापमान गिरने का खतरा भी नहीं रहता.

ये हैं किड्स स्‍पेशल साबुन

FAQ

सवाल 1: नवजात शिशु की त्वचा की देखभाल क्यों महत्वपूर्ण है?
जवाब: नवजात शिशु की त्वचा नाजुक और कमजोर होती है, जिससे सही देखभाल जरूरी है ताकि जलन और संक्रमण से बचा जा सके.

सवाल 2: प्रीमैच्योर बच्चे को नहलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: गुनगुना पानी उपयोग करें, स्नान जल्दी और धीरे-धीरे करें, हल्के हाथों से साफ करें और सही साबुन का इस्तेमाल करें. 

सवाल 3: क्यों गलत साबुन प्रीमैच्योर बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
जवाब: मजबूत खुशबू वाले साबुन त्वचा पर जलन और एलर्जी पैदा कर सकते हैं, इसलिए हल्का और सुरक्षित क्लीनिंग एजेंट इस्तेमाल करें.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: