Hall fall ko kaise roken: आज के दौर में लंबे, घने बाल हर कोई पाना चाहता है, ऐसे में हेल्दी, खूबसूरत बालों के लिए जो एक चीज सबसे अहम है , वह है बालों के अनुरूप सही शैंपू चुनना. गलत शैंपू आपके बालों को बेजान कर सकता है, स्कैल्प को परतदार बना सकता है. शैंपू सिर्फ गंदगी और चिकनाई को साफ नहीं करते, यह आपके हेयरकेयर रूटीन की नींव माने गए हैं. अच्छा शैंपू सिर्फ स्कैल्प की नेचुरल हेल्थ को पोषण देता है, मजबूत करता है और इन्हें स्पोर्ट करता है.
फिर भी, मार्केट में शैंपू के ढेरों ऑप्शन के चलते अपने लिए सही शैंपू की तलाश करना मुसीबत से कम नहीं है. क्या आपको सल्फेट-फ्री शैंपू यूज करना चाहिए? क्या आपके पतले बालों को एक्स्ट्रा नमी चाहिए, या क्या यह उन्हें हैवी बना सकते हैं? और वहीं क्या से घुंघराले बालों को सूट करते हैं? कई ऐसे सवाल हैं, जो हमारे दिमाग में चलते रहते हैं.
अपने बालों के लिए सही शैंपू चुनना महत्वपूर्ण है ताकि वे हेल्दी और खूबसूरत दिखें. हर तरह के बालों के लिए अलग-अलग शैंपू होते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके बालों को किसकी जरूरत है.
बालों के प्रकार
- नॉर्मल बाल: ये बाल न तो ज़्यादा ऑयली होते हैं और न ही ज़्यादा ड्राई. इन्हें बैलेंस शैंपू की आवश्यकता होती है.
- ऑयली बाल: ये बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं. इन्हें ऐसा शैंपू चाहिए है जो इनपर से एक्स्ट्रा ऑयल हटा सके.
- रूखे बाल: ये बाल बेजान और रूखे होते हैं. इन्हें ऐसे शैंपू की आवश्यकता होती है जो नमी दे सकें.
- कलर्ड बाल: कलर को बनाए रखने के लिए स्पेशल शैंपू की आवश्यकता होती है.
- पतले बाल: इन बालों को वॉल्यूम देने के लिए स्पेश्ल शैंपू की दरकार होती है.
- घुंघराले बाल: इन बालों को नमी और घुंघरालेपन को कंट्रोल करने के लिए विशेष शैंपू की आवश्यकता होती है.
- डैमेज हेयर: इन बालों को मरम्मत और मजबूती के लिए खास शैंपू चाहिए होता है.
शैंपू चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें
अपने हेयर टाइप को जानें
- शैंपू खरीदते समय इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री पर ध्यान दें. सल्फेट्स और पैराबेंस जैसे हार्ड केमिकल वाले शैंपू न खरीदें.
- क्या आपके बाल ड्राई, ऑयली या डैमेज हैं? क्या आपको वॉल्यूम या कलर सेफ्टी की आवश्यकता है? इन सवालों पर ध्यान दें
- अन्य लोगों ने शैंपू के बारे में क्या कहा है, यह देखने के लिए शैंप का रिव्यू जरूर पढ़ें.
- जब तक आपको अपने बालों के लिए परफेक्ट शैंपू न मिल जाए, अलग-अलग तरह के शैंपू ट्राई करते रहें.
आम शैंपू के इंग्रेडिएंट
- सल्फेट्स: ये क्लींजिंग एजेंट हैं जो ऑयल और डस्ट को हटाते हैं. हालांकि, वे बालों को ड्राई भी बना सकते हैं.
- पैराबेंस: ये प्रिजर्वेटिव हैं जो शैंपू को खराब होने से बचाते हैं.
- ऑयल: नारियल तेल, आर्गन तेल और जोजोबा तेल जैसे तेल बालों को नमी देते हैं और उन्हें शाइनी बनाते हैं.
- प्रोटीन: केराटिन और कोलेजन जैसे प्रोटीन बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं.
- विटामिन: विटामिन ई और विटामिन बी5 जैसे विटामिन बालों को पोषण देते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं.
कुछ सुझाव
- अपने बालों को ज़्यादा न धोएं. ज़्यादा धोने से बाल ड्राई हो सकते हैं.
- अपने बालों को कंडीशनर से कंडीशन करें. कंडीशनर बालों को नमी देता है और उन्हें उलझने से बचाता है.
- अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हीट प्रोटेक्टेंट यूज करें.
- अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार खाएं और पर्याप्त पानी पिएं.
ये शैंपू दे सकते हैं आपको बेहतर रिजल्ट
सही शैंपू ढूंढना सिर्फ फेमस ब्रांड के पीछे भागना नहीं है. यह आपके बालों की ज़रूरतों को समझने और एक ऐसे फॉर्मूले को चुनने से जुड़ा है, जो बालों के स्वास्थ्य, मजबूती और शाइन को बढ़ावा देते हैं. चाहे आपके बालों को नमी, वॉल्यूम, डीप क्लींजिंग या कलर की सेफ्टी चाहिए हो, सही शैंपू उनके दिखने और महसूस करने के तरीके को बदल सकता है. देर किए बिना Myntra से ये बेहतरीन शैंपू तुरंत ऑर्डर कर दें.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील