विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2025

क्‍या है बेहतर bath towel or bathrobe

Bath towel vs bathrobe: गर्म शॉवर से बाहर निकलकर किसी सॉफ्ट और पानी सोखने वाली चीज़ में लिपटना वाकई मजेदार होता है. लेकिन सवाल ये है कि शरीर को सूखाने के लिए क्‍या बेहतर है, आपका भरोसेमंद बाथ टॉवल या बाथरोब? आइए इस बहस को सुलझाते हैं.

क्‍या है बेहतर bath towel or bathrobe
Bathrobe vs. Towel: कौन है बेहतर
Pexels

Bath towel banam bathrobe: दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो शॉवर के ठीक बाद टावल यूज करना पसंद करते हैं. दूसरे वो जो आलीशान बाथरोब में खुद को लपेटकर बॉडी को गर्म रखना चाहते हैं. दोनों को पसंद करने वाल अलग-अलग लोग हैं, लेकिन जब एफिशिएंसी की बात आती है, तो बाथ टॉवल और बाथरोब में से कौन शरीर को पहले सुखाता है, ये जानना जरूरी है.

एक ही जैकेट को पूरे हफ़्ते पहनकर थक गए हैं आप? तो जानें हर दिन इसे अलग-अलग स्टाइल से पहनने के टिप्‍स

1. कौन ज्‍यादा पानी सोखता है?

एक कपड़ा जितनी अधिक नमी सोख सकता है, उतनी ही तेजी से आपका शरीर सूखता है. अधिकांश बाथ टॉवल मोटे, लूप वाले कॉटन टेरी से बने होते हैं, जो जल्दी से पानी सोखने के लिए डिज़ाइन बनाए जाते हैं. दूसरी ओर, बाथरोब, टेरी क्लॉथ से बने, जल्‍दी पानी सोखने की क्षमता भी रखते हैं.

2. थपथपाना बनाम लपेटना
आप खुद को कैसे सुखाते हैं, यह इस बात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि आपका शरीर कितनी जल्‍दी सूखता है. टावल के लिए एक्टिव कोशिश, थपथपाना, रगड़ना और बालों और स्किन से एक्‍स्‍ट्रा पानी निचोड़ना जरूरी है.

3. आराम

एक फूला हुआ बाथरोब तेजी से आपके शरीर को गर्मी देता है, ऐसे में ये सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह एक हैंड्स-फ्री सॉल्‍यूशन है जो आपको सूखते समय आराम से मूवमेंट करने देता है.

4. आपके रूटिन में क्‍या होता है फिट
अगर आपके पास सुबह में लीमिटेड टाइम है, तो टावल यूज करना बेस्‍ट ऑप्‍शन है. लेकिन अगर आप घर पर रहते हैं और देर से ही नहा रहे हैं, तो आपके लिए बाथरोब एलिगेंस देने का काम करेगा.
 

Myntra की ये है धांसू Deal, WROGN, Roadster की ₹4299 वाली Watches मिल रही हैं सिर्फ 945 रुपए में

5. सूखने का समय
मुद्दा से ये है कि आप खुद को कितनी जल्दी सुखाते हैं. टावल, बाथरोब की तुलना में छोटे और पतले होने के कारण, ठीक से लटकाए जाने पर तेजी से सूख जाते हैं. कुछ ही घंटों में, इन्‍हें आमतौर पर फिर से यूज किया जा सकता है.

दूसरी ओर, बाथरोब को सूखने में बहुत अधिक समय लगता है. 
 

ये हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

जब एफिशिएंसी से सूखने की बात आती है, तो टावल और बाथरोब दोनों के अपने अलग-अलग गुण हैं. अगर स्‍पीड आपको चाहिए तौलिया बेस्‍ट है, यह जल्दी से पानी सोख लेता है, तेजी से सूख जाता है. दूसरी ओर, यदि आराम महत्वपूर्ण है, तो एक बाथरोब अधिक आराम से सूखने में मदद करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: