आजकल ऑफिस हो या घर, सभी जगहों पर एयरकंडीशनर होना आम बात हो चली है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जब आप लंबे समय तक AC वाले कमरे में रहते हैं, या बात करते हैं तो हमारी स्किन ड्राई होने लगती है, कभी-कभी इसमें इरिटेशन भी फील होने लग जाती है. इसका कारण है स्किन से मॉइश्चर का गायब हो जाना. जहां मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखता है, फेशियल सीरम स्किन को एक्स्ट्रा हाइड्रेशन देने का काम करता है.
यही वह समय है जब हयालूरोनिक एसिड सीरम हमारे लिए बेस्ट साबित होते हैं. ये हाइड्रोफिलिक होते हैं, यानी ये आपकी स्किन को हाइड्रेटिड रखने, सॉफ्ट बनाए रखने के लिए नमी को खींचते रहते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि इस बार गर्मी में आपकी स्किन अपना चार्म न खोए, तो हयालूरोनिक एसिड सीरम आपके पास जरूर होना चाहिए. Amazon आपके लिए ऐसे सीरम लेकर आया है, जो न केवल स्किन को हाइड्रेटिंग रखते हैं, बल्कि मात्र 1100 रुपये में आपको नया चार्म देने का काम करते हैं.
ये हैं मात्र 1100 रुपये में आने वाले टॉप 5 Face Serums
1. Minimalist 2% Hyaluronic Acid + PGA Face Serum
मिनिमलिस्ट ने इस सीरम में हयालूरोनिक एसिड के साथ पीजीए यानी पॉलीग्लूटामिक एसिड को मिलाया है. पीजीए आम हयालूरोनिक एसिड के मुकाबले चार गुना ज्यादा नमी को रोक कर रखता है और स्किन के ऊपर एक ऐसी परत बनाता है जिससे दिन भर पानी का लॉस नहीं होता. यह कॉम्बिनेशन स्किन को गहराई से नमी देता है और उसे लंबे समय तक बनाए रखता है. एसी की सूखी हवा में जिन लोगों की स्किन बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है, उनके लिए यह साधारण सीरम से कहीं ज्यादा बेहतर और असरदार फॉर्मूला है.
खासियतें:
- 2% हयालूरोनिक एसिड और पीजीए का फॉर्मूला
- पीजीए अकेले हयालूरोनिक एसिड से 4 गुना ज्यादा नमी रोकता है
- डेली यूज के लिए परफेक्ट
- हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल
2. L'Oreal Paris Revitalift 1.5% Hyaluronic Acid Serum
इस रिवाइटालिफ्ट सीरम में 1.5% गाढ़ा हयालूरोनिक एसिड है जो स्किन में बहुत जल्दी सोख जाता है. यह चेहरे को भरा-भरा बनाता है और बारीक रेखाओं को कम करता है. यह सिर्फ एक साधारण हाइड्रेशन सीरम नहीं है बल्कि इसका पूरा फोकस एंटी एजिंग पर है. यह स्किन के रूखेपन को दूर करने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन की वजह से खराब हुए स्किन टेक्सचर और ढीलेपन को भी ठीक करता है. यह स्किन में इतनी जल्दी समा जाता है कि इसके ऊपर मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन लगाने पर भी यह चिपचिपा नहीं लगता. इसमें कोई खुशबू नहीं है, इसलिए यह सेंसिटिव स्किन के लिए भी पूरी तरह से सेफ है.
खासियतें:
- 1.5% कंसंट्रेटेड हयालूरोनिक एसिड
- जल्दी एब्जॉर्ब होने वाला फॉर्मूला
- सनस्क्रीन के नीचे पैच नहीं बनाता
- बिना खुशबू वाला एंटी एजिंग फॉर्मूला
3. Underated 2% Hyaluronic Acid Multimolecular Serum
अंडररेटेड के इस खास फॉर्मूले में अलग-अलग साइज के हयालूरोनिक एसिड मॉलिक्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है. इसका फायदा यह होता है कि नमी सिर्फ स्किन की ऊपरी सतह पर नहीं रहती, बल्कि अलग-अलग गहराइयों तक पहुंचती है. छोटे मॉलिक्यूल्स स्किन के अंदर तक जाते हैं और बड़े मॉलिक्यूल्स ऊपरी परत को हाइड्रेट रखते हैं. इसके साथ ही इसमें पैन्थेनॉल यानी विटामिन बी5 भी मिलाया गया है जो नमी देने के साथ-साथ स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत करता है. अपनी कम कीमत के मुकाबले यह बहुत ही प्रीमियम और एडवांस केयर देता है.
खासियतें:
- डीप हाइड्रेशन के लिए मल्टीमॉलिक्यूलर हयालूरोनिक एसिड से भरपूर
- पैन्थेनॉल स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है
- कम कीमत में 2% कंसंट्रेशन का फायदा देता है
- नेचुरल फिनिश
4. Dot and Key Water Drench Hydrating Hyaluronic Acid Serum
डॉट एंड की का यह सीरम हयालूरोनिक एसिड के साथ विटामिन सी और विटामिन ई का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ ग्लो भी देता है और फ्री रेडिकल्स से बचाता है. इसमें राइस वॉटर यानी चावल का पानी है जो स्किन टेक्सचर को सुधारता है और बुल्गेरियन रोज स्किन को आराम पहुंचाता है. यह काफी गाढ़ा है, इसलिए इसकी कुछ बूंदें ही पूरे चेहरे के लिए काफी होती हैं. अगर एसी की वजह से आपकी स्किन रूखी होने के साथ-साथ बेजान और डल भी हो गई है, तो यह सीरम दोनों दिक्कतों को एक साथ ठीक करता है.
खासियतें:
- विटामिन सी और ई के साथ हयालूरोनिक एसिड का फायदा
- राइस वॉटर और बुल्गेरियन रोज के गुण से भरपूर
- स्मूथ फिनिश
- फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन को बचाता है
5. The Ordinary Hyaluronic Acid 2% + B5 with Ceramides
इस सीरम में हयालूरोनिक एसिड और विटामिन बी5 के साथ सिरामाइड्स को भी जोड़ा गया है, जो हाइड्रेशन देने के साथ-साथ स्किन को रिपेयर करने का काम करता है. सिरामाइड्स असल में वो फैटी एसिड होते हैं जो स्किन सेल्स को आपस में जोड़कर रखते हैं. जब AC की हवा बार-बार स्किन की नमी को छीनती है, तो यह नेचुरल बैरियर टूटने लगता है जिससे स्किन बहुत जल्दी रिएक्ट करने लगती है और रूखी हो जाती है. यह सीरम इस समस्या को बिल्कुल जड़ से ठीक करता है.
खासियतें:
- हयालूरोनिक एसिड 2% और विटामिन बी5 का कॉम्बिनेशन से बना
- स्किन बैरियर को रिपेयर करने के लिए सिरामाइड्स
- स्किन की कई परतों तक हाइड्रेशन पहुंचाने में मददगार
- लाइटवेट
FAQ
सवाल 1: हयालूरोनिक एसिड सीरम क्या है?
जवाब: यह एक हाइड्रेटिंग सीरम है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है.
सवाल 2: एयर कंडीशनर में रहने से त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
जवाब: एसी की सूखी हवा त्वचा की नमी सोख लेती है जिससे त्वचा ड्राई और इरिटेट हो सकती है.
सवाल 3: हयालूरोनिक एसिड सीरम के फायदे क्या हैं?
जवाब: यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, नमी खोने से बचाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है.
चाहे आपको लंबे समय तक नमी बनाए रखने के लिए पीजीए चाहिए, बारीक रेखाओं को ठीक करने के लिए एंटी एजिंग सीरम चाहिए, गहराई से हाइड्रेशन के लिए मल्टीमॉलिक्यूलर फॉर्मूला चाहिए, चमक के लिए विटामिन सी चाहिए या फिर स्किन को रिपेयर करने के लिए सिरामाइड्स चाहिए, इस लिस्ट में सब कुछ शामिल है. Amazon पर जाएं, इन हाइड्रेशन सीरम्स को देखें और अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से बेस्ट सीरम आज ही ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील