विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

गर्मियों में Dead Skin और Dullness को कहें अलविदा, कम कीमत में Try करें ये टॉप रेटेड Face Scrubs

Top Rated Face Scrubs At Low Cost: गर्मियों की तेज़ धूप और पसीना चेहरे की चमक को छीन लेते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं! अब समय है डेड स्किन और डलनेस को कहने का अलविदा, वो भी बिना जेब पर बोझ डाले. हमने चुने हैं कुछ टॉप रेटेड फेस स्क्रब्स जो सस्ते भी हैं और असरदार भी. इन स्क्रब्स के साथ पाएं ताज़गी से भरी, ग्लोइंग स्किन जो हर मौसम में कहे,"मैं रेडी हूं!"

गर्मियों में  Dead Skin और Dullness को कहें अलविदा, कम कीमत में Try करें ये टॉप रेटेड Face Scrubs
पॉकेट फ्रेंडली कीमतों में ट्राय करें ये बेस्ट फेस स्क्रब्स
Pexels

Top Rated Face Scrubs At Low Cost: चेहरे पर जमा डेड स्किन, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की परत न सिर्फ आपके स्किन का नैचुरल ग्लो छुपा देते हैं, बल्कि डलनेस भी बढ़ा देते है. ऐसे में सिर्फ फेसवॉश से काम नहीं चलता, आपकी स्किन को ज़रूरत होती है एक अच्छे फेस स्क्रब की, जो अंदर तक साफ करके नया ग्लो वापस लाए. इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टॉप-रेटेड फेस स्क्रब्स जो बजट में भी फिट बैठते हैं और रिज़ल्ट भी शानदार देते हैं. अगर आप सोचते हैं कि अच्छे स्क्रब्स हमेशा महंगे ही होते हैं, तो ये लिस्ट आपकी सोच को बदल देगी. यहां हमने चुने हैं उन फेस स्क्रब्स को जो न केवल यूज़र्स के फेवरेट बने हुए हैं, बल्कि इनकी कीमत भी 200 से 400 रुपये के बीच है. इन स्क्रब्स में शामिल नैचुरल इंग्रीडिएंट्स जैसे कोफी, नीम, ऐप्रिकॉट और चारकोल, जो स्किन को नमी देने के साथ-साथ एक्सफोलिएट भी करते हैं, वो भी हार्श केमिकल्स के बिना.

ये भी पढ़ें: गर्मियों की Tanning को कहें Bye-Bye! ये Budget-Friendly Face pack लाएंगे ऐसा Glow कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट 


ये भी पढ़ें: Myntra की Sale में मात्र 130 रुपये से शुरू हो रहे हैं ये Top-Brands के Mascara, Waterproof के साथ Quality में हैं नंबर वन!

गर्मियों में कब और कितनी बार स्क्रब करना चाहिए? 

गर्मियों में स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा होता है स्क्रबिंग, क्योंकि इसी मौसम में स्किन पर पसीना, धूल-मिट्टी और अतिरिक्त ऑयल सबसे ज़्यादा जमता है. लेकिन स्क्रब को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कब और कितनी बार करें, ताकि स्किन को फायदा मिले और नुकसान न हो. गर्मियों में आमतौर पर सप्ताह में 2 से 3 बार स्क्रब करना पर्याप्त होता है, खासकर अगर आपकी स्किन नॉर्मल से ऑयली है. सुबह या शाम को, जब चेहरा साफ हो और सूरज की तेज़ किरणें सीधी न पड़ रही हों, तब स्क्रब करना सबसे बेहतर माना जाता है. स्क्रबिंग से डेड स्किन हटती है, पोर्स क्लीन होते हैं और स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. ध्यान रखें, बहुत ज़्यादा स्क्रबिंग या बहुत हार्श स्क्रब का इस्तेमाल स्किन को डैमेज कर सकता है, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है. 

पॉकेट फ्रेंडली कीमतों में ट्राय करें ये बेस्ट फेस स्क्रब्स

ये स्क्रब्स हर स्किन टाइप को ध्यान में रखकर चुने गए हैं, चाहे आपकी स्किन ऑयली हो, सेंसिटिव हो या फिर ड्राई. हर प्रोडक्ट में है वो एक्सफोलिएटिंग पावर जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को बनाता है सॉफ्ट, क्लीन और ग्लोइंग. साथ ही, इनके यूज़ से ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है. तो अगर आप भी घर बैठे, कम कीमत में अपनी स्किन को वो केयर देना चाहते हैं जो वो डिज़र्व करती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. अभी अपने लिए सबसे बेस्ट फेस स्क्रब चुनिए, जिससे आपकी स्किन हर दिन आपका धन्यवाद करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: